



आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने उपस्थित श्रद्धालुओं के मध्य अपने उद्बोधन में फरमाया कि जिनवाणी अमृत के तुल्य है। जिनवाणी में अनुरक्त रहने से जीव अपनी चार गति चौरासी लाख जीवायोनियों को क्षीण कर देता है, समाप्त कर देता है, छोटा कर देता है। जैसे भंवरा फूल के चारों ओर घुमते-घुमते फूल की सुगंध में ऐसे अनुरक्त हो जाता है कि वह अपने को ही भूल जाता है। फूल और भंवरा एक हो जाता है। ऐसे ही आत्मा के कल्याण के लिए जिनवाणी, जिनवचन पर अनुरक्त हो जाना चाहिए।
आचार्य भगवन ने आगे फरमाया कि जिनवचन सुनने से जीवन में त्याग का भाव आता है। हम सब अनंत काल से संसार में पड़े हैं। परमात्मा की वाणी में कहा गया है कि जीव का जीव के अलावा कुछ नहीं है। जब मन में किसी दूसरे के प्रति आसक्ति का भाव आए तो व्यक्ति विचार करे कि मैं क्यों और किस पर आसक्त हो रहा हूं? जहां मेरा व्यक्तित्व, मेरा परिवार, मेरेपन का भाव जुड़ा होता है वहां मिथ्यात्व आता है। जिनवाणी श्रवण करने से मिथ्यात्व टूट जाता है।
आचार्य भगवन ने मिश्री और पानी का दृष्टांत देते हुए फरमाया कि जैसे पानी में मिश्री घुलकर पानी को मीठा कर देती है वैसे ही जिनवचनों के प्रति व्यक्ति अनुरक्त रहने से उसका जीवन आनन्दमय हो जाता है। यदि भोजन करते समय तीखी वस्तु को खा लिया तो उस तिखेपन को दूर करने के लिए मिश्री का सेवन किया जाता है। ऐसे ही जब जीवन में मिथ्यात्व का भाव आता है तब जिन वचनों को बार-बार सुनें। बार-बार जिन वचनों को सुनने से मिथ्यात्व सम्यक्त्व में रूपांतरित होता है। जैसे शहद की एक बूंद पूरे मुंह को मीठा कर देती है, वैसे ही जिनवाणी को जितना पढेंगे उतनी ही कर्मों की निर्जरा होगी। जब भगवान की वाणी में रस आ जाता है तो सारा संसार फीका लगता है।
श्री उत्तराध्ययन सूत्र वांचन में युवामनीषी सहमंत्री श्री शुभम मुनि जी ने दूसरा अध्ययन परीषह प्रविभक्ति में 50 गाथा, तीसरा चतुरंगीय अध्ययन में 20 गाथा, चौथा असंस्कृत अध्ययन में 12 गाथा और पांचवा अकाम मरणीय अध्ययन की 32 गाथाओं का मूल वांचन किया। उन्होंने विवेचन में फरमाया कि 21 दिवसीय वांचना को अनुष्ठान इसलिए कहा गया है क्योंकि इन 21 दिनों में एक विधि पूर्वक स्वाध्याय किया जाता है। जिसमें जप, तप, किया जाता है। परमात्मा की वाणी हमारे भीतर उतरे ऐसा पुरुषार्थ किया जाता है। भगवान ने तीन शब्द बताये – सुध्यान, सुअध्ययन और तीसरा सुतप। सम्यक् प्रकार से ध्यान करना, सम्यक् प्रकार अध्ययन करना और सम्यक् प्रकार से तप का आचरण करना। जब ये तीनों जब सम्यक् प्रकार से होते हैं जो जीवात्मा निश्चित रूप से मुक्ति की ओर आगे बढती है। स्वाध्याय स्व का अध्ययन है जो स्वाध्याय करता है वह आत्म विकास कर सकता है। परमात्मा की वाणी में कहा गया है कि स्वाध्याय से ज्ञानावरणीय कर्म क्षीण होता है। अज्ञान हटता है जिससे अनंत ज्ञान प्रकट होता है।
आज अनुष्ठान वालांे के लिए सामुहिक त्याग में मक्खन का त्याग करवाया।
आज की धर्म सभा में चण्डीगढ, श्रीगंगानगर, होशियारपुर, उदयपुर आदि स्थानांे से गुरुभक्त उपस्थित रहे।
In his discourse to the assembled devotees, the enlightened spiritual master, Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S., stated that the ‘Jin-Vani’ (the teachings of the Jinas) is akin to nectar. By remaining deeply devoted to these teachings, a living being can diminish, eradicate, or curtail the cycle of the four realms of existence (gatis) and the 8.4 million life forms (yonis). Just as a honeybee, while hovering around a flower, becomes so absorbed in its fragrance that it forgets its own separate existence—becoming one with the flower—in the same way, one should become deeply devoted to the ‘Jin-Vani’ (the words of the Jinas) for the ultimate welfare of the soul.
Acharya Bhagwan further explained that listening to the words of the Jinas fosters a spirit of renunciation (tyaga) in one’s life. We have all been trapped in this worldly cycle (samsara) since beginningless time. The teachings of the enlightened ones state that, in truth, a living being has no one to rely on but their own self. When a sense of attachment toward another person arises in the mind, one should pause and reflect: “Why, and toward whom, am I developing this attachment?” Wherever one’s sense of personal identity, family, or the feeling of “mine-ness” (mamata) is involved, mithyatva (delusion or false belief) takes root. Listening to the ‘Jin-Vani’ helps to shatter this mithyatva.
Using the analogy of rock sugar (mishri) and water, Acharya Bhagwan explained that just as rock sugar dissolves in water and makes it sweet, similarly, by remaining devoted to the words of the Jinas, one’s life becomes filled with bliss. If one happens to consume something pungent or spicy while eating, one might consume rock sugar to neutralize that pungency. In the same way, whenever a sense of mithyatva (delusion) arises in one’s life, one should repeatedly listen to the words of the Jinas. Through such repeated listening, mithyatva is transformed into samyaktva (right belief or true insight). Just as a single drop of honey sweetens the entire mouth, similarly, the more one reads the Jin-vani (the words of the Enlightened Ones), the greater the shedding (nirjara) of one’s karmas. Once one finds the nectar-like essence in the words of the Divine, the entire world begins to seem insipid.
During the recitation of the Shri Uttaradhyayana Sutra, the Yuvamanishi Sahamantri Shri Shubham Muni Ji, recited the original verses (gathas) from several chapters: 50 verses from the second chapter, Parishaha Pravibhakti; 20 verses from the third chapter, Chaturangiya; 12 verses from the fourth chapter, Asanskrita; and 32 verses from the fifth chapter, Akama Maraniya. In his discourse, he explained that this 21-day recitation is termed an anushthana (a sacred observance) because it involves a structured, methodical form of svadhyaya (self-study)—incorporating japa (meditative chanting) and tapa (austerities). The core endeavor is to allow the Divine word to permeate one’s inner being. The Lord highlighted three essential pillars: sudhyana (right meditation), suadhyayana (right study), and sutapa (right practice of austerities). When these three are pursued correctly, the soul inevitably advances toward liberation. Svadhyaya is, in essence, the study of the ‘self’; those who engage in it can attain self-development. The Divine teachings state that svadhyaya diminishes the jnanavaraniya karma (knowledge-obscuring karma). As ignorance is dispelled, infinite knowledge manifests.
Today, as part of the collective renunciations (tyaga) undertaken by the participants of this anushthana, they took a vow to abstain from consuming butter.
Devotees from various places, including Chandigarh, Sri Ganganagar, Hoshiarpur, and Udaipur, were present at today’s religious assembly.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
