The Fourth Day of the Supreme Festival of Paryushan Attaining Infinite Bliss through Unwavering Faith in the Soul
पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व का चतुर्थ दिवस आत्मा पर अटल श्रद्धा से अनंत सुख की प्राप्ति

- आचार्य शिवमुनि

11 September 2026

आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के चौथे दिन अवध संगरीला के बेंक्विट हॉल में उपस्थित धर्म सभा को संबोधित करते हुए फरमाया कि हर व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को बढ़ाना चाहता है। व्यक्ति अपने जीवन में विकास चाहता है किंतु आत्मा के आगे यह सभी गौण है।
आचार्य भगवन ने अनंत सुख कैसे मिले? विषय के विश्लेषण में फरमाया कि आत्मा ही परमात्मा है? आत्मा पर जब अटल श्रद्धा करते हैं तो शेष सभी पुद्गल तुच्छ लगते हैं। आत्म तत्व को कोई जला नहीं सकता, कोई गला नहीं सकता, कोई नष्ट नहीं कर सकता। आत्मा सबके पास है, इस निराकार आत्म तत्व को जानना समझना है। जीव यानि ‘‘मैं आत्मा’’ सोह्म आत्मा परमात्मा की ध्वनि है जिससे आत्मा में उतरा जा सकता है। इससे ही अनंत सुख का अनुभव होता है।
आचार्य भगवन ने आगे फरमाया कि श्री अंतकृतदशांग सूत्र में गजसुकुमाल मुनि ने भेद ज्ञान की साधना के द्वारा जड़ जीव का भेद कर दिया और वे आत्मा की अनंत गहराई में चले गए वहां उन्हें दुःख का अहसास न होकर अनंत सुख का अनुभव हुआ। ऐसे ही भगवान महावीर ने एक रात्रि में बीस-बीस उपसर्ग सहन किये और अंत में वे सिद्ध-मुद्ध मुक्त हो गए। जिस तरह से बाहर बारिश, ओले गिर रहे हैं लेकिन साधक अपने कमरे में है तो उसे बाहर का वातावरण प्रभावित नहीं कर सकता। उसी तरह जो साधक अपनी आत्मा की साधना करता है, आत्मा में रहता है उसे बाहर के दुःख प्रभावित नहीं कर सकते। जब व्यक्ति अपने जीव में रहता है तो सारे कर्म क्षय कर लेता है और इसके लिए पुरुषार्थ स्वयं को करना होगा। वीतराग यात्रा अकेले की होती है। उसके साथ कोई परिवारजन या संबंधी साथ नहीं होता है। इस सत्य को स्वीकार करना होगा कि अकेले आये हैं अकेले ही जाना होगा।
उन्होंने सनत कुमार चक्रवर्ती के प्रसंग में फरमाया कि सनत कुमार चक्रवर्ती अत्यंत रूपवान थे। उनकी सुंदरता की चर्चा देव भी करते थे। दो देव उनकी सुंदरता देखने हेतु आये। जब चक्रवर्ती को पता चला कि मेरे सुंदरता की चर्चा सब जगह हो रही है तो उन्हें अहंकार आ गया और बोला कि मैं जब स्नान करके रत्न जड़ित मुकुट, शरीर की साज-सज्जा के साथ जब सिंहासन पर बैठंूगा तब मेरा लावण्य रूप देखना। जब वह साज-सज्जा के साथ महल में आता है और देव कहते हैं कि अब तुम्हारा पहले जैसा रूप नहीं रहा, अंदर शरीर में रोग, बीमारी आ गई है। देव जब पीकदानी में थूंकने को कहते है तो सनत कुमार थूकते है तो उनके थूक में कीड़े होते हैं जब वह देखते है तो उन्हें वैराग्य आ जाता है कि यह शरीर तो नाश्वान है। इस प्रकार सनत कुमार चक्रवर्ती राजा जिनके पास अपार धन, वैभव संपदा थी, उसे छोड़कर वे मुनि बन जाते हैं और सात सौ वर्ष तक उन्हांेने तप साधना की और सात सौ वर्ष तक कष्ट सहन किया। इस प्रसंग के माध्यम से श्रावक यह समझे कि जीवन में कोई कष्ट आए तो घबराना नहीं चाहिए।
मंगल उद्बोधन के पश्चात् आचार्य भगवन ने आत्म ध्यान का प्रयोग करवाया।
धर्म सभा के प्रारंभ में प्रवचन प्रभाकर श्री शमित मुनि जी ने श्री अंतकृतदशांग सूत्र का मूल वांचन किया। युवामनिषी श्री शुभम मुनि जी म.सा. ने आज सूत्र के विवेचन में देवकी की मातृ विह्वलता से गजसुकुमाल मुक्ति तक का वांचन किया। उन्होंने संत चरण में जाने के लिए सचित का त्याग, अचित का विवेक, उत्तरासंग अर्थात् मुख वस्त्रिका बांधना, अंजलीकरण एवं एकाग्र मन होना अनिवार्य है बतलाया। श्री गजसुकुमाल ने उत्कृष्ट भेदज्ञान द्वारा मुक्ति को प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती रतनबहन मांगीलाल माण्डोत एवं श्रीमती पिंकी वसंत कुमार पुनमिया का उपवास के सिद्धि तप का स्वागत स्मृति चिन्ह द्वारा किया गया। इस अवसर पर हर्षिका जैन अपने भजन द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त की।
पर्वाधिराज पर्व पर्युषण में वीतराग साधिका निशाजी द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6.25 एवं दोपहर 3.00 बजे अरिहंत वाणी के माध्यम से शुक्ल ध्यान के प्रयोग करवाये जा रहे हैं, जिससे साधक लाभान्वित हो रहे हैं।
प्रतिदिन दोपहर में 4 बजे से 1 घंटा नवकार महामंत्र का जाप हो रहा है
पर्युषण पर्व के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जैनाचार्यजी यू-ट्यूब चैनल पर किया जा रहा है।
आज सुबह की प्रभावना अमेरिका निवासी श्रीमती मधु जैन, श्री अजित कटारिया एवं सायं की प्रभावना श्री गौतम मेहता परिवार की तरफ से प्रदान की गई।

Addressing the religious assembly at the banquet hall of Avadh Sangrila on the fourth day of the supreme festival of Paryushan, the enlightened spiritual master Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S. observed that every individual desires to enhance their personality and seeks growth in life; however, all such pursuits pale in significance compared to the soul.
While analyzing the topic “How to Attain Infinite Bliss?”, the Acharya explained that the soul itself is the Divine (Paramatma). When one places unwavering faith in the soul, all material elements (pudgal) appear trivial. The essence of the soul cannot be burned, dissolved, or destroyed by anyone. Everyone possesses a soul; one must know and understand this formless soul-essence. The mantra “Soham” (I am That/I am the Soul)—representing the resonance of the soul and the Divine—serves as a gateway to delve into the soul, leading to the experience of infinite bliss.
The Acharya further cited the Shri Antakritadashang Sutra, noting how Muni Gajasukumal—through the spiritual practice of discerning the distinction between the inert matter and the living soul (bhed-gyan)—transcended the material realm and plunged into the infinite depths of the soul; there, instead of suffering, he experienced infinite bliss. Similarly, Lord Mahavir endured twenty severe afflictions (upasargas) in a single night and ultimately attained the state of a liberated, perfected being (Siddha-Buddha-Mukta). Just as an aspirant sheltered in a room remains unaffected by the rain or hail falling outside, a seeker who practices soul-realization and abides within the soul remains untouched by external suffering. When an individual dwells within their own soul, they eradicate all karmas; for this, one must exert personal effort (purusharth). The journey of detachment (Veetrag Yatra) is a solitary one; no family members or relatives accompany the seeker. One must accept the truth that we arrive alone and must depart alone. Citing the story of Sanat Kumar Chakravarti, he remarked that Sanat Kumar was exceptionally handsome; even the celestial beings spoke of his beauty. Two such beings came to witness his splendor. Upon learning that his beauty was the talk of the town, Sanat Kumar became arrogant and declared, “Behold my true radiance when I sit upon my throne, adorned with a gem-studded crown and royal finery.” However, when he entered the palace in full regalia, the celestial beings observed that his appearance had changed—disease and infirmity had taken root within his body. When asked to spit into a spittoon, Sanat Kumar did so, only to find worms in his saliva; witnessing this, he was struck by a sense of detachment, realizing the impermanent nature of the body. Thus, King Sanat Kumar Chakravarti renounced his immense wealth and opulence to become an ascetic, practicing penance and enduring hardships for seven hundred years. Through this narrative, the lay followers were taught not to panic when faced with life’s adversities.
Following the auspicious address, Acharya Bhagavan guided the assembly in the practice of Atma-Dhyan (meditation on the self).
At the commencement of the religious assembly, Pravachan Prabhakar Shri Shamit Muni Ji recited the original text of the Shri Antakritadashang Sutra. Yuva Manishi Shri Shubham Muni Ji Maharaj expounded on the scripture, covering the narrative from Devaki’s maternal anguish to the liberation of Gajasukumar. He explained that to approach a saint, certain prerequisites are essential: renouncing sachit (living/sentient matter), exercising discernment regarding achit (non-living matter), wearing the uttarasang (mouth-covering cloth/mask), performing anjalikaran (joining palms in reverence), and maintaining a focused mind. Shri Gajasukumar attained liberation through the supreme practice of bhed-vigyan (discernment between the self and the body).
On this occasion, Smt. Ratanben Mangilal Mandot and Smt. Pinky Vasant Kumar Punmiya were honored with mementos for the successful completion of their Siddhi Tap (a specific form of fasting penance). Additionally, Harshika Jain expressed her devotion through the singing of bhajans (devotional songs). During Paryushan—the supreme festival of spiritual reflection—sessions on the practice of Shukla Dhyan (Pure Contemplation) are being conducted daily at 6:25 AM and 3:00 PM by the Veetrag practitioner Nisha-ji, drawing upon the teachings of the Arihants and benefiting the spiritual seekers.
A one-hour session of chanting the Navkar Mahamantra is taking place daily at 4:00 PM.
The Paryushan festival programs are being broadcast live on the ‘Jainacharyaji’ YouTube channel.
Today, the morning’s Prabhavana (offering/distribution of devotional tokens) was sponsored by US-based Mrs. Madhu Jain and Mr. Ajit Kataria, while the evening’s Prabhavana was sponsored by the family of Mr. Gautam Mehta.

For causes
that really matter