







जैन धर्म के साधु-साध्वियों में केश लोचन सभी प्रकार के तपों में यह एक बड़ा तप है। यह काया क्लेश तप के अंतर्गत आता है, जिसमें साधु-साध्वी अपने हाथों से सिर के बालों को सिर से खिंचकर निकालते हैं। केश लोचन स्वयं की सहन शक्ति, वैराग्य, आत्म संयम की कठिन तपस्या है। केश लोचन आत्मा और शरीर को भेद करने की साधना है। ऐसा तप अन्यत्र मिलना कठिन है। प्रतिवर्ष की भांति संवत्सरी महापर्व से पूर्व आचार्य भगवन आदि संतवृंदों का दिनांक 5 सितम्बर, 2026 शनिवार को केश लोच सम्पन्न हुआ।
आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने अपने दैनिक उद्बोधन में आज फरमाया कि पहले संत वृंदों के केश लोच का समय लगता था, लेकिन अब कम समय में भी केश लोच हो जाता है। यह भी एक तपस्या है, कोई गृहस्थ एक बाल खिंचकर देखे तो कष्ट होता है, वैसे ही साधु को कष्ट तो होता है किंतु वह आत्मा और शरीर के भेद का जीवन जीते हैं। गजसुकुमाल साधु बनते ही साधना करने के लिए शमशान में चले गये, पूर्व भव के वैर का कारण रहा कि सोमिल ब्राह्मण ने देखा और गजसुकुमाल के सिर पर जलते हुए अंगारे डाले, लेकिन गजसुकुमाल आत्मा की अंनत गहराई में चले गए कि कष्ट शरीर को हुआ पर आत्मा को नहीं। इसी प्रकार जैन साधु केश लोचन जैसी कठोर परिषह को सहन करते हैं और अपनी साधना करते हैं।
आचार्य भगवन ने आगे फरमाया कि आत्म तत्व का अधिकारी कौन होता है? मन चंचल क्यों होता है? आदि प्रश्न एक साधक के मन आते होंगे। इसका कारण है कि वह अपने जीव में स्थित नहीं हुआ और जीव की सारी शक्ति जीव ने इस देह को दे दी। भगवान महावीर, ऋषभदेव जैसे अनेक ऐसे महापुरुष हुए जो संसारी थे, सब सुख-सुविधाएं होते हुए भी घर-परिवार, सुख का त्याग कर आत्म कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़े जिनका वर्णन हम सभी के सामने है।
उन्होंने यह भी फरमाया छोटा बच्चा रोता है तो उसकी मां समझ जाती है कि यह भूखा है। बल्ब के आविष्कारकर्त्ता थॉमड ऐडिसन ने सैकड़ों बार परीक्षण किया सफल नहीं हुए किंतु उनकी ऐसी तड़फ व प्यास थी कि मुझे यह कार्य सफल करना है और वे अंत में बल्ब बनाने में सफल हो गए। इसी प्रकार आत्म साक्षात्कार के लिए साधक के मन में एक तड़फ हो, प्यास हो तो वह उस विधि को प्राप्त कर सकता है। आत्म साक्षात्कार के लिए प्यास को जगाना होगा।
प्रमुखमंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि अनंत की यात्रा में बोधि की प्राप्ति नहीं हुई, व्यक्ति को बोधि प्राप्त करने के लिए सभी प्रकार का ज्ञान है, पर निज का ज्ञान नहीं है। ज्ञान का इतना बड़ा आवरण है कि व्यक्ति स्वयं के बारे में अनभिज्ञ है। उसी अज्ञान के कारण चार गति चौरासी जीवायोनि में हम भ्रमण कर रहे हैं। धन, परिवार, अच्छा शरीर यह पुण्योदय से प्राप्त हो सकता है लेकिन इसके बाद आत्मा को बोधि का प्राप्त होना दुर्लभ है। व्यक्ति धर्म के बारे में सुन रहा है, धर्म की क्रिया कर रहा है परंतु क्या आत्मा की प्यास जगी क्या? यह स्व अवलोकन का विषय है। जब भीतर में मन, वचन काया के स्तर पर कोई घटना घटित होती है तो क्या उस समय भेद रह पाता है कि यह पीड़ा मुझे नहीं शरीर को हो रही है यह भेद नहीं होना ही भव भ्रमण का कारण है।
श्री निशांत मुनि जी म.सा. ने ‘‘दूर गफलत तू कर, ध्यान जिनवर का कर, जा रही है तेरी जिंदगानी ’’ भजन की प्रस्तुति दी।
भीलवाड़ा से श्री शांतिलाल एवं श्रीमती सुमन ओस्तवाल ने 18 उपवास का प्रत्याख्यान लिया। इसके अलावा ऑनलाईन एवं प्रत्यक्ष रूप से तपस्वियों ने उपवास, एकासन, आयंबिल का तप करने वालों ने प्रत्याख्यान लिये।
इस अवसर पर श्री रोहित भाई बोकड़िया ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। बालिका कलिका जैन ने कविता के द्वारा अपनी भावना व्यक्त की।
विशेष – पर्युषण महापर्व 8 सितम्बर 2026 से शुभारंभ होगा, इस बार दो बार अरिहंत परमात्मा की वाणी का श्रवण का लाभ प्राप्त होगा। जो सुबह 6.25 बजे एवं सायं को 3 बजे होगा। श्री अंतकृतदशांग सूत्र वांचन प्रातः 8.30 बजे से होगा। आचार्य भगवन का दैनिक मंगल उद्बोधन प्रातः 9.45 बजे, सामूहिक नवकार जाप सायं 4 बजे होगा। आठ दिवसीय पर्युषण पर्वाराधना का कार्यक्रम जैनाचार्यजी यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से लाईव प्रसारण किया जाएगा।
Among Jain monks and nuns, Kesh-Loch—the ritual plucking of hair—is considered a major form of penance. It falls under the category of Kaya-Klesh (mortification of the body) penance, wherein monks and nuns manually pluck the hair from their heads. Kesh-Loch is an arduous penance that tests one’s endurance, spirit of renunciation, and self-restraint. It is a spiritual practice aimed at distinguishing the soul from the body—a form of penance rarely found elsewhere. As is the annual custom, the Kesh-Loch ritual for Acharya Bhagwan and the accompanying group of saints was completed on Saturday, September 5, 2026.
In his daily discourse today, Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S. remarked that while the Kesh-Loch ritual used to take a long time for groups of saints in the past, it is now completed more quickly. Yet, it remains a profound penance; if a householder were to pluck out even a single hair, they would feel pain. Similarly, a monk experiences pain, but he lives a life that distinguishes the soul from the body. Upon becoming a monk, Gajsukumal went to a cremation ground to practice spiritual discipline. Due to enmity from a past life, the Brahmin Somil placed burning embers on Gajsukumal’s head; however, Gajsukumal had delved so deeply into the infinite depths of his soul that while the body suffered the pain, the soul remained unaffected. In the same way, Jain monks endure the severe hardship (parishaha) of Kesh-Loch while pursuing their spiritual practice.
Acharya Bhagwan further elaborated on questions that might arise in a spiritual seeker’s mind: Who is truly worthy of realizing the essence of the soul? Why is the mind so restless? The reason for this restlessness is that the individual has not established themselves within their own soul (Jiva), having instead surrendered the soul’s entire energy to the physical body. There have been many great souls—such as Lord Mahavira and Rishabhdev—who lived worldly lives; despite possessing every comfort and luxury, they renounced their homes, families, and worldly pleasures to tread the path of spiritual well-being—a journey well-known to us all.
He further illustrated this point: when a small child cries, the mother instinctively understands that the child is hungry. Similarly, Thomas Edison, the inventor of the light bulb, conducted hundreds of experiments without success; yet, driven by an intense yearning and thirst to succeed in his mission, he ultimately succeeded in creating the bulb. In the same way, if a spiritual seeker harbors a deep yearning and thirst for self-realization, they can discover the method to attain it. One must awaken this thirst for self-realization.
In his address, Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji M.S. remarked that despite an infinite journey through existence, one has not attained Bodhi (spiritual enlightenment). A person may possess all manner of knowledge, yet lack knowledge of the self. A veil of ignorance is so thick that the individual remains unaware of their own true nature. It is precisely because of this ignorance that we continue to wander through the four realms of existence and the eighty-four lakh species of life. While wealth, family, and a healthy body may be attained through the fruition of past meritorious deeds (punyodaya), the subsequent attainment of Bodhi for the soul is rare. A person may listen to discourses on Dharma and perform religious rituals, but has the soul’s thirst truly been awakened? This is a matter for introspection. When an event occurs affecting the mind, speech, or body, does one maintain the distinction that the pain belongs to the body and not to the self? The failure to make this distinction is the very cause of our continued wandering in the cycle of birth and death.
Shri Nishant Muni Ji M.S. presented a devotional song (bhajan) titled “Door Ghaflat Tu Kar, Dhyan Jinvar Ka Kar, Ja Rahi Hai Teri Zindagani” (Cast aside negligence, meditate on the Jina, for your life is slipping away).
Shri Shantilal and Smt. Suman Ostwal from Bhilwara took the vow (pratyakhyan) to observe a fast of eighteen days. Additionally, other spiritual aspirants—both online and in person—took vows to undertake various austerities such as fasting, Ekasan (eating a single meal a day), and Ayambil (consuming simple, unspiced food once a day). On this occasion, Shri Rohitbhai Bokadiya expressed his sentiments, while young Kalika Jain conveyed hers through a poem.
Note: The grand festival of Paryushan will commence on September 8, 2026. This time, there will be a unique opportunity to listen to the divine teachings of Lord Arihant twice daily—at 6:25 AM and 3:00 PM. The recitation of the Shri Antakritadashang Sutra will take place at 8:30 AM. Acharya Bhagwan’s daily auspicious discourse is scheduled for 9:45 AM, followed by the collective Navkar Jaap at 4:00 PM. The eight-day Paryushan observance program will be broadcast live via the ‘Jainacharyaji’ YouTube channel.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
