
आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में फरमाया कि श्री शुभम मुनि जी द्वारा श्री उत्तराध्ययन सूत्र वांचना का श्रवण आप सभी निरंतर कर रहे हैं। जो साधक अंतःकरण से भगवान की अंतिम देशना को स्वीकार करता तो वह वाणी उसके जीवन को पवित्र कर देती है। हम सभी मनुष्य इस संसार में भ्रमण करते चले आ रहे हैं, इस संसार को छोटा करने का तरीका है जिन वचनों में अनुरक्त हो जाना, उसमें डूब जाना, एकाकार हो जाना, समाहित हो जाना है। कोई भी साधक भगवान की वाणी जिस भाव से सुनता है, उसे उसी अनुरूप फल प्राप्त होता है। प्रभु की वाणी सुनने से राग-द्वेष, काम-क्रोध, मोह माया, लोभ और सारे संक्लेश दूर हो जाते हैं, जिससे संसार छोटा हो जाता है।
उन्होंने पूज्यपाद कृत समाधि तंत्र के अंतर्गत आगे फरमाया कि संसार को छोटा करने के लिए जगत में आसक्त होकर नहीं रहना चाहिए है। जगत में उदासीन रहना चाहिए, जैसे भगवान महावीर 30 वर्ष घर में रहे पर वे आसक्त नहीं हुए। घर में रहते हुए कमल की भांति निर्लेप, उदासीन होकर रहे। क्योंकि कमल का फूल कीचड़ में रहता है पर उसका पत्ता, फूल, पराग ऊपर रहता है। इसी तरह संसार में रहें पर निरासक्त रहें।
उन्होंने आगे फरमाया कि जो व्यक्ति गुणीजन है, जिसके पास गुण है, जो दान देता है, तप करता है, शील का पालन करता है, आराधना करता है उसके प्रति प्रमोद की भावना होनी चाहिए, अनुमोदना का भाव होना चाहिए उसके दान, शील, तप की अनुमोदना करनी चाहिए।
उन्होंने अल्प संसारी बनने के लिए फरमाया कि व्यक्ति का जगत में अनेक लोगों से मिलना होता है। उनसे संपर्क बढ़ता है, लोगों के प्रति उपेक्षा का भाव रहे कि संसार अनेक चेष्टाओं और क्रियाओं से भरा हुआ है पर मेरे लिए कुछ भी जगत का भाव नहीं है। सारा जगत सुख-दुःख में लीन है। संघ, परिवार के मध्य रहते हुए मोह, ममत्व का भाव न रहे, अक्रिय रहें।
श्री उत्तराध्ययन सूत्र वांचना के नौवें दिन युवामनीषी सहमंत्री श्री शुभम मुनि जी म.सा ने सौलहवें अध्ययन ब्रह्मचर्य समाधि-स्थान में 30 गाथा, सतरहवां अध्ययन पाप-श्रमणीय में 21 गाथा, अठाहरवां अध्ययन संजयीय में 54 गाथाओं का मूल वांचन किया।
उन्होंने आज के विवेचन में नमि प्रव्रज्या का उल्लेख करते हुए फरमाया कि नमि का अर्थ अपने भुजबल, तेज-प्रताप से शत्रुओं को झुका देना, किंतु स्वयं नहीं झुकना और प्रव्रज्या का अर्थ संसार मार्ग को छोड़कर मोक्ष मार्ग में गमन करना है। इस अध्याय के द्वारा एकत्व भावना व मोह ममत्व को छोड़कर मोक्ष मार्ग की ओर प्रस्थान करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।
आज सामूहिक रूप से कोल्डड्रिंक्स के त्याग का प्रत्याख्यान करवाया गया।
Addressing the devotees present, the enlightened spiritual master, Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M. Sa., remarked that all of you have been consistently listening to the recitation of the Shri Uttaradhyayana Sutra as presented by Shri Shubham Muni Ji. When a seeker embraces the Lord’s final discourse with their entire being, those sacred words purify their life. We, as human beings, have been wandering through this cycle of worldly existence; the way to shorten this journey is to become deeply devoted to the Lord’s teachings—to immerse oneself in them, become one with them, and let them permeate one’s very soul. A seeker receives the fruits of the Lord’s teachings in direct proportion to the spirit and intent with which they listen. Listening to the Lord’s words helps dispel attachments and aversions, lust and anger, worldly delusions, greed, and all forms of mental defilement—thereby shortening one’s worldly journey.
Referring to the Samadhi Tantra (a text by Acharya Pujyapada), he further explained that to shorten one’s worldly journey, one must not live with attachment to the world. One should remain indifferent (detached) toward worldly affairs—much like Lord Mahavira, who lived at home for 30 years yet remained entirely unattached. He lived within his household like a lotus—untouched and detached. Just as a lotus grows in the mud, yet its leaves, petals, and pollen remain above the mire, one should live in this world while remaining free from attachment.
He further advised that one should cultivate a sense of pramoda (joyful appreciation) toward virtuous individuals—those who possess noble qualities, practice charity, engage in penance, uphold moral conduct, or dedicate themselves to spiritual devotion. One should wholeheartedly appreciate and rejoice in their acts of charity, moral discipline, and penance.
Regarding the path to reducing one’s worldly cycle, he noted that in the course of life, an individual inevitably encounters many different people. While interacting with others, one should maintain an attitude of indifference toward the world—recognizing that although the world is filled with countless endeavors and activities, it holds no personal significance for the individual. The entire world is immersed in the cycle of pleasure and pain. Even while living within a community or a family, one should remain free from attachment and possessiveness, and continue to act without being bound by the fruits of one’s actions.
On the ninth day of the Uttaradhyayana Sutra discourse, the Yuvamanishi Sahamantri Shri Shubham Muni Ji M.S., recited the original verses (gathas) from three chapters: 30 verses from the sixteenth chapter, Brahmacharya Samadhi-sthana (The Abode of Celibacy); 21 verses from the seventeenth chapter, Papa-shramaniya (Regarding Sinful Conduct); and 54 verses from the eighteenth chapter, Sanjayiya (The Discourse of Sanjaya).
In his commentary today, he referred to Nami Pravrajya (The Renunciation of Nami). He explained that ‘Nami’ implies the ability to subdue enemies through one’s own strength and radiance—without ever yielding to them—while ‘Pravrajya’ signifies abandoning the worldly path to embark upon the path toward Moksha (liberation). This chapter serves as an inspiration to cultivate a sense of oneness (ekatva bhavana), relinquish attachment and possessiveness, and set forth on the path to liberation.
Additionally, a collective vow (pratyakhyana) to abstain from consuming cold drinks was administered today.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
