








आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के पांचवे दिन अवध संगरीला के बेंक्विट हॉल में उपस्थित धर्म सभा को संबोधित करते हुए फरमाया कि – ‘हम सिद्धों को क्यों वंदना, नमस्कार करते हैं? क्योंकि उन्होंने अपना कार्य सिद्ध कर लिया। हम उनकी अंतः करण से वंदना करते हैं, क्योंकि उन्होंने निज चेतना को समय दिया। जो आत्म स्वरूप में उतर गए। उन्होंने एकत्व की साधना की। उन्होंने केवल आत्मा को महत्त्व दिया।
उन्होंने फरमाया कि यदि साधक में सिद्ध होने की प्यास जगी है और उस दिशा में उसका पुरुषार्थ चल रहा हैं तो वह सिद्ध गति को प्राप्त करने की ओर बढ़ रहा हैं। एक व्यक्ति प्रतिदिन फैक्ट्री या दुकान जाता है और वह वहां आठ-दस घंटे का समय देता है, उसे यह भी चिंतन करना चाहिए कि मैं व्यवसाय के साथ अपनी निज आत्मा के कल्याण के लिए कितना समय दे पा रहा हूं? जो समय आत्मा को दिया वह समय निज का हैै। सिद्ध होने के लिए अपने में ठहरना होगा।
उन्होंने यह भी फरमाया कि मनुष्य जन्म लेता है और उसका पराक्रम देह, परिवार, संघ-समाज के लिए होता है इससे वह अपना व्यक्तित्व बनाता है जो नश्वर है। व्यक्ति व व्यक्तित्व का पोषण एक दिन समाप्त होने वाला है। आत्मा व अस्तित्व का पोषण ही हमें मुक्ति की ओर आगे ले जाएगा। अपनी आत्मा के लिए लगाया गया समय ही मूल्यवान है।
दान, शील, तप एवं भावना का उल्लेख करते हुए उन्होंने फरमाया कि व्यक्ति के पास धन है उसका सद्उपयोग करना चाहिए। जहां आवश्यकता लगे वहां सहज रूप से दान करने से निर्जरा होती है। साधु को उच्च भावना से आहार दान देना चाहिए जिससे कर्मों को निर्जरा होती है। चंदन बाला जैसी श्राविका ने भगवान महावीर को उड़द के बाकले का दान देकर वह इतिहास में सदा के लिए अमर हो गई।
उन्होंने आत्मार्थी के लक्षणों की चर्चा करते हुए फरमाया कि आत्मार्थी साधक देवी-देवताओं का आह्वान नहीं करता, आर्त्त-रौद्र ध्यान नहीं करता। सुकुमालता का त्याग करता है, आत्मार्थी साधक का लक्ष्य आत्मा का रहता है। वह जड़ और जीव का अंतर करते हुए जीव को महत्त्व देता है। जब-जब देह की सुकुमालता का चिंतन आए तो भगवान महावीर, चंदनबाला को याद कर लेना चाहिए, उन्होंने देह को नहीं आत्मा को महत्त्व दिया, उन्होंने पुरुषार्थ द्वारा देह की सुकुमालता का त्याग किया और वे मुक्त हो गए।
मंगल उद्बोधन के पश्चात् आचार्य भगवन ने आत्म ध्यान का प्रयोग करवाया।
धर्म सभा के प्रारंभ में प्रवचन प्रभाकर श्री शमित मुनि जी ने श्री अंतकृतदशांग सूत्र का मूल वांचन किया। युवामनिषी श्री शुभम मुनि जी म.सा. ने आज सूत्र के विवेचन में गजसुकुमाल की अपूर्व क्षमा एवं सहनशीलता का वर्णन करते हुए कहा कि सोमिल ब्राह्मण द्वारा गजसुकुमाल के मुंडित सिर पर मिट्टी की पाल बांधकर धधकते अंगारे डालने पर भी गजसुकुमाल कायोत्सर्ग में स्थिर रहे और उन्होंने अनेक भव के समस्त कर्मों को क्षय कर मुक्ति को प्राप्त किया। चाहे कोई भी कभी भी कर्म किये हों वे कभी न कभी एक दिन उदय में आते ही हैं, कर्म फल से कोई नहीं बच सकता है। कर्म करते हुए सजगता रखनी है यह ध्यान भीतर रहेगा तो वैराग्य जागता रहता है।
पर्वाधिराज पर्व पर्युषण में वीतराग साधिका निशाजी द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6.25 एवं दोपहर 3.00 बजे अरिहंत वाणी के माध्यम से शुक्ल ध्यान के प्रयोग करवाये जा रहे हैं, जिससे साधक लाभान्वित हो रहे हैं।
प्रतिदिन दोपहर में 4 बजे से 1 घंटा नवकार महामंत्र का जाप हो रहा है
पर्युषण पर्व के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जैनाचार्यजी यू-ट्यूब चैनल पर किया जा रहा है।
आज सुबह की प्रभावना श्रीमती अलका-श्री रवीन्द्रनाथ जैन एवं सायं की प्रभावना श्री शुक्लचंद जैन व डॉ. श्री अनिल कर्णावट परिवार की तरफ से प्रदान की गई।
Addressing the religious assembly at the banquet hall of ‘Awadh Sangrila’ on the fifth day of the supreme festival of Paryushan, the enlightened spiritual master Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S. asked, “Why do we bow to and revere the Siddhas (the Liberated Souls)? Because they accomplished their ultimate purpose. We revere them from the depths of our hearts because they dedicated time to their own consciousness; they immersed themselves in the nature of the Self. They practiced the discipline of oneness and prioritized the Soul above all else.”
He stated that if a spiritual seeker harbors a thirst to attain the state of a Siddha and is making sincere efforts in that direction, they are advancing towards that liberated state. A person goes to a factory or shop daily and devotes eight to ten hours there; they should also reflect on how much time they are dedicating to the welfare of their own Soul alongside their business. The time devoted to the Soul is truly one’s own. To become a Siddha, one must learn to abide within oneself.
He further observed that a human is born, and their endeavors are directed towards the body, family, and society; through this, they build a personality that is ultimately perishable. The sustenance of the individual and their personality will come to an end one day. It is the nurturing of the Soul and one’s true essence that will lead us towards liberation. Time invested in one’s own Soul is the only time that holds true value.
Speaking on the virtues of Daan (charity), Sheel (virtuous conduct), Tap (austerity), and Bhavna (purity of intent), he remarked that one should make proper use of the wealth they possess. Giving charity spontaneously where there is a need leads to Nirjara (the shedding of karmas). Offering food (Aahar Daan) to a Sadhu (monk) with noble intentions also facilitates the shedding of karmas. A laywoman (Shravika) like Chandanbala became immortal in history by offering Urad (black gram) split-pulse to Lord Mahavir. While discussing the characteristics of an Atmarthi (one dedicated to the pursuit of the soul), he stated that such a seeker does not invoke deities, nor do they engage in Arta-Raudra Dhyan (distressing or wrathful contemplation). They renounce attachment to physical comfort and bodily delicacy; the Atmarthi seeker’s sole focus remains on the soul. Distinguishing between the inert (Jada) and the living soul (Jiva), they prioritize the soul. Whenever thoughts of bodily comfort arise, one should recall Lord Mahavira and Chandanbala; they prioritized the soul over the body, renounced physical indulgence through spiritual effort (Purushartha), and attained liberation.
Following the auspicious address, Acharya Bhagavan guided the assembly in the practice of Atma-Dhyan (meditation on the soul).
At the beginning of the religious assembly, Pravachan Prabhakar Shri Shamit Muni Ji recited the original text of the Shri Antakritadashang Sutra. While expounding on the Sutra, Yuva-Manishi Shri Shubham Muni Ji described the extraordinary forgiveness and endurance of Gajasukumal. He recounted how, even when the Brahmin Somil placed a clay rim on his tonsured head and poured in burning embers, Gajasukumal remained steadfast in Kayotsarga (meditative stillness of the body); he thereby eradicated the karma accumulated over many lifetimes and attained liberation. No matter when or what karma is performed, it inevitably comes to fruition one day; no one can escape the consequences of karma. Maintaining awareness while performing actions keeps the spirit of detachment (Vairagya) alive.
During Paryushan, the supreme festival, Vitrag Sadhika Nisha-ji is conducting sessions on Shukla Dhyan (pure meditation) daily at 6:25 AM and 3:00 PM via the ‘Arihant Vani’ platform, benefiting many seekers.
A one-hour chanting session of the Navkar Mahamantra is being held daily at 4:00 PM.
The Paryushan festival programs are being broadcast live on the ‘Jainacharya-ji’ YouTube channel. This morning’s Prabhavana was sponsored by Smt. Alka and Shri Ravindranath Jain, while the evening’s Prabhavana was sponsored by the families of Shri Shuklachand Jain and Dr. Shri Anil Karnavat.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
