
आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में समाधि तंत्र के अंतर्गत फरमाया कि आत्मा अभय रूप है। अरिहंत, सिद्ध, साधु और धर्म ये चारों ही शरण देने वाले होते हैं। जो हमें केवली भगवान ने बताया वह धर्म है। इस समय में अरिहंत परमात्मा सीमंधर स्वामी उनकी वाणी धर्म रूप है वही कल्याणकारी है। चार शरण के अलावा कोई शरण नहीं है। ये चारों शरण आत्मा में हैं। जब घर के बाहर आंधी तूफान है और मकान में बैठे व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचता है वैसे ही जीव जब स्वयं में स्थित हो जाता है तो वह अभय हो जाता है। उसके सारे कर्म क्षय हो जाते हैं।
उन्होंने अशांत मन को नियंत्रित करने के उपाय में फरमाया कि व्यक्ति का जब मन अशांत है, मन नहीं लग रहा है तो मन को शांत करने के लिए प्रभु की वाणी का सहारा लेना चाहिए, परमात्मा की वाणी का श्रवण करना चाहिए। मन के भटकाव को रोकने के लिए प्रभु की वाणी श्रवण करने के बाद आत्म तत्व पर चिंतन करना चाहिए। जड़ और जीव का भेद करना चाहिए। आत्मा के गुण धर्म अलग है। आत्मा अपने आपमें शुद्ध सम्पन्न परिपूर्ण है। यही आत्मा सिद्ध गति में जाती है। जब सब इन्द्रियां संयमित होगी तो मन न भूतकाल में जाएगा और न ही भविष्यकाल में जाएगा। चित्त शांत हो जाएगा।
उन्होंने आगे फरमाया कि जिस तरह से कछुवे को जब बाहर के खतरे का आभास होता है तो वह अपनी इन्द्रियों को संकुचित कर लेता है और खतरे से बच जाता है इसी तरह एक साधक अपनी आत्मा की रक्षा के लिए अपनी इन्द्रियों को संयमित कर बाहर के वातावरण एवं बाहर के पुद्गलांे से दूर हटकर आत्मा में स्थित रहने का प्रयास करे।
उन्होंने यह भी फरमाया कि जिस तरह से एक यात्री हवाई जहाज से, रेल से यात्रा करता है यात्रा के दौरान उसे अनेक लोग मिलते हैं और सब अपने-अपने गंतव्य स्थान पर चले जाते हैं इसी तरह मनुष्य भव की यह यात्रा है, जो इस संसार में भ्रमण करते हुए अपने लक्ष्य के अनुरूप उस लक्ष्य तक चली जाती है। जिसने सिद्ध गति का लक्ष्य बनाया तो वह आत्मा सिद्ध गति को प्राप्त हो जाती है।
प्रमुखमंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में अनुप्रेक्षा की चर्चा करते हुए फरमाया कि अपवित्र शरीर को शुचित नाम दिया है। अशुचित भरे शरीर में आत्मा शुचि वाली पवित्र हैं। मोह ममत्व वाले व्यक्ति को इस अशुचि भरे शरीर से मोह होता है। मानव शरीर अशुचि से भरा हुआ है जिसके उपर चमड़ी की चादर ओढ रखी है। हड्डियों के पिंजरे में अशुचि का पिंजरा है। खाल और खोल वैसे हाड़ मांस, रक्त पर चमड़ी की चादर चढ़ा खोल चढ़ा दी है। हर औदारिक शरीर अशुचि भरा है इससे क्या मोह और क्या आसक्ति करनी है ऐसा विचार एक साधक को करना चाहिए।
मधुर गायक श्री निशांत मुनि जी म.सा. ने ‘‘व्यर्थ हर पल जींदगी का जा रहा, सारा जीवन यूं ही बीता जा रहा’’ भजन की प्रस्तुति दी।
ऑनलाईन के माध्यम से भीलवाड़ा से श्री शांतिलाल एवं श्रीमती सुमन ओस्तवाल ने 12 उपवास का प्रत्याख्यान लिया। इसके अलावा ऑनलाईन एवं प्रत्यक्ष रूप से तपस्वियों ने उपवास, एकासन, आयंबिल का तप करने वाले तपस्वियों ने प्रत्याख्यान लिये।
In his discourse on Samadhi Tantra, Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.Sa. stated that the soul is inherently fearless. The Arihant, Siddha, Sadhu, and Dharma these four alone provide refuge. What the Kevali Lord (Omniscient One) has revealed is Dharma. In the current era, the Arihant Lord Simandhar Swami and his teachings which constitute Dharma are the source of ultimate well-being. There is no refuge other than these four; indeed, all four reside within the soul itself. Just as a person sitting inside a house remains unharmed even when a storm rages outside, similarly, when a living being becomes established within the self, they become fearless, and all their Karma is eradicated.
Regarding methods to control a restless mind, he advised that when the mind is agitated or unfocused, one should seek solace in the Lord’s teachings and listen to the Divine Word. To curb the mind’s wandering, one should contemplate the essence of the soul after listening to the Lord’s words. One must distinguish between the inert (Jada) and the living (Jiva). The attributes and nature of the soul are distinct; the soul is inherently pure, endowed, and complete. It is this very soul that attains the state of Siddha (liberation). When all senses are restrained, the mind will neither drift into the past nor the future, and the consciousness (Chitta) will become tranquil.
He further illustrated this by citing the example of a tortoise: just as a tortoise withdraws its limbs upon sensing external danger to protect itself, a spiritual seeker should restrain their senses to safeguard their soul. By withdrawing from the external environment and material elements (Pudgal), the seeker should strive to remain established within the soul. He further observed that just as a traveler journeys by air or rail meeting many people along the way before everyone eventually proceeds to their respective destinations so too is the journey of human existence; one wanders through this world until reaching the goal aligned with one’s aspirations. A soul that sets its sights on the state of Siddha-gati (the state of ultimate liberation) attains that very state.
In his address, Pramukh Mantri Muni Shri Shirish Muni Ji M.S. spoke about Anupreksha (contemplation), noting that while the body is inherently impure, it is often mislabeled as pure. Yet, within this impure body resides the soul, which is inherently pure. A person driven by attachment and possessiveness becomes attached to this impure body. The human body is filled with impurity, merely draped in a covering of skin. It is a cage of impurity encased within a skeletal frame a covering of skin is stretched over the bones, flesh, and blood. Every Audarik body (physical body) is filled with impurity; a spiritual seeker should reflect on this and question why one should harbor attachment or desire for it.
Muni Shri Nishant Muni Ji M.S. presented a bhajan (devotional song) titled “Vyarth har pal zindagi ka ja raha, saara jeevan yun hi beeta ja raha” (Every moment of life is slipping away in vain; the entire life is passing by just like that).
Shri Shantilal and Smt. Suman Ostwal from Bhilwara took the vow of 12 Upvas (a series of twelve fasts) via an online platform. Additionally, other tapasvis (ascetics/practitioners of penance) both online and in person took vows to observe various austerities such as Upvas (fasting), Ekasan (eating a single meal a day), and Ayambil (a specific form of fasting involving simple, unspiced food).
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
