








आचार्य भगवन के 85वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आत्म ध्यान ध्यान धर्म यज्ञ का आयोजन रविवार, 20 सितम्बर 2026 को अवध संगरीला, बलेश्वर सूरत से ऑनलाईन किया गया। यह शिविर आचार्य भगवन के प्रकाशोत्सव पर श्री ऑल इण्डिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेन्स आत्म ध्यान राष्ट्रीय प्रसार योजना नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस आत्म ध्यान धर्म यज्ञ में लाईव प्रसारण के माध्यम से 123 केन्द्रों से देश-विदेश के 8500 से अधिक साधकों ने जुड़ कर लाभ प्राप्त किया।
आचार्य भगवन ने शिविर के मध्य फरमाया कि आनंद हमारा स्वभाव है, शांति हमारे भीतर है। ज्ञान हम स्वयं हैं। फिर भी आज का मनुष्य अज्ञान के कारण दुःखी है। एक साधक का संकल्प व लक्ष्य हो कि मैं आत्मा हूं, मुझे सिद्ध होना है। मैं शीघ्र अतिशीघ्र सिद्धशिला जाऊंगा।
आचार्य भगवन ने फरमाया कि कर्मों को क्षय करके, कर्मों के आने के रास्ते को रोकना है और वर्तमान में रहते हुए आत्मा के अनंत सुख का अनुभव करना है। इसका साधन है आत्म ध्यान। मन, वचन, काया से पार आत्मा का अनुभव कर उस पर श्रद्धा करना व आत्मा में ठहरना चाहिए। प्रतिपल आत्मा में सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान व सम्यक् चारित्र व सम्यक तप की साधना ही आत्म ध्यान है। भेद विज्ञान अर्थात शरीर भिन्न व आत्मा भिन्न का अनुभव करें। मैं शरीर हूं ये मिथ्यात्व है, इसे त्याग कर मैं आत्मा हूं ये सम्यक्त्व है, इस पर श्रद्धा करना, अनुभव करना। भेद की जगह भेद अर्थात् अपने शरीर में भेद करना। इस देह में दो तत्त्व है। एक आत्मा व दूसरा शरीर है। अभेद दृष्टि संसार में अनंत जीव, भिन्न-भिन्न देह में है, परन्तु प्रत्येक आत्मा गुण दृष्टि से समान है।
प्रमुख मंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने आत्म ध्यान धर्म यज्ञ का परिचय प्रस्तुत करते हुए आसन प्राणायाम करवाया। आत्म ध्यान धर्म यज्ञ का प्रारंभ युवा मनीषी श्री शुभम मुनि जी म.सा. द्वारा मंगलाचरण के साथ प्रारंभ हुआ।
अरिहंत आराधिका निशा जी ने अरिहंत वाणी के माध्यम से साधकों को आत्म ध्यान व भाव प्रतिक्रमण आलोचना का ध्यान करवाया।
इस अवसर पर श्री ऑल इण्डिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेन्स आत्म ध्यान राष्ट्रीय प्रसार योजना नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शशिकुमार (पिन्टू) कर्नावट ने आचार्य भगवन को उनके 85वें जन्मोत्सव की बधाई देते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की।
सूरत के डिप्टी कमिश्नर ने किये आचार्य भगवन के दर्शन
सूरत महानगर पालिका के डिप्टी कमिश्नर श्री स्मित लोढ़ा व उनकी धर्मपत्नी सूरत आईपीएस डीसीपी साईबर क्राईम की बिशाखा जैन ने आचार्य भगवन के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य भगवन ने उन्हें आत्म ध्यान का साहित्य प्रदान करते हुए आत्म ध्यान की ओर प्रेरित किया। इस अवसर पर शिवाचार्य आत्म ध्यान फाउण्डेशन की ओर से उनका स्वागत किया गया।
चार दिवसीय आत्म ध्यान धर्म यज्ञ 21 से
आचार्य भगवन की प्रेरणा से सोमवार 21 सितम्बर 2026 से एक दिवसीय एवं चार दिवसीय आत्म ध्यान धर्म यज्ञ का आयोजन भीलवाड़ा (राजस्थान), अरिहंत नगर (दिल्ली) , कुप्पकलां (पंजाब) एवं नासिक (महाराष्ट्र) इन स्थानों पर आयोजित होगा।
To mark the 85th birthday (Prakashotsav) of Acharya Bhagwan, an ‘Atma Dhyan Dharma Yajna’ (spiritual event dedicated to self-meditation) was organized online on Sunday, September 20, 2026, from Awadh Sangrila, Baleshwar, Surat. This camp was held under the aegis of the ‘Atma Dhyan National Propagation Scheme’ of the All India Shwetambar Sthanakvasi Jain Conference, New Delhi. More than 8,500 seekers from 123 centers across India and abroad joined the live broadcast and benefited from the session.
During the camp, Acharya Bhagwan stated that bliss is our inherent nature and peace resides within us; we are the embodiment of knowledge itself. Yet, modern man remains unhappy due to ignorance. A seeker’s resolve and goal should be: “I am the Soul; I must attain the state of Siddha (Liberated Soul); I will reach Siddhashila (the Abode of Liberated Souls) as soon as possible.”
Acharya Bhagwan emphasized the need to eradicate karma, block the influx of new karma, and experience the infinite bliss of the soul while living in the present moment. ‘Atma Dhyan’ (Self-Meditation) is the means to achieve this. One should experience the soul—transcending the mind, speech, and body—place faith in it, and abide within it. Practicing Right Perception (Samyak Darshan), Right Knowledge (Samyak Gyan), Right Conduct (Samyak Charitra), and Right Penance (Samyak Tap) within the soul at every moment constitutes self-meditation. One must practice Bhed-Vigyan (the science of distinction)—experiencing the body and the soul as separate entities. Believing “I am the body” is Mithyatva (delusion/false belief); renouncing this and realizing “I am the Soul” is Samyaktva (Right Faith)—this involves both faith and direct experience. It is about discerning the distinction within oneself: there are two elements in this physical form—the soul and the body. Simultaneously, one must adopt a vision of non-duality (Abhed Drishti): while there are infinite living beings in the world inhabiting diverse bodies, every soul is equal in terms of its fundamental qualities.
*Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji M.Sa.* An introduction to the ‘Atma Dhyan Dharma Yajna’ (Spiritual Meditation Ritual) was presented, followed by a session on Asana (postures) and Pranayama (breathing exercises). The event commenced with an auspicious invocation (Mangalacharan) led by the young visionary Shri Shubham Muni Ji M.S.
‘Arihant Aradhika’ Nisha Ji guided the seekers through the practice of Atma Dhyan (Self-Meditation) and Bhav Pratikraman-Alochana (meditative introspection and confession) by sharing the teachings of the Arihants.
On this occasion, Shri Shashikumar (Pintu) Karnavat—National President of the ‘All India Shwetambar Sthanakvasi Jain Conference: Atma Dhyan National Propagation Scheme’ (New Delhi)—conveyed his sentiments and extended birthday greetings to Acharya Bhagwan on his 85th birth anniversary.
*Surat Deputy Commissioner Seeks Acharya Bhagwan’s Blessings*
Shri Smit Lodha, Deputy Commissioner of the Surat Municipal Corporation, along with his wife—Vishakha Jain (IPS, DCP Cyber Crime, Surat)—visited Acharya Bhagwan to seek his blessings. Acharya Bhagwan presented them with literature on Atma Dhyan and encouraged them to pursue this spiritual practice. They were welcomed on behalf of the Shivacharya Atma Dhyan Foundation.
*Four-Day ‘Atma Dhyan Dharma Yajna’ Begins on the 21st*
Inspired by Acharya Bhagwan, one-day and four-day ‘Atma Dhyan Dharma Yajna’ events will be organized starting Monday, September 21, 2026, at the following locations: Bhilwara (Rajasthan), Arihant Nagar (Delhi), Kuppkalan (Punjab), and Nashik (Maharashtra).
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
