Self-Realization is Rare
आत्म बोध है दुर्लभ

- आचार्य शिवमुनि

1 October 2026

आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने उपस्थित धर्म सभा को संबोधित करते हुए फरमाया कि व्यक्ति के पास अनेक प्रकार की सुख-सुविधा के संसाधन होते हुए भी वह आत्म तत्व की भ्रांति के कारण दुःखी है। आत्म तत्व की भ्रांति अर्थात् आत्मा है या नहीं है। व्यक्ति चाहे कितना ही जप-तप कर ले वह आत्म तत्व के बोध के बिना मोक्ष नहीं जा सकता, इसलिए आत्मज्ञान मुख्य है।
आचार्य भगवन ने आगे फरमाया कि धन, हीरे-जवाहरात पुण्योदय से प्राप्त हो जाता है। व्यक्ति को अच्छा व्यापार भी उसके पुण्योदय के कारण मिलता है। पुण्योदय से व्यक्ति को सबकुछ मिल जाता है, जिसका उसे कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। व्यक्ति अपने जीवन में पाप-पुण्य की प्राप्ति की इच्छा रखते हुए अपने कर्मों को क्षय करने का लक्ष्य रखे। वह यह चिंतन करे कि आज उसका कार्मण शरीर हल्का हुआ है या भारी हुआ है।
आचार्य भगवन ने संबोधि को दुर्लभ बताते हुए फरमाया कि संसार में संबोधि का मिलना बहुत दुर्लभ है। भगवान ऋषभदेव के एक वाक्य से उनके 98 पुत्रों ने संबोधि प्राप्त कर दीक्षा ले ली क्योंकि उन्हें आत्मा का बोध हो गया था। आत्मा को बोध होने पर भी व्यक्ति संसार में उलझा हुआ रहता है इसका कारण है कि उसका मिथ्यात्व और मोह भारी है।
उन्हांेंने आगे फरमाया कि मनुष्य होकर मानवता को प्राप्त करना दुर्लभ है। मानवता वह है जब कोई दुःखी, पीड़ित, रोगी है तो उसकी निस्वार्थ भाव से मदद करें। दूसरा है भगवान की वाणी सुनना और उस पर श्रद्धा करना दुर्लभ है। जब भगवान की वाणी श्रद्धा से सुनते हैं उतने ही कर्म क्षय होते हैं। जिस प्रकार प्यासे आदमी को बहुत तेज प्यास लगती है तो उसे उतना ही ज्यादा पानी अच्छा लगता है, जितनी ज्यादा भूख तेज होगी भोजन उतना ही अच्छा लगता है इसी प्रकार भगवान की वाणी के प्रति जितनी ज्यादा अनुरक्तता होगी संसार उतना ही छोटा होता जाएगा।
आचार्य भगवन ने यह भी फरमाया कि बगीचे में लगे फूल को देखकर जब कोई व्यक्ति का चित्त आह्लादित हो जाता है और वह फूल को तोड़ लेता है तो वह प्रेम नहीं है, प्रेम है उस फूल के गमले में पानी देना, सिंचन करना है इसी प्रकार आत्मा अपनी आत्मा से शुद्ध प्रेम करे, तभी जीव का कल्याण होगा।
प्रमुख मंत्री श्री शिरीष मुनि जी ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि जो व्यक्ति शरीर में रहते हुए अलिप्त भाव से किसी की सेवा करता है तो वह अपने कर्मों को निर्जरित करता है। वैयावच्च में सहधर्मी की सेवा महत्त्वपूर्ण बताई गई है। यानि एक साधु, साधु की सेवा करता है तो उसे भीतर से समाधि मिलती है। उनकी सेवा से समाधान होता है, शिकायत प्रतिक्रिया नहीं होती, इसलिए सहधर्मी की चित्त समाधि में सहभागी बनना चाहिए। जो सेवा करता है वह हमेशा स्वस्थ रहता है। सेवा करने वाले का स्वास्थ्य हमेशा साथ देता है।
श्री शाश्वत मुनि जी म.सा. ने ‘‘मन मन्दिर में पधारो भगवन, भक्ति हमारी स्वीकारो’’ भजन के द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त की।

Addressing the assembled congregation, the enlightened spiritual master Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.Sa. stated that despite possessing numerous resources for comfort and luxury, a person remains unhappy due to a misconception regarding the nature of the soul—specifically, the doubt over whether the soul exists or not. No matter how much one engages in spiritual chanting or penance, one cannot attain liberation (Moksha) without the realization of the soul; therefore, self-realization is paramount.
Acharya Bhagwan further explained that wealth and precious gems are acquired through the fruition of past meritorious deeds (Punyodaya). A person secures a successful business also due to such merit. One obtains everything through the fruition of merit, yet one should never harbor arrogance about it. While navigating life and the accumulation of both sin and merit, a person should aim to shed their karmas. One should reflect on whether their Karman Sharir (karmic body) has become lighter or heavier during the day.
Describing Sambodhi (spiritual enlightenment/awakening) as rare, Acharya Bhagwan noted that attaining it in this world is exceedingly difficult. Upon hearing a single utterance from Lord Rishabhdev, ninety-eight of his sons attained enlightenment and embraced monkhood, as they had realized the true nature of the soul. Even after realizing the soul, a person may remain entangled in worldly affairs; the reason for this is the heavy burden of Mithyatva (delusion/false belief) and Moha (attachment).
He further stated that while being born as a human is one thing, truly attaining humanity is rare. Humanity is defined by selflessly helping those who are distressed, suffering, or ill. Additionally, listening to the Divine Word with faith is a rarity; the extent of karma shed is directly proportional to the faith with which one listens to the Divine Word. Just as a thirsty person finds water all the more delightful the greater their thirst, and food tastes better the keener one’s hunger, similarly, the deeper one’s devotion to the Divine Word, the more insignificant the worldly realm becomes.
Acharya Bhagwan further observed that when a person’s heart is delighted by the sight of a flower in a garden and they pluck it, that is not love; true love lies in watering and nurturing the plant. In the same way, the soul must cherish pure love for itself; only then can the living being attain spiritual well-being.
In his address, Pramukha Mantri Shri Shirish Muni Ji stated that a person who serves others with a spirit of detachment while dwelling in the physical body sheds their karmas. Serving a fellow practitioner (sahadharmi) is considered a significant form of service (Vaiyavachch). When one monk serves another, he attains inner equanimity and spiritual peace (samadhi). Such service brings resolution and contentment rather than complaints or negative reactions; therefore, one should actively contribute to the spiritual peace of a fellow practitioner. Those who engage in service remain healthy; their well-being is sustained by the very act of serving.
Muni Shri Shashwat Ji expressed his sentiments through the devotional song: “O Lord, grace the temple of my heart; accept my devotion.”

For causes
that really matter