Parvadhiraj Maha Parva ends with apology
क्षमापना के साथ पर्वाधिराज महापर्व सम्पन्न

- आचार्य शिवमुनि

16 September 2026

‘‘मेरा किसी से वैर नहीं, सभी जीवों से मेरी मैत्री है’’ जाने-अनजाने में किसी को मन, वचन, वाणी से किसी को ठेस पहुंची हो, चाहे छोटा हो या बड़ा हो क्षमा के भाव के साथ क्षमायाचना पर्व मनाया जाता है। क्षमायाचना पर्व अपने आप में अनूठा और परस्पर एक दूसरे से क्षमायाचना कर कर्मों को हल्का करने वाला पर्व है।
आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. के सान्निध्य में क्षमापना के साथ पर्वाधिराज महापर्व सम्पन्न हुआ। प्रातः 6.30 से 7.30 बजे आचार्य भगवन के सान्निध्य में शुक्ल ध्यान का प्रयोग हुआ। क्षमायाचना के अवसर पर आचार्य भगवन ने समग्र जैन समाज के प्रमुख आचार्यों, दिगम्बर परम्परा के प्रमुख अचार्य, तेरापंथ के आचार्य महाश्रमण जी, श्वेताम्बर परम्परा के गच्छाधिपति आचार्य अभयदेवसूरी जी आदि सभी आचार्य प्रवर, गच्छाधिपति, स्थानकवासी परम्परा के सभी सम्प्रदायों के प्रमुख आचार्य प्रवरों, श्रमण संघ के सभी पदाधिकारी, मुनिराज, साधु-साध्वीवृंद, वीतराग साधिका निशाजी, श्रावक-श्राविका समस्त चतुर्विध संघ से अन्तःकरण से क्षमायाचना की।
आचार्य भगवन ने श्री ऑल इण्डिया जैन कॉन्फ्रेन्स, श्रावक समिति, शिवाचार्य आत्म ध्यान फाउण्डेशन आदि विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, जिनसे भी सम्पर्क रहा उन सभी से क्षमायाचना की।
प्रमुख मंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने आचार्य भगवन एवं सभी साधु-साध्वीवृंद एवं श्रावक-श्राविकाओं से क्षमायाचना की।
इस अवसर पर प्रवचन प्रभाकर श्री शमित मुनि जी ने म.सा. ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। मधुर भजन गायक श्री निशांत मुनि जी म.सा. ने ‘‘मांगते हैं हम क्षमा, कर दीजिए’’ समधुर भजन की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर शिवाचार्य आत्म ध्यान फाउण्डेशन की ओर से श्री रवीन्द्रनाथ जैन, श्री अशोक मेहता, श्री रोहित जैन, श्री तुलसीभाई चपलोत आदि ने आचार्य भगवन एवं सभी से क्षमायाचना करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर डॉ. विपिन पाटिल का शिवाचार्य आत्म ध्यान फाउण्डेशन की ओर स्वागत किया गया।

“I have no enmity with anyone, I have friendship with all living beings.” If someone has been hurt knowingly or unknowingly by his mind, words or speech, be it small or big, the festival of apology is celebrated with the feeling of forgiveness. The festival of apology is unique in itself and is a festival in which we apologize to each other and lighten our deeds.
Enlightened Sadgurudev Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S. In the presence of Parvadhiraj, the great festival was concluded with apologies. Shukla meditation was practiced in the company of Acharya Bhagwan from 6.30 to 7.30 in the morning. On the occasion of the apology, Acharya Bhagwan addressed the leading Acharyas of the entire Jain community, the leading Acharyas of the Digambara tradition, Acharya Mahashraman ji of Terapanth, Gachchadhipati Acharya Abhaydevsuri ji of the Shwetambar tradition, all the Acharya Pravaras, Gachchadhipatis, the leading Acharyas of all the sects of the Sthanakavasi tradition, all the officials of the Shramana Sangh, Muniraj, Sadhu-Sadhvisrind, Vitarag Sadhika Nishaji, Shravak-Shravika sincerely apologized to the entire Chaturvidh Sangh.
Acharya Bhagwan apologized to all the officials of various organizations like Shri All India Jain Conference, Shravak Samiti, Shivacharya Atma Dhyan Foundation etc. with whom he had contact.
Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji M.S. He apologized to Acharya Bhagwan and all the monks and nuns and devotees.
On this occasion, Prabhakar Shri Shamit Muni ji gave sermon M.S. Expressed his feelings. Madhu Bhajan Gayak Shri Nishant Muni Ji M.S. A melodious bhajan titled “Maangte hain hum kshama, kar dijiye” (We seek forgiveness; please grant it) was presented.
On this occasion, representatives of the Shivacharya Atma Dhyan Foundation—including Shri Ravindranath Jain, Shri Ashok Mehta, Shri Rohit Jain, and Shri Tulsibhai Chaplot—expressed their sentiments while seeking forgiveness from Acharya Bhagwan and the entire gathering.
Dr. Vipin Patil was also welcomed on behalf of the Shivacharya Atma Dhyan Foundation during the event.

For causes
that really matter