

आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने उपस्थित श्रद्धालुओं के मध्य आत्म ध्यान का प्रयोग करवाया। आज का प्रवचन श्रमण संघीय प्रमुख मंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. का हुआ। उन्होंने तत्वार्थ सूत्र के अंतर्गत फरमाया कि शरीर पर यदि कोई कर्म निमित्त बन कर आ रहा है और यदि साधक वहां ज्ञाता-दृष्टा भाव में है तो वहां कर्मों का क्षय हो जाता है। जहां आर्त्त-रौद्र ध्यान रहता है वहां कर्मों का बंधन होता है और शरीर कर्म बंधन का कारण बन जाता है।
उन्होंने यह भी फरमाया कि हर व्यक्ति चौबीस घंटे मोह में फंसा हुआ है। तपस्या करता है फिर भी भीतर मोह का पोषण कर रहा है, अनुकूलता की चाह रखता है। अनुकूलता की चाह रखना अलग है और अनुकूलता का मिलना अलग बात है। अनुकूलता पुण्य कर्म के अधिन मिलती है। जो अनुकूलता मिल रही है उसका त्याग करना ही मोक्ष की ओर गतिमान होना है।
उन्होंने यह भी फरमाया कि वर्तमान में किसी व्यक्ति से पूछा जाए कि इस पंचम काल में मोक्ष जाने के लिए सरल उपाय क्या है? इसका सरल भाषा में उत्तर होगा मोह को कम करना। मोह को कम कर मोक्ष की ओर प्रस्थान कर सकते हैं। घर में माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी, बच्चे हैं उन सबके बीच रहते हुए अलिप्त रहेंगे तो मोह का पोषण कम होगा।
उन्होंने मोक्ष की दूसरी परिभाषा में यह भी फरमाया कि आश्रव, मिथ्यात्व, कषाय आदि बंध के हेतुओं का आभाव हो जाना और बंध को प्राप्त हुए कर्मों की निर्जरा होने से सम्पूर्ण कर्मों का सदा के लिए नाश हो जाना ही मोक्ष है। कर्म क्षय का एक क्रम है सम्यक दर्शन, ज्ञान और चारित्र। संवर से जीव आश्रव को रोकता है, जिससे नये कर्म रूक जाते है तो जीव के पूर्व उपार्जित कर्मों का क्षय होता है। जिसमें सबसे पहले मोहनीय कर्म का क्षय होता है।
प्रवचन प्रभाकर श्री शमित मुनि जी म.सा. ने ‘‘व्यर्थ हर पल जिन्दगी का जा रहा’’ भजन की प्रस्तुति दी।
विशेष – आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. के सान्निध्य में युवामनीषी श्री शुभम मुनि जी के मुखारविन्द से दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से 21 दिवसीय श्री उत्तराध्ययन सूत्र की वांचना प्रातः 8.30 बजे से होगी।
Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M. Sa.—a true spiritual master (Sadgurudev) who possesses self-realization—guided the assembled devotees in the practice of ‘Atma Dhyan’ (meditation on the Self). Today’s discourse was delivered by the Pramukh Mantri of the Shraman Sangh, Shri Shirish Muni Ji M. Sa. Referencing the Tattvartha Sutra, he explained that if karma manifests through the medium of the physical body, and the spiritual seeker maintains the perspective of a mere ‘knower and observer’ (gyata-drashta), then that karma is eradicated. Conversely, when one engages in arta-dhyana (distress-filled contemplation) or raudra-dhyana (malicious or wrathful contemplation), it leads to the accumulation of karma, and the body becomes the instrument for such karmic bondage.
He further noted that every individual is, for the most part, perpetually ensnared in moha (delusional attachment). Even while performing penance (tapasya), one may still be nurturing moha internally by craving favorable circumstances. It is important to distinguish between the desire for favorable conditions and the actual occurrence of such conditions; the latter is a result of one’s punya karma (meritorious deeds). Moving toward moksha (liberation) entails renouncing the favorable circumstances that one happens to receive.
He also addressed the question of what the simplest path to moksha is during this current era (Pancham Kaal). In simple terms, the answer is: reducing moha. By diminishing this attachment, one can begin the journey toward moksha. While living amidst one’s family—parents, siblings, spouse, and children—if one remains detached, the nourishment of moha is significantly curtailed.
Defining moksha further, he explained that it is the complete and permanent destruction of all karma—achieved through the absence of the causes of bondage (bandha)—such as ashrava (influx of karma), mithyatva (delusion/false belief), and kashaya (passions)—along with the nirjara (shedding) of the karma already accumulated. The sequence for the eradication of karma consists of samyak darshan (right perception/faith), samyak jnana (right knowledge), and samyak charitra (right conduct). Through samvara (stoppage of the influx of karma), the soul halts ashrava (the influx of karma), thereby preventing the accumulation of new karma, while simultaneously leading to the shedding of previously acquired karma. In this process, the mohaniya karma (deluding karma) is the first to be eradicated.
Pravachan Prabhakar Shri Shamit Muni Ji M. Sa. presented the devotional song (bhajan) titled “Vyarth Har Pal Zindagi Ka Ja Raha” (Every Moment of Life Is Being Wasted).
Note: Under the spiritual guidance of the enlightened Sadgurudev Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M. Sa., a 21-day recitation and exposition of the Shri Uttaradhyayana Sutra—delivered by the learned young monk, Shri Shubham Muni Ji—will commence on October 21, 2026, at 8:30 AM.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
