

आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में फरमाया कि आप सभी श्री शुभम मुनि जी के द्वारा श्री उत्तराध्ययन सूत्र का मार्मिक विवेचन सुन रहे हैं। प्रभु वाणी का श्रवण कर कर्म निर्जरा की ओर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रभु की वाणी श्रवण कर, उस पर श्रद्धा कर, स्व में आने से संसार सागर से पार हो सकते हैं। विभाव में आना संसार में भ्रमण करना है। देह को महत्त्व देना कि मैं देह हूं, मेरी प्रतिष्ठा, मैं पुरुष, स्त्री, मेरा परिवार, माता-पिता, बहन-भाई और उनके उत्तरदायित्वों को अपने जीवन में महत्त्व देते रहना संसार का कारण है। उसमें भेद करें कि जो भी कुछ है वह देह का है, मुझ आत्मा का कुछ नहीं है। देह में मन, बुद्धि, इन्द्रियां, विचार, धारणा, कुल, जाति परम्परा है। लेकिन आत्मा की जाति, कुल, परम्परा कुछ नहीं है। इसलिए देह और देह से जुड़े संसार का आत्मा से कोई संबंध नहीं है। जो साधक आत्मा को महत्त्व देता है, आत्मा में रहता है वह मोक्ष की ओर अग्रसर होता है। आचार्य भगवन ने इस अवसर पर आत्म ध्यान का प्रयोग करवाया।
इससे पूर्व युवामनीषी सहमंत्री श्री शुभम मुनि जी म.सा. ने आज तेईसवें अध्ययन केशी गौतमीय में 89 गाथाओं का मूल वांचन किया। उन्होंने चौदहवें अध्ययन इषुकारीय के विवेचन में फरमाया भगवान महावीर की वाणी में कहा गया है कि कोई किसी की रक्षा नहीं कर सकता, कोई किसी को शरण देने वाला नहीं है, जो भी जीवन में घटित होता है वह उसके कर्मों के अनुसार होता है। जो जैसा कर्म करता है वैसा उसे फल प्राप्त होता है।
उन्होंने विवेचन में आगे फरमाया कि किस प्रकार छह जीव अपना घर, राजसी वैभव, परिग्रह आदि त्याग कर सन्यास के मार्ग पर अग्रसर होते हैं। भृगु पुत्रों ने अपने माता-पिता को वैराग्य दिया, जिससे भृगु अपनी सारी सम्पत्ति का त्याग कर ईषुकार राजा के महल में भिजवाते हैं, इतनी सारी सम्पति को देखकर रानी कमलावती कहती है कि उनकी सम्पति ग्रहण करना थूक कर पुनः ग्रहण करने जैसा है इस प्रकार रानी कमलावती के मन में वैराग्य जागृत हो जाता है और वह राजा को प्रतिबोध देती हैं जिससे राजा को भी वैराग्य उत्पन्न हो जाता है इस प्रकार इषुकार राजा, रानी कमलावती, भृगु पुरोहित, पुरोहित पत्नी यशा और उनके दोनों पुत्र शिवभद्र, और यशोभद्र दीक्षा लेकर संयम का पालन कर मोक्ष को प्राप्त होते हैं।
उन्होंने आगे फरमाया कि इस अध्ययन में श्रमण परम्परा और वैदिक परम्परा दोंनों में भिन्नता देखने को मिलती है। जहां वैदिक परम्परा में पूजा-पाठ, वेद-उपनिषदों के अध्ययन का महत्त्व दिया जाता है। वेदों को धर्म माना जाता है। जीवन की महान संपदा पुत्रोत्व से मानी जाती थी। इसलिए वैदिक संस्कृति वाले पुत्र प्राप्ति के लिए प्रयास करते थे। राम के पिता राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए पुत्र कामेष्ठि यज्ञ किया था। उस समय की वैदिक परम्परा मानती थी कि पुत्र है तो जीवन सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। पुत्र प्राप्ति के लिए अनेक प्रयास किये जाते थे। किंतु श्रमण संस्कृति में सम्यक् ज्ञान, सम्यक् चारित्र, सम्यक् तप, वीतरागता को महत्त्व दिया गया है। भौतिक सुखों का त्याग एवं तप की आराधना को महत्त्व दिया गया।
आज सामूहिक रूप से कोई भी एक पत्तेदार सब्जी के त्याग का प्रत्याख्यान करवाया गया।
Addressing the gathered devotees, the enlightened spiritual master (Sadgurudev), Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M. Sa., remarked that everyone is currently listening to an insightful exposition of the Shri Uttaradhyayan Sutra by Shri Shubham Muni Ji. By listening to these divine teachings, one strives toward the shedding of karma (Karma Nirjara). Through listening to the Lord’s words, cultivating faith in them, and returning to one’s true self (Sva), one can cross the ocean of worldly existence (Samsara). Conversely, dwelling in the state of Vibhava (identifying with external, non-self states) leads to continued wandering within the cycle of worldly existence. Attaching importance to the body—believing “I am the body”—or placing significance on one’s social standing, gender, family, relationships (parents, siblings), and the responsibilities associated with them, is the root cause of worldly bondage. One must discern that everything related to the body belongs to the body alone; it has nothing to do with the soul (Atma). The body encompasses the mind, intellect, senses, thoughts, perceptions, lineage, caste, and social traditions—none of which belong to the soul. Therefore, the body and the worldly life connected to it have no inherent relationship with the soul. A seeker who prioritizes the soul and abides within the soul moves toward Moksha (liberation). On this occasion, the Acharya also guided the assembly in the practice of Atma Dhyan (meditation on the soul).
Prior to this, the Yuvamanishi Sahamantri Shri Shubham Muni Ji M. Sa., recited the original 89 verses (gathas) of the twenty-third chapter, Keshi-Gautamiya. While expounding on the fourteenth chapter, Ishukariya, he noted that, according to the teachings of Lord Mahavira, no one can truly protect another, nor can anyone provide ultimate refuge to another; whatever occurs in one’s life is a consequence of one’s own karma. One reaps the fruits exactly in accordance with the actions one has performed. In his discourse, he further explained how six individuals—having renounced their homes, royal splendor, and worldly possessions—embarked upon the path of asceticism. The sons of Bhrigu inspired a sense of detachment (vairagya) in their parents; consequently, Bhrigu renounced all his wealth and sent it to the palace of King Ishukar. Upon seeing such a vast amount of wealth, Queen Kamalavati remarked that accepting it would be akin to consuming what one has already spat out. This realization awakened a spirit of renunciation within Queen Kamalavati, and she, in turn, enlightened the King, leading him also to embrace detachment. Thus, King Ishukar, Queen Kamalavati, the priest Bhrigu, his wife Yasha, and their two sons—Shivbhadra and Yashobhadra—all took initiation (diksha), practiced self-restraint, and ultimately attained liberation (moksha).
He further noted that this study highlights the distinctions between the Shramana tradition and the Vedic tradition. In the Vedic tradition, great importance is placed on rituals, worship, and the study of the Vedas and Upanishads, with the Vedas themselves regarded as the essence of religion. In this culture, having a son was considered the greatest treasure of life; hence, followers of the Vedic tradition would strive to beget a son. For instance, King Dasharatha, the father of Rama, performed the Putrakameshti Yajna with the specific intent of having a son. The Vedic tradition of that era held that life would proceed smoothly only if one had a son, leading to various efforts to ensure his birth. In contrast, the Shramana tradition emphasizes samyak jnana (right knowledge), samyak charitra (right conduct), samyak tapa (right penance), and vitaragata (freedom from attachment). It places paramount importance on the renunciation of material pleasures and the practice of ascetic penance.
Today, a collective vow (pratyakhyana) was undertaken to renounce the consumption of any one type of leafy vegetable.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
