
आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में समाधि तंत्र के अंतर्गत फरमाया कि भेद विज्ञान के बिना सारा पुरुषार्थ व्यर्थ है। भेद विज्ञान है जड़ और जीव का भेद करना। आत्मा कभी शरीर से लिप्त नहीं होती है। आत्मा निर्विचार, निर्विकल्प, शुद्ध, सम्पन्न, परिपूर्ण है। जड़ जीव का भेद करने के बाद साधक विचार करे कि जो मुझे यह शरीर मिला है वह भोग-उपभोग के लिए नहीं मिला है। इस शरीर का उपयोग मैं अपने कर्मों को काटने के लिए करूं। जो भी बाहर दिखाई देता है वह पुद्गल है, जो व्यक्ति, वस्तु, स्थान, परिवार, सम्पति आदि के रूप में मिलता है, वह नाश्वान है यानि वह मिटने वाला है।
आचार्य भगवन ने आगे फरमाया कि आत्मा को समझने के बाद यतना पूर्वक बैठना, यतना पूर्वक उठना यानि हर क्रिया में जड़ जीव का भेद बना रहे। जिस साधक ने भेद विज्ञान, कर्म सिद्धांत और अनेकांतवाद को अंतःकरण से स्वीकार कर लिया तो उसे कभी दुःख नहीं होगा। जब देह पर कष्ट आता है उस समय समता में रहते हैं तो साधक कर्मों को क्षय कर लेता है। कष्ट के समय समता में नहीं है तो कर्म क्षय नहीं हो सकता है।
आचार्य भगवन ने फरमाया कि जो मुनि आत्मा शुद्ध, शाश्वत है, देह नश्वर है इसका भेद नहीं करते हैं तो वे कठोर से कठोर तप करने पर भी मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकते।
उन्होंने तामली तपस्वी का उदाहरण देते हुए फरमाया कि ताम्रलिप्त नगरी में तामल तपस्वी बहुत तप करता था। वह गर्मी में अपने चारों ओर अग्नि जलाकर उसके बीच एक पैर पर घंटो खड़ा रहकर तपस्या करता था। लोग उसकी प्रशंसा करते थे। वह आत्मा के बारे में नहीं जानता था। उसकी रूचि केवल प्रशंसा की थी। लोग उसकी जय-जयकार करते। गणधर गौतम ने भगवान महावीर से पूछा प्रभु तामली तापस कठोर तप कर रहा है उसे क्या फल मिलेगा। भगवान ने कहा – हे गौतम! वह कितनी तपस्या कर ले, उसके फलस्वरूप देवलोक मिल सकता है, परंतु वह मोक्ष नहीं जाएगा। बिना भेद विज्ञान, बिना आत्म शुद्धि के किया गया तप मोक्ष को प्राप्त नहीं करवा सकता।
प्रमुखमंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि कर्म आने के मार्ग को आश्रव कहते हैं। काय, वाणी और मन के चंचल होने पर योगों की चंचलता से वातावरण में, ब्रह्माण्ड में अनेक पुद्गल भरे हुए हैं और वे पुद्गल कषायवश कार्मण शरीर में प्रवेश करते हैं। शुभ कर्म आते हैं तो पुण्य और अशुभ कर्म से पाप कर्म बंधते है। यदि व्यक्ति का अपने शरीर के प्रति मोह है तो वह आर्त्त-रौद्र ध्यान करता है। यदि अंतिम समय में व्यक्ति आत्म समाधि में रहकर इस शरीर को बोसिराकर ऐसी भावना करता है कि जो भी कर्म आने हैं आ जाए। कर्म इस शरीर पर ही आएंगे और मैं शरीर नहीं आत्मा हूं, इस भावना से वह कर्मों को क्षय करता है।
श्री निशांत मुनि जी म.सा. ने ‘‘पाना नहीं जीवन को बदलना है साधना’’ भजन की प्रस्तुति दी।
ऑनलाईन के माध्यम से भीलवाड़ा से श्री शांतिलाल एवं श्रीमती सुमन ओस्तवाल ने 14 उपवास का प्रत्याख्यान लिया। इसके अलावा ऑनलाईन एवं प्रत्यक्ष रूप से तपस्वियों ने उपवास, एकासन, आयंबिल का तप करने वालों ने प्रत्याख्यान लिये।
In his discourse on Samadhi Tantra, Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S. stated that all spiritual effort is futile without Bhed-Vigyan. Bhed-Vigyan is the practice of distinguishing between inert matter (Jad) and the living soul (Jiv). The soul never becomes truly attached to the body; it is devoid of discursive thoughts and mental constructs, and is pure, endowed, and complete. After distinguishing between matter and the soul, the spiritual seeker should reflect that the body they have received is not meant for worldly indulgence or sensual enjoyment. Instead, one should utilize this body to shed one’s Karma.
Everything visible externally such as people, objects, places, family, and wealth is Pudgal (matter) and is perishable; it is destined to cease existing.
Acharya Bhagwan further stated that after understanding the nature of the soul, one must move sitting and rising with mindfulness (Yatna); in other words, the distinction between matter and the soul should be maintained in every action. A seeker who wholeheartedly accepts Bhed-Vigyan, the doctrine of Karma, and Anekantvad (the philosophy of non-absolutism) will never experience suffering. When physical suffering arises, if the seeker remains in a state of equanimity (Samata), they are able to shed their Karma. Conversely, if one lacks equanimity during times of suffering, Karma cannot be shed.
Acharya Bhagwan stated that monks who fail to distinguish between the pure, eternal soul and the perishable body cannot attain Moksha (liberation), even if they perform the most rigorous penance.
Citing the example of the ascetic Tamali, he mentioned that in the city of Tamralipta, the ascetic Tamal performed intense penance. During the summer, he would light fires all around himself and stand on one leg in the center for hours. People praised him, yet he lacked knowledge of the soul; his interest lay solely in receiving praise and hearing people chant his praises. Gandhar Gautam asked Lord Mahavir, “Lord, Tamali Tapas is performing severe penance; what fruit will he reap?” The Lord replied, “O Gautam! No matter how much penance he performs, he may attain the celestial realm (Devalok) as a result, but he will not attain liberation (Moksha). Penance performed without the realization of the distinction between the self and the non-self (bhed-vigyan) and without the purification of the soul cannot lead to liberation.”
In his address, Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji M.S. explained that the influx of karma is known as Asrav. When the body, speech, and mind are restless, the resulting fluctuations (yoga) interact with the pudgal (matter particles) abundant in the atmosphere and the universe; driven by passions (kashay), these particles enter the Karman body. The influx of auspicious karma leads to the accumulation of merit (Punya), while inauspicious karma leads to the accumulation of demerit (Paap). If a person is attached to their body, they engage in Arta-Raudra Dhyan (distressed and cruel contemplation). However, if, in their final moments, a person remains in Atma-Samadhi (soul-absorption), relinquishes attachment to the body (Bosirna), and resolves to accept whatever karma may come recognizing that karma affects only the body while affirming “I am the soul, not the body” they thereby shed their karma.
Shri Nishant Muni Ji M.S. presented a devotional song titled “Spiritual practice is not about gaining, but about transforming one’s life.”
Shri Shantilal and Smt. Suman Ostwal from Bhilwara took the vow (pratyakhyan) for a 14-day fast via an online platform. Additionally, other practitioners both online and in person took vows to observe various austerities such as fasting, Ekasan (eating a single meal a day), and Ayambil.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
