











महापर्व पर्युषण आत्म ध्यान साधना, स्वाध्याय, सामायिक, पौषध, प्रतिक्रमण, जप-तप, त्याग, प्रत्याख्यान का विशेष पर्व है, इस पर्व के दौरान व्यक्ति धर्माराधना कर अपने संचित कर्मों को क्षय करता है। महापर्व के आठ दिनों में श्रावक अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर खूब धर्माराधना करते हैं।
आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. के सान्निध्य में आज से आठ दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व का शुभारंभ हुआ। पर्युषण पर्व के प्रथम दिन आचार्य भगवन ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि महापर्व पर्युषण हम सभी के लिए लाभदायक है। हमारे पास तीन प्रकार का शरीर है औदारिक, तैजस और कार्मण। कार्मण शरीर जो हमें दिखाई नहीं देता है। कार्मण शरीर पर कई जन्मों के कर्म एकत्रित हुए हैं उन्हें इस औदारिक शरीर पर निकालकर क्षय करना है। कार्मण शरीर के कर्म कितने भारी है यह केवल भगवान देख सकते हैं। जन्मों-जन्मों के बंधे कर्मों को इस पर्युषण महापर्व में क्षय कर सकते हैं। पर्युषण महापर्व सभी पर्वों का राजा है। सभी पर्वों में पर्युषण पर्व सिरमौर है। संसार सागर से पार होने के लिए यह पर्व अवसर देता है।
आचार्य भगवन् ने फरमाया कि पर्युषण पर्व आठ दिनों का होता है। आत्मा के आठ ही गुण और कर्म होते हैं। यह एक आठ दिन का धर्मयज्ञ है। यज्ञ में आहुतियां दी जाती है और इस धर्मयज्ञ में वृत्ति की आहुति देनी है। परिवार में सबकी अपनी-अपनी वृति होती है उस वृत्ति को छोड़ना कठिन है। अपनी जो वृति है उसका त्याग करना है और चित्त की वृत्तियों को कैसे रोक सकते हैं उस ओर चिंतन करना चाहिए।
उन्होंने फरमाया किया बारह प्रकार के तपों में ध्यान को ग्यारहवां तप कहा गया है। ध्यान के लिए स्वयं में स्थित होने का प्रयास करना है। संसार यात्रा को वीतराग यात्रा बनाना है उसके लिए पर्युषण महापर्व के आठ दिन बहुत महत्त्वपूर्ण है। आत्मा में उतरकर संसार यात्रा पार की जा सकती है। बत्तीस आगमों का सार है ‘सोह्म’ यानि मैं आत्मा। श्री आचारांग सूत्र का पहला सूत्र है छह दिशाओं से जीव आया वह मैं हूं यानि सोह्म। ‘सोह्म’ जिसके जीवन में आ जाता है उसका आत्म कल्याण हो जाता है।
इससे पूर्व युवामनीषी श्री शुभम मुनि जी म.सा. एवं प्रवचन प्रभाकर श्री शमित मुनि जी म.सा. ने ‘‘है पर्युषण आए भव्य जन हर्षाए’’ सामुहिक रूप से भजन की प्रस्तुति दी। श्री शमित मुनि जी म.सा. ने श्री अंतकृतदशांग सूत्र का मूल वांचन किया। श्री शुभम मुनि जी म.सा. ने सूत्र विवेचन के अंतर्गत फरमाया कि श्री अंतकृतदशांक सूत्र को पढ़कर हमारे भीतर वैराग्य की भावना जागृत हो। यह सूत्र परमात्मा प्रभु महावीर की वाणी है। जिसमें नब्बे उन महान आत्माओं का वर्णन है जिन्होंने अपनी अंतिम श्वांस में मुक्ति को प्राप्त किया।
प्रात 6.25 बजे से पर्वाधिराज पर्व पर्युषण की आराधना प्रारंभ हुई, जिसमें वीतराग साधिका निशाजी द्वारा अरिहंत वाणी के माध्यम से शुक्ल ध्यान के प्रयोग में अस्तित्व का प्रयोग करवाया गया।
पर्युषण पर्व पर विशेष रूप आचार्य भगवन के सान्निध्य में पर्वाराधना के लिए अमेरिका से गुरु भक्त उपस्थित हुए, इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू आदि क्षेत्रों से श्रावक-श्राविकाएं पर्युषण पर्व पर विशेष रूप उपस्थित होकर धर्माराधना कर रहे हैं।
पर्युषण पर्व के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जैनाचार्यजी यू-ट्यूब चैनल द्वारा किया जा रहा है।
पर्वाधिराज पर्युषण में धर्माराधनारत श्रद्धालुओं के आवास भोजन की सुन्दर व्यवस्था शिवाचार्य आत्म ध्यान फाउण्डेशन की ओर से की गई है।
शिवाचार्य आत्म ध्यान फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक मेहता ने सूचना के साथ अपने विचार व्यक्त किये। आज की प्रभावना श्री रमेश भाई जैन व सायं की प्रभावना श्री अर्जुन भाई मिस्त्री की तरफ से प्रदान की गई।
The great festival of Paryushan is a special occasion dedicated to spiritual introspection, self-study (Swadhyay), Samayik, Paushadh, Pratikraman, chanting and penance (Jap-Tap), renunciation, and solemn vows (Pratyakhyan); during this festival, an individual engages in religious practice to shed accumulated karma. Throughout these eight days, lay followers (Shravaks) close their business establishments to devote themselves fully to religious observance.
The eight-day Parvadhiraj (King of Festivals) Paryushan commenced today under the spiritual guidance of the enlightened Sadgurudev Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S. On the first day of the festival, Acharya Bhagavan stated in his discourse that Paryushan is beneficial for us all. We possess three types of bodies: Audarik (physical), Taijas (fiery/metabolic), and Karman (karmic). The Karman body is invisible to the naked eye. Karma accumulated over many lifetimes resides within the Karman body; we must purge and eradicate it through the medium of this Audarik (physical) body. Only the Divine can perceive the immense weight of the karma held within the Karman body. During this great festival of Paryushan, we have the opportunity to eradicate karma accumulated over countless lifetimes. Paryushan is the king of all festivals; it stands supreme among them. This festival provides the opportunity to cross the ocean of worldly existence.
Acharya Bhagavan explained that Paryushan spans eight days, corresponding to the eight fundamental attributes and karmic aspects of the soul. It is a spiritual Yajna (sacrificial ritual) lasting eight days. Just as oblations are offered in a ritual Yajna, in this spiritual Yajna, one must offer up one’s worldly inclinations (vritti). Every family member has their own specific inclinations, and letting go of them is difficult. We must renounce these inclinations and contemplate how to restrain the fluctuations of the mind. He stated that among the twelve types of penance (tapa), meditation (dhyana) is designated as the eleventh. Meditation requires an effort to abide within one’s own self. To transform the worldly journey into a journey of detachment (veetarag), the eight days of the great festival of Paryushan are crucial; one can traverse the worldly journey by delving deep into the soul. The essence of the thirty-two Agamas is ‘Soham’—meaning “I am the Soul.” The very first aphorism of the Shri Acharang Sutra declares that the living being who has arrived from the six directions is “I”—that is, Soham. For the person in whose life Soham manifests, the spiritual well-being of the soul is assured.
Prior to this, Yuva-Manishi Shri Shubham Muni Ji M.Sa. and Pravachan Prabhakar Shri Shamit Muni Ji M.Sa. jointly presented the devotional song (bhajan), “Hai Paryushan Aaye, Bhavya Jan Harshaye” (Paryushan has arrived; noble souls rejoice). Shri Shamit Muni Ji M.Sa. recited the original text of the Shri Antakritadashang Sutra. While expounding on the scripture, Shri Shubham Muni Ji M.Sa. remarked that reading the Shri Antakritadashang Sutra should awaken a sense of detachment (vairagya) within us. This scripture embodies the words of Lord Mahavir and chronicles the lives of ninety great souls who attained liberation in their final moments.
The observance of Parvadhiraj (the supreme festival) Paryushan commenced at 6:25 AM. During the session, Veetarag Sadhika Nisha-ji guided participants in the practice of ‘existence’ (astitva)—a form of Shukla Dhyan (pure meditation)—through the teachings of the Arihant.
Devotees from America traveled specifically to be in the presence of the Acharya Bhagavan for the festival’s observances. Additionally, lay followers (Shravak-Shravikas) from regions such as Delhi, Punjab, Rajasthan, Haryana, Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Maharashtra, and Jammu have gathered to participate in these religious observances.
The Paryushan festival programs are being broadcast live via the ‘Jainacharyaji’ YouTube channel.
Excellent arrangements for the accommodation and meals of the devotees engaged in religious observance during Parvadhiraj Paryushan have been made by the Shivacharya Atma Dhyan Foundation. Shri Ashok Mehta, National Vice President of the Shivacharya Atma Dhyan Foundation, shared his thoughts while conveying the announcements. The Prabhavana (auspicious offering) for the day was sponsored by Shri Ramesh Bhai Jain, and the evening Prabhavana was sponsored by Shri Arjun Bhai Mistry.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
