Prioritize Existence Over Personality
व्यक्तित्व को नहीं अस्तित्व को महत्त्व दो

- आचार्य शिवमुनि

3 October 2026

आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने उपस्थित धर्म सभा को संबोधित करते हुए फरमाया कि जीव चार गति चौरासी लाख जीवायोनि में भ्रमण करता आ रहा है। इस संसार भ्रमण को रोकने के लिए इस पिण्ड को पराया समझना चाहिए और निज आत्मा को अपना समझना चाहिए।
आत्मा के आठ गुणों की चर्चा करते हुए आचार्य भगवन ने फरमाया कि आत्मा के आठ गुण है – जिसमें अनंत ज्ञान, अनंत दर्शन, अनंत सुख, अनंत शक्ति, अमूर्त्तपना (निराकार), अगुरुलघु (न हल्का न भारी), क्षायिक समकीत (दृढ़ श्रद्धा), अटल अवगाहना (सिद्ध गति) है। आत्मा के इन आठ गुणों को समझना चाहिए। आत्मा में इतनी शक्ति है कि वह एक समय में यानि एक सैकण्ड से भी कम समय में छब्बीस देवलोकों को पार कर सिद्धालय जा सकती है। आत्मा पर श्रद्धा करना परम दुर्लभ है। व्यक्ति अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करे कि मैं इस संसार में क्यों, किसलिए आया हूं और मेरा लक्ष्य क्या है। जब व्यक्ति अपना लक्ष्य सिद्धशिला का तय करता है तो उसे वह प्राप्त होता है।
आचार्य भगवन ने फरमाया कि पानी का स्वभाव ठण्डा है चाहे उसे कितना ही गर्म कर लेते हैं लेकिन कुछ समय बाद गर्म पानी ठण्डा हो जाता है, अग्नि का स्वभाव ऊष्णता है वैसे ही आत्मा का स्वभाव आनन्द है।
प्रमुख मंत्री श्री शिरीष मुनि जी ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि संसार में मनुष्य को जो शरीर मिला है वह नश्वर है। नश्वर हमेशा मिटता है, जो शरीर को नाम दिया है वह अनित्य है। व्यक्ति को अपने शरीर के प्रति राग नहीं करना चाहिए। वह यह चिंतन करे कि इस देह में जो आत्मा है वही है शेष सब नश्वर है। मैं तो इस देह में रहने के लिए आया हूं और इस शरीर में एक यात्री की तरह हूं एक यह एक मनुष्य जीवन एक पड़ाव है। पड़ाव के साथ चिंता और चिंतन आर्त्त-रौद्र ध्यान है। परिवार, व्यक्ति, स्थान, संघ, समाज का चिंतन पहला और दूसरा ध्यान होता है जिसे आर्त्त-रौद्र ध्यान कहा जाता है। आत्मा का ध्यान और शरीर का उपयोग कर्म निर्जरित करने के लिए ही करना चाहिए।
अलवर से पधारे श्री विजय मुनि जी म.सा. ने आचार्य भगवन की आत्म ध्यान साधना को साढे आठ सौ साल पुरानी विधि बताया और कहा कि सभी भाग्यशाली हैं कि यह आत्म ध्यान साधना की विधि प्राप्त हो रही है।
मधुर गायक श्री निशांत मुनि जी म.सा. ने ‘‘जिया कब तक उलझेगा संसार विकल्पों में’’ भजन की प्रस्तुति दी।
आज की सभा में इचलकरंजी, मुंबई, चैन्नई, दिल्ली, उदयपुर, नासिक, पुणे, सोलापुर, बैंगलोर आदि स्थानों से दर्शनार्थी आए। इचलकरंजी श्री संघ की ओर से श्री महावीर बोरूदिया, श्री प्रितम प्रकाश बोरा, अहमदनगर से श्री श्रेयांस कुमार कांकरिया, चैन्नई से श्रीमती सुरज बाई बोहरा, सूरत से अर्हत चपलोत ने अपनी भावनाएं भजन के माध्यम से व्यक्त की।

Addressing the assembled congregation, the enlightened spiritual master Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S. stated that the living soul has been wandering through the four realms of existence and 8.4 million life forms. To halt this cycle of worldly wandering, one must view the physical body as something distinct from the self and regard the inner soul as one’s true identity.
Discussing the eight attributes of the soul, Acharya Bhagwan enumerated them as: Infinite Knowledge, Infinite Perception, Infinite Bliss, Infinite Power, Formlessness (incorporeal nature), Agurulaghu (neither light nor heavy), Kshayik Samyaktva (unshakable faith/right belief), and Atal Avagahana (the state of Siddha-gati or the abode of liberated souls). One must comprehend these eight attributes. The soul possesses such immense power that it can traverse twenty-six celestial realms and reach Siddhalaya (the abode of the liberated) in a single samaya—an instant lasting less than a second. Having faith in the soul is a rare and supreme attainment. An individual should set a goal in life, questioning why and for what purpose they have come into this world and what their ultimate objective is. When a person sets Siddhashila (the abode of liberated souls) as their goal, they eventually attain it.
Acharya Bhagwan explained that the nature of water is cool; no matter how much it is heated, it eventually returns to a cool state. Similarly, just as the nature of fire is heat, the inherent nature of the soul is bliss.
In his address, Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji stated that the human body received in this world is perishable. That which is perishable is destined to vanish; the identity associated with the body is transient. One should not harbor attachment to the body. Instead, one should contemplate that only the soul residing within the body is eternal, while everything else is perishable. “I have come to reside in this body, and I dwell within it merely as a traveler; this human life is but a waystation. Dwelling upon concerns regarding family, individuals, places, the Sangh (community), or society constitutes the first and second types of contemplation—known as Arta-Raudra Dhyan (distressed and agitated contemplation). One should focus on the soul and utilize the body solely for the purpose of shedding karma (Karma Nirjara).
Shri Vijay Muni Ji M.S., who arrived from Alwar, described Acharya Bhagwan’s practice of Atma Dhyan (meditation on the soul) as a method dating back eight and a half centuries, noting how fortunate everyone is to receive this technique.
The Madhur Gayak Shri Nishant Muni Ji M.S. presented a bhajan (devotional song) titled ‘Jiya Kab Tak Uljhega Sansar Vikalpon Mein’ (How long will the soul remain entangled in worldly preoccupations?).
Devotees from various places—including Ichalkaranji, Mumbai, Chennai, Delhi, Udaipur, Nashik, Pune, Solapur, and Bangalore—attended today’s gathering. Representatives such as Shri Mahavir Borudia and Shri Pritam Prakash Bora (from the Ichalkaranji Shri Sangh), Shri Shreyans Kumar Kankariya (Ahmednagar), Smt. Suraj Bai Bohra (Chennai), and Arhat Chaplot (Surat) expressed their sentiments through devotional songs.”

For causes
that really matter