


आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने उपस्थित धर्म सभा को संबोधित करते हुए अपने दैनिक उद्बोधन में फरमाया कि आज का मनुष्य चाहे कितना ही धन, पद, प्रतिष्ठा प्राप्त कर लेता है पर वह अंदर से संतुष्ट नहीं है। आनन्द आत्मा का स्वभाव है फिर भी वह दुखी है क्योंकि उसने आत्मा के स्वभाव को नहीं जाना। जो आत्मा और शरीर की भिन्नता को जानता है वह सुखी है।
आचार्य भगवन ने आगे फरमाया कि हम सभी ने चार गति चौरासी लाख जीवायोनि में भ्रमण किया, धर्म की सभी क्रियाएं की परंतु मुक्त नहीं हुए क्योंकि सिद्धशिला जाने का लक्ष्य तय नहीं किया। हर व्यक्ति का जीवन का एक लक्ष्य हो कि मुझे सिद्धशिला जाना है। जो लक्ष्य निर्धारित करते हैं वैसे ही लक्ष्य के अनुसार वह प्राप्त होता है। अपने व्यक्तित्व के पोषण को गौण करना है, व्यक्तित्व है शरीर, आकार, स्त्री-पुरुष, माता-पिता, संघ, समाज उसे गौण कर आत्मा को महत्त्व देना है। जब इस शरीर से जीव निकल जाता है तो शरीर का कोई मूल्य नहीं है वह मिट्टी के समान है।
आचार्य भगवन ने आगे फरमाया कि साधक अपना अवलोकन करे कि वह चौबीस घंटे में कितना समय आत्मा में स्थित रह पाता है। शरीर को भूख लगती है तो भोजन करते हैं, प्यास लगती है तो पानी पीते हैं, लेकिन आत्मा ने कभी पानी की एक बूंद नहीं ग्रहण की और न ही कभी अन्न का एक दाना ग्रहण किया।
आचार्य भगवन ने संकल्प करते हुए फरमाया कि मैं आत्मा हूं. मेरा घर सिद्धालय है। मैं निश्चित -निश्चित सिद्धालय जाऊंगा यह लक्ष्य होगा तो निश्चित ही सिद्धालय तक जा सकते हैं। सिद्धशिला में आत्मा अकेली जाएगी। भगवान महावीर को एक रात्रि में बीस-बीस उपसर्ग आए, भगवान राम को, श्रीकृष्ण को, हरिश्चन्द्र को, सबको दुःख आए। गजसुकुमाल के सिर पर अंगारे की अंगिठी रख दी किन्तु उन्होंने कोई क्रिया-प्रतिक्रिया नहीं की और भेदज्ञान करते हुए पिण्ड का मोह तोड़ दिया। कोई किसी को सुख या दुःख नहीं दे सकता। जब पिण्ड का मोह तोड़ेंगे तो सुखी हो जाएंगे। आत्मा को इन्द्रियां, मन, बुद्धि से जान नहीं सकते। आत्मा को शस्त्र काट नहीं सकता, अग्नि जला नहीं सकती, पानी गला नहीं सकता। आत्मा का धर्म है मात्र जानो और देखो। आत्मा ही सामायिक है। जब जीव, जीव में ठहर जाए वह शुक्ल ध्यान है। आत्मा के आठ गुण है, आत्मा में अनंत सुख है उसके लिए आकार और निराकार का भेद करो, दूसरा है कर्म सिद्धांत जो सुख-दुःख, रोग, कष्ट आया है वह अपने कर्मों के अनुसार आया है कर्म सिद्धांत को स्वीकार करो तो जीवन में दुःखी नहीं हो सकता।
प्रमुख मंत्री श्री शिरीष मुनि जी ने अपने उद्बोधन में तत्वार्थ सूत्र के अंतर्गत फरमाया कि धर्म का मूल विनय है इसके बीच में अहंकार अवरोध है। स्वभाव आत्मा का धर्म है, जहां विभाव है वहां बंधन होता है। ज्ञान सत्य है आत्मा के आठ गुणों में अमूर्तपना है यानि जिसका कोई आकार नहीं है। जिस तरह से पानी को चाहे मटके में, जग में, जिस आकार में डालते हैं उसी का वह आकार ले लेता है उसी तरह उस आकार में आत्मा परिवर्तित हो जाती है।
उन्होंने फरमाया कि हमने धर्म ध्यान को एक सीमा में बांध दिया। एक घंटे का प्रतिक्रमण, सामायिक आदि करते है, शेष समय किसका ध्यान चल रहा है यह अवलोकन करना चाहिए। साधक विचार करे कि चौबीस घंटे में में कितना शुद्ध ध्यान कर रहे हैं। यदि आर्त्त-रौद्र ध्यान कर रहे हैं तो कर्म का बंध होता है उसकी गति तिर्यंच और नरक की होती है। दस लाख यौद्धाओं को जीतने से अधिक महत्त्व है अपनी आत्मा को जीतना।
श्री शाश्वत मुनि जी म.सा. ने भजन के द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर आज गोडादरा श्रीसंघ, उधना श्रीसंघ के अलावा जालंधर, जगराओं, सिरसा, नाथद्वारा आदि जगहों से श्रद्धालु उपस्थित थे।
Addressing the assembled congregation during his daily discourse, the enlightened spiritual master Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S. observed that no matter how much wealth, status, or prestige a person acquires today, they remain inwardly unsatisfied. Bliss is the inherent nature of the soul, yet one remains unhappy because one has not realized this true nature. Only the one who understands the distinction between the soul and the body finds happiness.
Acharya Bhagavan further stated that we have all wandered through the four realms of existence and the 8.4 million life forms; we have performed various religious rituals but have not attained liberation because we never set the goal of reaching Siddhashila (the Abode of the Liberated). Every individual should have the life goal of reaching Siddhashila; one attains exactly what one sets as their goal. We must treat the nurturing of our personality—which encompasses the body, physical form, gender, family roles, and social identity—as secondary, and instead prioritize the soul. Once the living being departs from the body, the body holds no value; it becomes mere dust.
Acharya Bhagavan further advised spiritual seekers to introspect and observe how much time they are able to remain established in the soul throughout the twenty-four hours of the day. When the body feels hungry, we eat; when thirsty, we drink water; yet, the soul has never consumed a single drop of water or a single grain of food.
Acharya Bhagavan inspired the congregation to make a firm resolve: “I am the soul; my true home is Siddhalaya (the Abode of the Liberated). I will certainly go to Siddhalaya.” With such a goal, one can undoubtedly reach that ultimate abode. The soul journeys to Siddhashila alone. Lord Mahavira faced twenty severe afflictions in a single night; Lord Rama, Shri Krishna, and Harishchandra—all of them endured great suffering. A brazier of burning coals was placed upon Gajsukumal’s head, yet he showed no reaction; instead, practicing discernment, he severed his attachment to the physical body. No one can inflict happiness or sorrow upon another; one finds happiness only by breaking the attachment to the body. The soul cannot be perceived through the senses, the mind, or the intellect. Weapons cannot sever the soul, fire cannot burn it, and water cannot dissolve it. The nature of the soul is simply to know and to observe; the soul itself is Samayik (equanimity). When the living being abides within the self, that state is Shukla Dhyan (pure meditation). The soul possesses eight attributes and infinite bliss; to realize this, one must distinguish between the formed and the formless. Furthermore, regarding the doctrine of karma, one must accept that happiness, sorrow, illness, and suffering arise according to one’s own past actions; accepting this principle ensures one does not remain unhappy in life.
In his address, Pramukh Mantri Muni Shri Shirish Ji expounded on the Tattvartha Sutra, stating that humility is the foundation of religion, while ego acts as an obstacle to it. The soul’s true nature is its intrinsic state (Svabhava); bondage arises where there is an unnatural state (Vibhava). Knowledge is truth; among the soul’s eight attributes is formlessness—meaning it possesses no physical shape. Just as water takes the shape of whatever vessel—be it a pot or a jug—it is poured into, the soul similarly adapts to the form it inhabits.
He remarked that we have confined religious meditation (Dharma Dhyan) within narrow limits. While we perform practices like Pratikraman and Samayik for an hour, we ought to observe where our thoughts dwell during the remaining time. A spiritual seeker should reflect on how much pure meditation they engage in throughout the twenty-four hours of the day. Engaging in Arta-Raudra Dhyan (distressed or cruel meditation) leads to the accumulation of karma and results in rebirth in the animal (Tiryanch) or hellish (Naraka) realms. Conquering one’s own soul is far more significant than conquering a million warriors.
Muni Shri Shashwat Ji expressed his sentiments through a devotional song (Bhajan). On this occasion, devotees from Jalandhar, Jagraon, Sirsa, Nathdwara, and other places were present, in addition to the Godadara and Udhna Shrisanghs.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
