








आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के सातवें दिन अवध संगरीला के बेंक्विट हॉल में उपस्थित धर्म सभा को संबोधित करते हुए फरमाया कि हम सभी एक संकल्प करें कि हमें सिद्धशिला जाना है। हम अभी तक सिद्ध क्यों नहीं हुए। क्या कारण है कि हम चार गति चौरासी लाख जीवायोनि में भ्रमण कर रहे हैं? यह कर्म का चक्र क्यों चल रहा है? हम कर्म के चक्रव्यूह से मुक्त क्यों नहीं हो रहे हैं? आदि प्रश्न एक साधक के मन में आते होंगे। इसके तीन प्रमुख कारण है कि जब पुण्य उदय में आता है तो व्यक्ति खुश हो जाता है कि धन आ गया, नया मकान खरीद लिया, नई गाड़ी खरीद ली। जब पाप कर्म का उदय आता है तो खिन्नता के भाव आता है कि मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ और निमित पर व्यक्ति राग-द्वेष करता है। भगवान फरमाते हैं कि निमित्त निर्दोष है। अनुकूलता की चाह और प्रतिकूलता का विरोध करना वीतराग पथ के पथिक को शोभा नहीं देता।
उन्होंने मंगल उद्बोधन में आगे फरमाया कि भगवान की वाणी कहती है अनुलता भी आए, प्रतिकूलता भी आए कैसी भी परिस्थिति आए, कैसे भी कर्म निकल कर आए तो उस समय कोई भी मंत्र-तंत्र, पूजा-पाठ, आराधना आदि का आलम्बन न लेकर दृष्टा भाव से समता के साथ उन कर्मों को क्षय करो। चौबीस तीर्थंकरों ने अपने कर्मों को क्षय किया। हम सदा सुख की चाह रखते हैं, इस चाहना को त्याग दो। साधक जब शुक्ल ध्यान का प्रयोग करता है ध्यान में बाधा आती है। उस समय मन और कर्म हमारी परीक्षा लेते हैं। ध्यान करते हुए मन कभी भूत कभी भविष्य में जाता है।
आचार्य भगवन ने फरमाया कि ध्यान के चार प्रकार हैं आर्त्त, रौद्र, धर्म और शुक्ल ध्यान। आर्त्त-रौद्र ध्यान तो बचपन से करते आ रहे हैं कि कुछ मिल जाए तो खुश हो जाते, नहीं मिलता तो दुःखी हो जाते है। आर्त्त-रौद्र ध्यान को त्यागना है। धर्म ध्यान वह है जिसमें स्वाध्याय, तीर्थंकरों की स्तुति करना, मन को शुभ आलम्बन में लगाना पर मुक्ति शुक्ल ध्यान से ही होगी। ग्यारहवें तप ध्यान में मन को शून्य करना है। मन शून्य हो जाता है और विचार स्थिर हो जाते हैं तो शुक्ल ध्यान घटित होता है। स्थिर करना कठिन कार्य हैं। विचार विचारना ही पाप है। विचार विचारने से जीव पुद्गल से जुड़ जाता है। शून्य तक पहुंचने के लिए विचारों को स्थिर करना। निर्विचार निर्विकल्प अवस्था में आ जाओ। कुछ भी करते हैं तो विचार आ जाता है। हम प्रायः विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। निर्विचार अवस्था हेतु साधक को एकत्व भावना का पोषण करना है कि जब यह देह मेरी नहीं है तो विचार मेरे कैसे हो सकते हैं। व्यक्ति एक विचार से कहां से कहां तक पहुंच जाता है। ये विचार मन को भटकाता है। इसलिए कोई विचार विचारना ही नहीं चाहिए।
आचार्य भगवन ने फरमाया कि संवत्सरी के दिन आलोचना होती है। जिस किसी ने भी वैर की गांठ बांधी है तो अपने मन को खाली कर लेना चाहिए। क्षमा, आलोचना, प्रतिक्रमण से प्रायश्चित से कर्म खाली होते हैं। उपस्थित जन समुदाय को आचार्य भगवन ने संवत्सरी के अवसर पर अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की प्रेरणा प्रदान करते हुए अधिक से अधिक उपवास, पौषध, आलोचना, प्रतिक्रमण आदि करने के लिए प्रेरित किया।
धर्म सभा के प्रारंभ में प्रवचन प्रभाकर श्री शमित मुनि जी ने श्री अंतकृतदशांग सूत्र अष्टम वर्ग के पहले से पांचवे अध्ययन तक का मूल वांचन किया। युवामनिषी श्री शुभम मुनि जी म.सा. ने आज सूत्र के विवेचन में बाल मुनि अतिमुक्त कुमार की बाल सुलभ भक्ति एवं ज्ञान गर्भित वैराग्य को उजागर किया।
इस अवसर पर अनेक तपस्वियों का भी शिवाचार्य आत्म ध्यान फाउण्डेशन की ओर से सम्मान किया गया।
पर्वाधिराज पर्व पर्युषण में वीतराग साधिका निशाजी द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6.25 एवं दोपहर 3.00 बजे अरिहंत वाणी के माध्यम से शुक्ल ध्यान के प्रयोग करवाये जा रहे हैं, जिससे साधक लाभान्वित हो रहे हैं।
प्रतिदिन दोपहर में 4 बजे से 1 घंटा नवकार महामंत्र का जाप हो रहा है
पर्युषण पर्व के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जैनाचार्यजी यू-ट्यूब चैनल पर किया जा रहा है।
इस अवसर देशभर के श्रद्धालुओं ने श्रमण संघ विकास फण्ड हेतु एवं शिवाचार्य आत्म ध्यान फाउण्डेशन द्वारा संचालित आत्म ध्यान धर्म यज्ञ के ट्रस्टों में सहयोग राशि भेंट कर धर्म प्रभावना का कार्य किया।
आज सुबह की प्रभावना श्री सुरेश संचेती, श्री जयंती भाई कुकड़ा एवं सायं की प्रभावना श्री अनिल मेहता परिवार की तरफ से प्रदान की गई।
संवत्सरी महापर्व 15 को
आत्मज्ञानी आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. के सान्निध्य में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के अंतिम दिन संवत्सरी महापर्व आयोजित होगा। इस दिन श्रावक-श्राविकाएं पूर्ण रूप से उपवास कर धर्माराधना में रत रहेंगे। इस दिन अपने प्रतिष्ठान, अपने घर की रसोई बंद रखेंगे। गत वर्ष में हुई भूलों के लिए एक दूसरे से क्षमायाचना कर कर्मों को हल्का करेंगे।
Addressing the religious assembly at the banquet hall of Avadh Sangrila on the seventh day of the supreme festival of Paryushan, the enlightened spiritual master Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S. urged everyone to make a firm resolve to attain Siddhashila (the abode of liberated souls). He posed questions that likely arise in the mind of a spiritual seeker: Why have we not yet attained liberation (Siddha state)? What is the reason we wander through the four realms of existence and the 8.4 million life forms? Why does this cycle of karma persist? Why are we unable to break free from this labyrinth of karma? He explained that there are three primary reasons for this: when meritorious karma (punya) bears fruit, a person rejoices—thinking of wealth gained, or the purchase of a new house or car. Conversely, when demeritorious karma (paap) manifests, feelings of dejection arise—wondering “Why did this happen to me?”—and the person harbors attachment or aversion toward the external catalyst (nimitta). The Lord declares that the external catalyst is blameless. Desiring favorable circumstances and resisting unfavorable ones does not befit a traveler on the path of detachment (Veetarag).
In his auspicious discourse, he further stated that the Lord’s teachings advise us: whether favorable or unfavorable circumstances arise—whatever the situation or the karma manifesting—one should not rely on external aids like mantras, rituals, or prayers. Instead, one should eradicate that karma with equanimity, maintaining the attitude of a detached observer (drashta-bhav). The twenty-four Tirthankaras eradicated their karma in this manner. We constantly crave happiness; one must renounce this craving. When a seeker practices Shukla Dhyan (pure meditation), obstacles arise; at such moments, the mind and karma put us to the test. During meditation, the mind often wanders between the past and the future.
Acharya Bhagavan explained that there are four types of meditation: Arta (distressed), Raudra (wrathful), Dharma (righteous), and Shukla (pure). We have been engaging in Arta-Raudra Dhyan (distressed and angry/cruel contemplation) since childhood—feeling happy when we get something and unhappy when we don’t. We must renounce this type of contemplation. Dharma Dhyan (virtuous contemplation) involves self-study (Swadhyaya), praising the Tirthankaras, and focusing the mind on auspicious supports; however, liberation is attained only through Shukla Dhyan (pure contemplation). In this advanced stage of meditation, the goal is to make the mind void of thoughts. When the mind becomes void and thoughts stabilize, Shukla Dhyan occurs. Achieving this stillness is difficult. The very act of thinking is considered a sin, as it binds the soul to Pudgal (matter). To reach the state of emptiness, one must stabilize one’s thoughts and enter a state free from thought and conceptualization (Nirvichar-Nirvikalp). Thoughts arise whenever we do anything; we constantly exchange thoughts. To attain the thought-free state, the seeker must cultivate the contemplation of oneness (Ekatva Bhavana): if this body is not truly mine, how can the thoughts within it be mine? A single thought can lead a person on a long, wandering journey, distracting the mind. Therefore, one should avoid entertaining thoughts altogether.
Acharya Bhagavan stated that Samvatsari is the day for Alochana (confession/introspection). Anyone harboring a knot of enmity should cleanse their mind. Karma is shed through forgiveness, confession (Alochana), Pratikraman (repentance), and atonement (Prayashchit). Addressing the gathering on the occasion of Samvatsari, Acharya Bhagavan encouraged everyone to close their business establishments and engage as much as possible in fasting, Paushadh (vows of ascetic living), confession, and repentance.
At the beginning of the religious assembly, Pravachan Prabhakar Shri Shamit Muni Ji recited the original text of the Shri Antakritadashang Sutra (covering the first five chapters of the eighth section). Yuva Manishi Shri Shubham Muni Ji Maharaj elucidated the Sutra, highlighting the childlike devotion and profound, wisdom-filled detachment of the Balmuni Atimukt Kumar.
On this occasion, several practitioners of penance were also honored by the Shivacharya Atma Dhyan Foundation. During Paryushan—the supreme festival of festivals—Veetrag Sadhika Nisha-ji is conducting Shukla Dhyan (pure meditation) practices daily at 6:25 AM and 3:00 PM, sharing the teachings of the Arihant (Enlightened Ones); spiritual seekers are greatly benefiting from these sessions.
A one-hour chanting session of the Navkar Mahamantra is being held daily at 4:00 PM.
The Paryushan festival programs are being broadcast live on the ‘Jainacharyaji’ YouTube channel.
On this occasion, devotees from across the country have contributed to the Shraman Sangh Vikas Fund and the trusts associated with the Atma Dhyan Dharma Yajna (conducted by the Shivacharya Atma Dhyan Foundation), thereby helping to propagate the faith.
Today, the morning’s Prabhavana (auspicious offering/sponsorship) was provided by Shri Suresh Sancheti and Shri Jayanti Bhai Kukda, while the evening’s Prabhavana was sponsored by the family of Shri Anil Mehta.
*Samvatsari Mahaparv on the 15th*
The Samvatsari Mahaparv (the great festival of universal forgiveness) will be observed on the final day of the Paryushan festival under the spiritual guidance of the enlightened Acharya Samrat Dr. Shivmuni-ji M.S. On this day, lay followers (Shravaks and Shravikas) will observe a complete fast and immerse themselves in religious devotion. They will keep their business establishments and home kitchens closed for the day. By seeking forgiveness from one another for any mistakes made during the past year, they will strive to lighten their karmic burden.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
