The body is the dwelling place of the soul.
देह आत्मा का निवास स्थान है

- आचार्य शिवमुनि

3 November 2026

आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में फरमाया कि आप सभी श्री शुभम मुनि जी के द्वारा श्री उत्तराध्ययन के माध्यम से प्रभु महावीर की अंतिम वाणी श्रवण कर रहे हैं। प्रभु की अंतिम वाणी संसार सागर से पार होने की विधि है। प्रभु की वाणी को सुनना, समझना और आत्मसात करना सभी के लिए उपयोगी है।
उन्होंने आगे फरमाया कि सभी तीर्थंकर भगवंतों ने मात्र जीव के कल्याण के लिए वाणी फरमाई। श्री उत्तराध्ययन सूत्र में भगवान ने जीव के कल्याण के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार से दिशानिर्देशन दिया है। हम भी समझें कि मुक्ति का हेतु क्या है? हम जन्म और मरण के चक्र में उलझे हुए हैं। इसका कारण क्या है? यह स्व अवलोकन का विषय है। शरीर में आत्मबुद्धि रखना कि मैं शरीर हूं, शरीर को ही सब-कुछ मानना, इस देह में मन, बुद्धि, इन्द्रियां, धारणा, परम्परा, संघ-समाज, परिवार आदि है, इसे अपना मानता है तो वहां कर्मों का बंधन होता है। जो साधक देह को कपड़े की तरह मानता है कि शरीर वस्त्र की तरह है, जो मैला होगा, पुराना होगा और जीर्ण-शीर्ण भी होगा। आत्मार्थी आत्मा को महत्त्व देता है। आत्मार्थी आत्म स्वरूप में आत्म बुद्धि का भाव रखता है कि आत्मा को रहने के लिए यह देह मिली है। इस देह में आत्मा का निवास हैं, देह को आत्म तत्व से भिन्न जानता है। वह यह समझता है कि जब देह मेरी नहीं है तो परिवार, संबंधी मेरे कैसे हो सकते हैं, वह निर्लेप स्थिति में रहता है। वह देह को पराया मानता है कि इस देह से मेरा कोई संबंध नहीं है, वह साधक कर्मों को निर्जरित करता है। आत्मा ही बंधु है, आत्मा ही मित्र है आत्मा ही परमात्मा है। आत्मा में आत्म बुद्धि रखने से जन्म-मरण से मुक्त हुआ जा सकता है।
उन्होंने आगे फरमाया कि व्यक्ति को परिवार, समाज में एक ट्रस्टी की तरह रहना चाहिए। धन के प्रति आसक्त नहीं होना चाहिए। एक श्रावक अपने धनोपार्जन से ट्रस्ट का निर्माण कर उस ट्रस्ट के द्वारा भी धन का सद्उपयोग कर सकता है। ट्रस्ट के माध्यम से भी जरूरतमंद, दीन-दुखियों की सेवा में सहयोगी बन सकते हैं और धन का सद्उपयोग किया जा सकता है।
इससे पूर्व युवामनीषी सहमंत्री श्री शुभम मुनि जी म.सा. ने आज चौबीसवें अध्ययन प्रवचन माता में 27 गाथा एवं पच्चीसवें अध्ययन यज्ञीय की 45 गाथाओं का मूल वांचन किया। उन्होंने पन्द्रहवें अध्ययन स-भिक्षु के विवेचन में फरमाया कि भिक्षु वह है जिसमें संग्रह बुद्धि, ममत्व भाव एवं इच्छा नहीं है। जहां मैं भिक्षु हूं ऐसा भाव आ गया वहां अहंकार का पोषण नहीं होता।
उन्होंने सोलहवें अध्ययन ब्रह्मचर्य समाधि स्थान के विवेचन में फरमाया कि ब्रह्मचर्य यानि आत्मा में रमण करना। ब्रह्मचर्य सभी तपों में श्रेष्ठ एवं मौलिक तप है। जो साधक ब्रह्मचर्य की उत्तम रूप से आराधना करता है वह देवताओं द्वारा भी वंदनीय हो जाता है।
आज सामूहिक रूप से बादाम के त्याग का प्रत्याख्यान करवाया गया।
विशेष: भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष आचार्य भगवन दिनांक 6 नवम्बर से 9 नवम्बर 2026 तक आत्म ध्यान मौन साधना में रहेंगे। दिनांक 10 नवम्बर 2026 को नववीर निर्वाण संवत गौतम प्रतिपदा का मंगल पाठ प्रदान करेंगे।

Addressing the devotees present, the enlightened spiritual master (Sadgurudev) Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M. Sa. stated that through the Shri Uttaradhyayan Sutra—as presented by Shri Shubham Muni Ji—everyone is listening to the final teachings of Lord Mahavira. These final teachings of the Lord serve as a guide for crossing the ocean of worldly existence (samsara). Listening to, understanding, and internalizing these teachings is beneficial for everyone.
He further explained that all Tirthankaras imparted their teachings solely for the welfare of living beings. In the Shri Uttaradhyayan Sutra, the Lord has provided various forms of guidance for the well-being of the soul. We, too, must contemplate: what is the cause of liberation? We find ourselves entangled in the cycle of birth and death—but why? This is a matter for self-reflection. When one identifies the self with the body—believing “I am the body”—and considers the body to be everything (along with the mind, intellect, senses, perceptions, traditions, social structures, and family), one becomes bound by karma. In contrast, a spiritual seeker (sadhaka) views the body like a garment—something that inevitably becomes soiled, ages, and eventually wears out. A seeker of the soul (atmarthi) prioritizes the soul; they understand that this body has been provided merely as a residence for the soul. They recognize that the soul dwells within the body, yet they perceive the body as distinct from the essence of the soul (atma-tattva). Realizing that if the body itself is not truly “mine,” then how could family or relatives be “mine”? Such a seeker remains in a state of detachment (nirlep). By viewing the body as something external—having no true connection to it—the seeker facilitates the shedding (nirjara) of karma. The soul itself is one’s kin, the soul itself is one’s friend, and the soul itself is the Supreme Soul (Paramatma). By recognizing the true nature of the soul—viewing the soul as the soul—one can attain liberation from the cycle of birth and death.
He further stated that an individual should live within their family and society like a trustee. One should not be attached to wealth. A lay follower (shravaka) can establish a trust using their earnings and, through this trust, ensure the righteous use of wealth. By means of such a trust, one can assist those in need and the suffering, thereby putting wealth to a noble purpose.
Prior to this, Yuva-Manishi (a learned young ascetic) and Sahamantri, Shri Shubham Muni Ji M.S., recited the original verses (gathas) from the twenty-fourth chapter, Pravachan-Mata (27 verses), and the twenty-fifth chapter, Yagniya (45 verses). While expounding on the fifteenth chapter, Sa-Bhikshu, he explained that a bhikshu (ascetic) is one who is free from the desire to accumulate, the sense of possessiveness (mamatva), and personal cravings. When the realization “I am a bhikshu” takes root, there is no room for the nourishment of the ego.
In his discourse on the sixteenth chapter, Brahmacharya Samadhi Sthan, he explained that Brahmacharya (celibacy/chastity) means dwelling within the soul. Brahmacharya is the supreme and fundamental form of tapas (austerity). A seeker who practices Brahmacharya with utmost dedication becomes worthy of veneration even by the celestial beings (devas).
Today, a collective vow (pratyakhyan) to renounce almonds was administered.
Note: On the occasion of Bhagwan Mahavir Nirvana Kalyanak, and in keeping with annual tradition, Acharya Bhagwan will observe a period of silent meditation (maun sadhana) and introspection (atma dhyan) from November 6 to November 9, 2026. On November 10, 2026, he will deliver a Mangal Path (auspicious discourse) to mark the Nav-Veer Nirvana Samvat Gautam Pratipada.

For causes
that really matter