




आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अपने उद्बोधन में फरमाया कि जिस तिथि को महापुरुष का जन्म होता है वह तिथि अमर हो जाती है। जैसे पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ, इसलिए पूर्णिमा की तिथि बुद्ध के साथ प्रसिद्ध है वैसे ही भगवान महावीर का जन्म त्रयोदशी के दिन हुआ तो त्रयोदशी और अष्टमी के दिन श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो कृष्टजन्माष्टमी प्रसिद्ध हो गई।
उन्होंने फरमाया कि श्री कृष्ण के जीवन से हमें जीने की प्रेरणा मिलती है कि कैसे हसंते हुए जीवन को जीया जाए। श्रीकृष्ण का जन्म जेल में होता है। उस समय मथुरा का राजा कंस था और कंस का आदेश होता है कि बच्चे को जन्म लेते ही मौत के घाट उतारना है। उनके जन्म से पहले ही मौत के वारंट निकले होते हैं। किंतु जैसे ही श्रीकृष्ण का जन्म होता है, माता-पिता की बेड़ियां टूट जाती है और द्वारपालों को नींद आ जाती है। वसुदेव उन्हें टोकरी में लेकर गोकुल पहुंचा देते हैं। श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेरित करता है कि विपरीत परिस्थिति में भी कभी दुखी नहीं होना चाहिए।
उन्होंने फरमाया कि श्रीकृष्ण जीवन जीने का तरीका सिखाते है। श्रीकृष्ण को बांसुरी बहुत पसंद थी, क्योंकि बांसुरी में दो गुण हैं बांसुरी में गांठ नहीं हैं। अपने मन में किसी तरह की गांठ नहीं रखनी चाहिए। बदले की भावना नहीं रखनी चाहिए। बांसुरी जब भी बजती है, मधुर ही बजती है, इसी तरह मीठा बोलना चाहिए। गरीब सुदामा हो या षड्यंत्र का शिकार पांडव श्री कृष्ण ने हमेशा उन्हें मुसीबत से उबारा यानि कमजोर का साथ देना चाहिए। श्रीकृष्ण ने अन्याय को कभी स्वीकार नहीं किया। श्रीकृष्ण का मातृशक्ति के प्रति आदर भाव था। हमारे भीतर महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। अहंकार छोड़ो, व्यक्तिगत जीवन में हमेशा सहज व सरल बने रहो। शक्तिशाली होते हुए भी कृष्ण को न तो युधिष्ठिर का दूत बनने में संकोच हुआ, न अर्जुन का सारथी बनने में। कृष्ण ने मित्रता और सहयोग के बल पर ही परिस्थितियों को सुधारने का प्रयास किया।
भगवान अरिष्टनेमि से द्वारिका विनाश के बारे में जानने के बाद श्रीकृष्ण नगर में घोषणा करवाते हैं, बारह योजन लंबी, नौ योजन चौड़ी देवलोक के समान इस द्वारिका नगरी का सूरा, अग्नि और द्वैपायन ऋषि के हाथों से विनाश होगा। द्वारिका नगरी का कोई भी निवासी राजा, युवराज, श्रेष्ठी, रानी दीक्षा लेना चाहे तो कृष्ण वासुदेव की ओर से आज्ञा है। किसी के पीछे यदि कोई उसका संबंधी निराश्रित होगा तो उसकी रक्षा तथा आजीविका का यथोचित प्रबंध किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रव्रजित होने वाले व्यक्तियों का दीक्षा संस्कार कृष्ण वासुदेव सम्मान पूर्वक समारोह के साथ स्वयं कराएंगे एवं उनके संसारीजनों की समूचित व्यवस्था भी वे स्वयं करेंगे। श्रीकृष्ण ने इस प्रकार संयम की प्रेरणा देकर खूब कर्म निर्जरा की।
प्रमुखमंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि अरिहंत प्रभु की कृपा से आत्मज्ञान व भेदज्ञान की विधि मिल गई है। एक साधक भगवान के चरणों में लोगस्स पढ़कर पौद्गलिक भाव रखता है या आत्मज्ञान पाने की भावना रखता है, यह आत्मावलोकन विषय है। जो कामनाओं की पूर्ति की मांग कर रहे हैं उनकी वह मांग पूर्ण हो जाएगी, परंतु उसमें कर्म निर्जरा नहीं होगी। जिन्हें भगवान जैसा बनाना हैं वे हर कामना से दूर होकर केवल आत्म तत्व में रहते हुए सब जीव के कल्याण की प्रार्थना करें। कृष्ण महाराज जन्म लेते ही यह प्रेरणा दे रहे हैं कि हमें अपने कर्मानुसार ही जीवन व्यतीत करना होगा। जन्म लेते उनके पुण्य से सारे रास्ते खुल गये। श्रीकृष्ण ने कर्म सिद्धांत का संदेश दिया। उदय कर्म के अनुसार स्वतः ही संयोग बनते हैं। हर जीव अपना उदय कर्म साथ लेकर आता है, इसलिए चिंता नहीं करनी चाहिए चिंता करना आर्त-रौद्र ध्यान है।
श्री निशांत मुनि जी म.सा. ने ‘‘प्रभुवर के सदा गुण गाते चलो, अपना आत्म देव जगाते चलो’’ भजन की प्रस्तुति दी।
भीलवाड़ा से श्री शांतिलाल एवं श्रीमती सुमन ओस्तवाल ने 16 उपवास का प्रत्याख्यान लिया। इसके अलावा ऑनलाईन एवं प्रत्यक्ष रूप से तपस्वियों ने उपवास, एकासन, आयंबिल का तप करने वालों ने प्रत्याख्यान लिये।
आज सूरत शहर के अलावा संगरिया, रामामण्डी के गुरुभक्त दर्शनार्थ पधारे। संगरिया से आई छोटी बालिका कलिका जैन ने कविता के द्वारा अपनी भावना व्यक्त की।
In his address on the occasion of Krishna Janmashtami, Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S. stated that the date on which a great soul is born becomes immortal. Just as Mahatma Buddha was born on a full moon day (Purnima)—making that date renowned in association with him—and Lord Mahavir was born on the thirteenth day (Trayodashi), similarly, the birth of Shri Krishna on the eighth day (Ashtami) made ‘Krishna Janmashtami’ famous.
He remarked that Shri Krishna’s life inspires us on how to live life joyfully. Shri Krishna was born in a prison. At that time, Kansa was the King of Mathura, and he had ordered that the child be put to death immediately upon birth; death warrants had been issued even before he was born. Yet, the moment Shri Krishna was born, his parents’ shackles broke, and the guards fell asleep. Vasudeva carried him in a basket to Gokul. Shri Krishna’s life inspires us never to despair, even in adverse circumstances.
He stated that Shri Krishna teaches us the art of living. Shri Krishna loved the flute, which possesses two key qualities: it has no knots, and it produces only melodious music. Similarly, we should harbor no ‘knots’—or grudges—in our minds and should not entertain feelings of revenge. Just as the flute always plays sweetly, we too should speak sweetly. Whether it was the impoverished Sudama or the Pandavas who were victims of conspiracy, Shri Krishna always rescued them from trouble; this teaches us to stand by the weak. Shri Krishna never accepted injustice. He held women in high regard; we, too, should cultivate a sense of respect for women. Shed your ego and remain natural and simple in your personal life. Despite his immense power, Krishna felt no hesitation in becoming Yudhishthira’s messenger or Arjuna’s charioteer. He strove to improve the situation solely through the strength of friendship and cooperation.
After learning from Lord Arishtanemi about the impending destruction of Dwarka, Shri Krishna had an announcement made throughout the city: this city of Dwarka—twelve yojanas long and nine yojanas wide, resembling the celestial realm—was destined to be destroyed by the forces of alcohol, fire, and the curse of the sage Dvaipayana. Krishna Vasudeva granted permission to any resident—whether king, crown prince, merchant, or queen—who wished to renounce worldly life and seek initiation. He assured that if any dependent relative were left behind, proper arrangements would be made for their protection and livelihood. Furthermore, Krishna Vasudeva pledged to personally oversee the initiation ceremonies of those renouncing the world with due honor and respect, while also making appropriate provisions for their families. By inspiring such restraint, Shri Krishna facilitated the shedding of a vast amount of karma (karma-nirjara).
In his address, Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji M.S. stated that, by the grace of Lord Arihant, the method for attaining self-realization and the wisdom to distinguish the soul from matter (bhed-jnana) has been found. When a seeker recites the Logassa prayer at the Lord’s feet, they must reflect on whether they harbor desires for material things or the aspiration for self-realization; this is a matter of introspection. Those who seek the fulfillment of worldly desires will see those wishes granted, but such fulfillment does not lead to the shedding of karma. Those who wish to become like the Lord should detach themselves from all desires, dwell solely in the essence of the soul, and pray for the welfare of all living beings. From the very moment of his birth, Krishna Maharaj inspires us to live our lives in accordance with our karma. His own auspicious karma opened all paths right at his birth; Shri Krishna conveyed the message of the doctrine of karma. Circumstances and associations naturally arise based on the karma that is currently manifesting (udaya-karma). Every living being arrives with their own manifesting karma; therefore, one should not worry, as worry constitutes arta-raudra dhyana (distressed and agitated contemplation).
Shri Nishant Muni Ji M.S. presented the devotional song: “Always sing the praises of the Supreme Lord, and awaken the divine soul within you.” Shri Shantilal and Smt. Suman Ostwal from Bhilwara undertook the vow for a 16-day fast. Additionally, other devotees—both online and in person—took vows to observe various penances such as fasting, Ekasan (single-meal observance), and Ayambil.
Today, devotees from Sangaria and Ramamandi, alongside those from Surat city, arrived to pay their respects. A young girl named Kalika Jain from Sangaria expressed her sentiments through a poem.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
