





आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने उपस्थित श्रद्धालुओं के मध्य फरमाया कि मनुष्य के पास, धन, पद, प्रतिष्ठा, परिवार, सम्पति है फिर भी वह दुःखी है, अतृप्त है, अशांत है, क्योंकि उसे यह भ्रांति है कि आत्म तत्व है या नहीं है। इस भ्रांति के कारण व्यक्ति आत्मा को भूलकर शरीर को महत्त्व देता है जिससे वह दुःखी है। जीव अपनी शक्ति को भूलकर सारी शक्ति पिण्ड को दे दी। इस पुद्गल पिण्ड में मन, बुद्धि इन्द्रिया, धारणा, परम्परा है। इस पुद्गल संसार के कारण मनुष्य चार गति चौरासी लाख जीवायोनि में भ्रमण कर रहा है। अठारह पापों में मिथ्या दर्शन शल्य सबसे बड़ा पाप बताया गया है।
उन्होंने आगे फरमाया कि जिनवाणी में कहा गया है कि आनन्द हमारा स्वभाव है, शांति हमारे भीतर और ज्ञान हम स्वयं है। आत्मा के आठ गुण हैं-अनंत ज्ञान, अनंत दर्शन, अनंत सुख, अनंत शक्ति, अमूर्त्तपना (निराकार), अगुरुलघु (न हल्का न भारी), क्षायिक समकीत (दृढ़ श्रद्धा), अटल अवगाहना (सिद्ध गति) है। आत्मा में इतनी शक्ति है कि वह एक समय में छब्बीस देवलोकों को पार कर सिद्धालय जा सकती है।
आचार्य भगवन ने यह भी फरमाया कि आत्मा के आठ गुण प्रकट नहीं हो रहे हैं इसका कारण है मिथ्यात्व। मिथ्यात्व यह है कि जीव को अजीव और अजीव को जीव मान लिया, धर्म को अधर्म, संसार के मार्ग को मोक्ष मार्ग और मोक्ष मार्ग को संसार का मार्ग मान लिया है।
आचार्य भगवन ने आचारांग के सूत्र की चर्चा करते हुए फरमाया कि जीव नहीं जानता वह पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण दस दिशाओं से आया से आया जीव वह मैं ही हूं। ‘सोह्म’ जिसका अर्थ है सिद्ध भगवान की आत्मा, अरिहंतों की आत्मा, पंच परमेष्ठी की आत्मा, सातों नरकों की आत्मा, पशु, मनुष्य, तिर्यंच आदि सारे जगत की आत्मा और मेरी आत्मा में कोई अंतर नहीं है वह मैं ही हूं। शरीर, पुद्गल में अंतर हो सकता है किंतु आत्मा में कोई अंतर नहीं हैं।
प्रमुख मंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि पुद्गल को लेकर जितना आर्त्त-रौद्र ध्यान करते हैं उससे कार्मण शरीर भारी होता है। ज्ञाता-दृष्टा आत्मा का स्वभाव है। प्रत्येक प्राणी सुख चाहता है, पर अज्ञान है कि वह सुख बाहर ढूंढता है। सुखी होने के लिए जीव का ध्यान करना चाहिए। जितना जीव में ठहरेंगे उतना ही अधिक सुख मिलता रहेगा। चाहे कितनी भी प्रतिकूल परिस्थितियां आए जीव सुखी रह सकता है जैसे भगवान महावीर, गजसुकुमाल, मल्लिकुमार के उदहारण हमारे सामने है कि उन्होंने प्रतिकूल परिस्थित के समय भी वे दुःखी नहीं हुए इसलिए वर्तमान में जो समय जैसा है उसे ज्ञाता-दृष्टा भाव से देखने का प्रयास करना चाहिए।
मधुर गायक श्री निशांत मुनि जी म.सा ने ‘‘अपनी शरण में आजा तू’’ भजन द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त की।
आज की सभा में जालना से श्रीसंघ उपस्थित हुआ। जालना श्रीसंघ की ओर से डॉ. धर्मचन्द गादिया ने अपनी भावनाएं व्यक्त की।
The enlightened spiritual master, Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S., addressed the assembled devotees, stating that although a person possesses wealth, status, prestige, family, and property, they remain unhappy, unfulfilled, and restless. This is because they harbor a delusion regarding the very existence of the soul. Due to this misconception, the individual prioritizes the body over the soul, leading to their suffering. The living being has forgotten its own innate power and has instead surrendered all its energy to the physical body (pinda). This physical entity comprises the mind, intellect, senses, perceptions, and conditioned habits. It is because of this material world that the soul wanders through the four realms of existence and the 8.4 million life forms. Among the eighteen types of sins, Mithya Darshan Shalya (the thorn of false belief/delusion) is cited as the gravest sin.
He further explained that the scriptures (Jin-Vani) declare bliss to be our inherent nature, peace to reside within us, and knowledge to be our very essence. The soul possesses eight attributes: infinite knowledge, infinite perception, infinite bliss, infinite power, formlessness (amurtapana), agurulaghu (neither light nor heavy), Kshayik Samyaktva (unshakable right faith), and Atal Avagahana (the state of ultimate stability/liberation in Siddhalaya). The soul possesses such immense power that it can traverse twenty-six celestial realms (Devalokas) in a single instant to reach Siddhalaya (the abode of liberated souls).
Acharya Bhagwan further stated that the reason these eight qualities of the soul do not manifest is Mithyatva (delusion). Mithyatva entails mistaking the non-living (ajiva) for the living (jiva) and vice versa; confusing righteousness (dharma) with unrighteousness (adharma); and mistaking the path of worldly existence for the path to liberation (Moksha), and the path to liberation for the path of worldly existence. While discussing a sutra from the Acharanga scripture, Acharya Bhagavan stated that the living being—originating from any of the ten directions (East, West, North, South, and the intermediate/vertical directions)—is essentially “I.” He explained the concept of “Soham” (meaning “I am He/That”): there is no difference between the soul of a Siddha (Liberated Soul), an Arihant (Enlightened Soul), the Panch Parmesthi (Five Supreme Beings), a being in the seven hells, an animal, a human, or any other creature in the universe, and one’s own soul; ultimately, they are all the same. While there may be differences in the physical body or matter (pudgal), there is no difference in the soul itself.
In his address, Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji M.S. remarked that engaging in Arta-Raudra Dhyan (distressed or cruel contemplation) regarding material matter (pudgal) burdens the Karman body. The true nature of the soul is that of a “Knower-Seer” (Gyata-Drashta). Every living being desires happiness, yet due to ignorance, they seek it in the external world. To attain happiness, one must focus on the soul itself; the more one dwells within the soul, the greater the happiness experienced. One can remain happy regardless of adverse circumstances—as demonstrated by the examples of Lord Mahavir, Gajasukumal, and Mallikumar, who did not succumb to unhappiness even in the face of adversity. Therefore, one should strive to view the present moment—whatever it may be—with the attitude of a “Knower-Seer.”
Madhur Gayak Shri Nishant Muni Ji M.S. expressed his sentiments through the bhajan (devotional song) titled “Apni Sharan Mein Aaja Tu” (Come into Your Own Refuge).
The Shri Sangh (congregation) from Jalna was present at today’s gathering. Dr. Dharmchand Gadiya expressed the sentiments on behalf of the Jalna Shri Sangh.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
