


आचार्य भगवन की प्रेरणा से ऑनलाईन आत्म ध्यान धर्म यज्ञ का आयोजन भीलवाड़ा (राजस्थान), अरिहंत नगर (दिल्ली), कुप्पकलां (पंजाब) एवं नासिक (महाराष्ट्र) आदि स्थानों पर चल रहा है।
प्रमुख मंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने शिविरार्थियों एवं धर्म सभा को संबोधित करते हुए फरमाया कि अनंत भवों में व्यक्ति ने एक ही भूल की है, उस भूल को सुधारकर व्यक्ति निकट भवी हो सकता है। व्यक्ति की भूल है कि वह अपने को भूल गया और शरीर को मुख्यता दे दी, जिसके कारण वह संसार में भ्रमण कर रहा है। जो व्यक्ति भूल को भूल मान लेता है वह पाप से बच जाता है।
उन्होंने फरमाया कि मन चौबीस घंटे चलायमान रहता है। अज्ञान दशा के कारण जो मन में विचार भरे हुए हैं चाहे कैसे भी विचार हों वे सभी आर्त्त-रौद्र का पोषण करते हैं। जब घर की सफाई करते हैं तो कचरे को बाहर निकाला जाता है। ऐसे ही ध्यान के द्वारा मन की सफाई होती हैं। होकर के भूत भविष्य में नहीं जाना अन्दर से विचार आए तो महत्त्व नहीं देना है।
उन्होंने फरमाया कि शरीर के प्रति राग-भाव मोह के कारण आता है। जब शरीर के प्रति मोह हो तो उस समय शरीर और आत्मा का भेद करो। शरीर का उपयोग कर्मों को क्षय करने के लिए करना चाहिए। संयोग ही संसार है, शरीर में आत्मा रह रही है, जिस घर में रहते हैं वह पर है पराया है। जिस व्यक्ति ने एकत्व और अन्यत्व भावना को जी लिया तो उसका भेद-ज्ञान स्पष्ट हो जाता है।
उन्होंने फरमाया कि आर्त्त रौद्र ध्यान करने से नवीन कर्मों का बंधन होता है। नवीन बंधनों को रोकने के लिए पहले धर्म ध्यान में आना है और धर्म ध्यान से शुक्ल ध्यान में आना होगा। यानि जीव को जीव और अजीव को अजीव मानना है। जो जैसा है वैसा मानना सम्यक् दर्शन है जो अपनी धारणा से मानता है वह मिथ्यादर्शन है। जीव का उपयोग शरीर के लिए करते हैं तो अज्ञानता है और जीव का उपयोग जीव के लिए करते हैं तो वह व्यक्ति ज्ञानी है।
इस अवसर पर प्रमुख मंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने शिविरार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
मधुर गायक श्री निशांत मुनि जी म.सा. ने ‘‘मेरे चैतन्य प्रभु तू अजर अमर अविनाशी है’’ भजन की प्रस्तुति दी।
Inspired by Acharya Bhagwan, an online ‘Atma Dhyan Dharma Yajna’ (Spiritual Meditation Ritual) is being organized across locations such as Bhilwara (Rajasthan), Arihant Nagar (Delhi), Kuppkalan (Punjab), and Nashik (Maharashtra).
Addressing the camp participants and the religious assembly, Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji M.S. stated that throughout countless lifetimes, a person has committed only one fundamental error; by rectifying this error, one can become close to liberation. The error lies in the individual forgetting their true self and prioritizing the physical body, a mistake that keeps them wandering in the cycle of worldly existence. One who acknowledges this error as a mistake saves oneself from sin.
He explained that the mind remains active twenty-four hours a day. Due to a state of ignorance, the thoughts filling the mind—regardless of their nature—tend to fuel Arta-Raudra Dhyan (distressing and cruel/wrathful states of mind). Just as we remove trash when cleaning a house, the mind is cleansed through meditation. One should not dwell on the past or future; if thoughts arise from within, one should not attach importance to them.
He stated that attachment (Raga) towards the body arises from delusion (Moha). When such attachment arises, one must distinguish between the body and the soul. The body should be utilized to shed Karma. Worldly existence is merely a series of associations; the soul resides within the body, yet the dwelling place—the body itself—is essentially external or ‘other’ to the self. A person who truly embodies the contemplations of oneness (Ekatva) and separateness (Anyatva) gains clear discriminative knowledge (Bhed-Vigyan).
He further explained that engaging in Arta and Raudra Dhyan leads to the accumulation of new Karma. To prevent these new bonds, one must first transition to Dharma Dhyan (righteous meditation) and subsequently to Shukla Dhyan (pure meditation). This entails perceiving the living (Jiva) as living and the non-living (Ajiva) as non-living. Accepting things exactly as they are constitutes Samyak Darshan (Right Perception), whereas holding beliefs based on one’s own preconceived notions constitutes Mithya Darshan (Wrong Perception). Utilizing the soul for the sake of the body is ignorance, whereas utilizing the soul for the sake of the soul marks a person as enlightened.
On this occasion, the lead Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji M.Sa., addressed and resolved the queries of the camp participants.
Madhu Gayak Shri Nishant Muni Ji M.Sa. presented the devotional song (bhajan), “Mere Chaitanya Prabhu, Tu Ajar-Amar-Avinashi Hai” (Oh my conscious Lord, You are ageless, immortal, and imperishable).
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
