




आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि भारत के राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का आज जन्म दिवस है, जिसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमने उनकी अनेक पुस्तकें पढी है। जालन्धर पंजाब में हमारे अध्ययन के समय में सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का आना हुआ था। साक्षात्कार हुआ वे उच्च कोटि के विद्वान महापुरुष थे। उन्होंने भारत के गौरव को ऊंचा उठाया।
आचार्य भगवन ने फरमाया है कि आत्मा भिन्न, शरीर भिन्न को मानने वाला साधक परम आनन्द की अनुभूति करता है। उसे दुष्कर और घोर तप की आराधना करते हुए किचिंत भी खिन्नता अनुभव नहीं होती। जैन दर्शन में भेद विज्ञान को महत्त्व दिया गया है। भेद विज्ञान है जड़ और जीव का भेद। शरीर जड़ है इसमें आत्मा है पर दोनों अलग-अलग है। आत्मा निराकार, सम्पन्न परिपूर्ण है, शरीर हड्डी, रक्त और मांस से बना हुआ है। जिस तरह से तलवार और म्यान दोनों अलग है। शरीर आत्मा का भेद कर बाहुबली एक वर्ष तक जंगल में साधना करते रहे, चिड़ियों ने घोंसला बना दिया, उन्होंने आत्मा को महत्व दिया, शरीर को महत्व नहीं दिया। उन्होंने स्कंदक मुनि के प्रसंग में आत्मा और शरीर की भिन्नता का उदाहरण दिया।
उन्होंने श्रमण संघ के प्रथम आचार्य सम्राट श्री आत्मारामजी म.सा. शल्य चिकित्सा के दौरान भेद विज्ञान की उत्कृष्ट साधना को जीया। द्वितीय आचार्य श्री आनन्दऋषि जी म.सा., तृतीय आचार्य श्री देवेन्द्र मुनि जी म.सा. को स्मरण किया और युवाचार्य श्री मधुकर मुनि जी म.सा. के बारे में फरमाया कि उन्होंने 32 आगमों के सम्पादन का कार्य किया जो आज सम्पूर्ण जैन समाज के लिए गौरव का विषय है।
प्रमुखमंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि इन्द्रियों के विषय की आसक्ति विष के समान है और आत्मा अमृत के समान है। पांचों इन्द्रियां विष के समान है जो भ्रमण करा रही है और एक आत्म तत्व अमृत के समान है जो अजर अमर अविनाशी है।
श्री शमित मुनि जी म.सा. ने ‘‘व्यर्थ हर पल जिंदगी का जा रहा’’ भजन की प्रस्तुति दी।
भीलवाड़ा से श्री शांतिलाल एवं श्रीमती सुमन ओस्तवाल ने 17 उपवास का प्रत्याख्यान लिया। इसके अलावा ऑनलाईन एवं प्रत्यक्ष रूप से तपस्वियों ने उपवास, एकासन, आयंबिल का तप करने वालों ने प्रत्याख्यान लिये।
राजस्थान प्रवर्तिनी महासाध्वी आर्या डॉ. श्री सुप्रभा जी म.सा. ‘सुधा’ की निश्राय में अध्ययनरत कोयम्बतूर से वैरागन हितिक्षा सिंघवी दीक्षा आज्ञा हेतु गुरु चरणों में उपस्थित होकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।
आज की सभा में श्री ऑल इण्डिया जैन कॉन्फ्रेन्स के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अमितराय जैन, राष्ट्रीय कोेषाध्यक्ष श्री विनय कुमार जैन, इन्दौर से श्री रमेश भण्डारी, जीन्द (हरियाणा) से आत्मदृष्टि पत्रिका के संपादक श्री रमेश कुमार शास्त्री आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस अवसर पर आचार्य भगवन के सान्निध्य में जैन कॉन्फ्रेन्स के पेम्पलेट, अंग्रेजी पुस्तक जैनिज्म एण्ड दी फ्युचर ऑफ ह्यूमेनिटि, जैन प्रकाशन आदि का विमोचन हुआ।
इस अवसर पर गाजियाबाद से आए लेट एवरी जैन काउन्ट (हर जैन की सही गिनती) मुहिम चला रहे श्री नयन जैन ने कहा कि फरवरी 2027 में दूसरे चरण की जनगणना होगी। सभी जैन समाज के लोगों से आग्रह है कि जनगणना में अपनी पूर्ण सहभागिता दर्ज कराएं जनगणना में जाति के कॉलम में जैन अवश्य लिखें, जिससे जैन समाज के लोगों की जनसंख्या का सही आंकलन हो सके।
विशेष – पर्युषण महापर्व 8 सितम्बर 2026 से प्रारंभ होगा, पर्युषण महापर्व के दौरान गुरु सान्निध्य में पर्वाराधना करने वाले सूरत के अलावा बाहर से श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित होंगे।
In his address, Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S. noted that today marks the birth anniversary of India’s President, Dr. Sarvepalli Radhakrishnan, which is celebrated as Teachers’ Day. He mentioned having read many of Radhakrishnan’s books. During his own studies in Jalandhar, Punjab, he had the opportunity to meet both Sarvepalli Radhakrishnan and President Rajendra Prasad; they were eminent scholars and great personalities who elevated India’s prestige.
Acharya Bhagwan stated that a spiritual seeker who recognizes the distinction between the soul and the body experiences supreme bliss. Such a seeker feels no distress whatsoever while performing arduous and intense penance. Jain philosophy places great importance on Bhed-Vigyan (the science of distinction)—specifically, the distinction between the insentient (matter) and the sentient (soul). The body is insentient matter housing the soul, yet the two are distinct. The soul is formless and complete in itself, whereas the body is composed of bone, blood, and flesh—much like the distinction between a sword and its scabbard. He cited the example of Bahubali, who practiced penance in the forest for a year while distinguishing the soul from the body; birds even built nests on him, yet he prioritized the soul over the body. He also illustrated the distinction between soul and body through the episode of Skandak Muni.
He recalled the first Acharya Samrat of the Shraman Sangh, Shri Atmaramji M.S., who embodied the sublime practice of Bhed-Vigyan even during surgery. He paid tribute to the second Acharya, Shri Anandrishi Ji M.S., and the third Acharya, Shri Devendra Muni Ji M.S. Speaking of Yuvacharya Shri Madhukar Muni Ji M.S., he highlighted his work in editing the 32 Agamas—an achievement that remains a source of pride for the entire Jain community.
Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji M.S. In his address, he stated that attachment to sensory objects is akin to poison, whereas the soul is like nectar. The five senses act like poison, causing one to wander in the cycle of existence, while the essence of the soul is like nectar—ageless, immortal, and indestructible.
Shri Shamit Muni Ji M.Sa. presented the devotional song (bhajan) titled “Vyarth Har Pal Zindagi Ka Ja Raha” (Every moment of life is slipping away in vain).
Shri Shantilal and Smt. Suman Ostwal from Bhilwara took a vow (pratyakhyan) to observe a 17-day fast. Additionally, other aspirants—both online and in person—took vows to perform austerities such as fasting, Ekasan (eating one meal a day), and Ayambil.
Hitiksha Sanghvi, an aspirant (vairagan) from Coimbatore who is currently studying under the guidance of Rajasthan Pravartini Mahasadhvi Arya Dr. Shri Suprabha Ji M.Sa. ‘Sudha’, appeared before the Guru to express her desire and seek permission for Diksha (initiation into monkhood).
Distinguished guests present at the gathering included Shri Amitray Jain (National General Secretary, All India Jain Conference), Shri Vinay Kumar Jain (National Treasurer), Shri Ramesh Bhandari (Indore), and Shri Ramesh Kumar Shastri (Editor of Atmadrishti magazine, Jind, Haryana).
On this occasion, in the presence of Acharya Bhagwan, several items were released, including a Jain Conference pamphlet, the English book Jainism and the Future of Humanity, and other Jain publications.
Shri Nayan Jain from Ghaziabad, who is spearheading the “Let Every Jain Count” campaign, spoke on the occasion. He noted that the
second phase of the census is scheduled for February 2027. He urged the entire Jain community to participate fully in the census and to ensure they write “Jain” in the caste column, thereby enabling an accurate assessment of the community’s population.
Special Note: The Paryushan Mahaparv (great festival of Paryushan) will commence on September 8, 2026. Devotees (Shravaks and Shravikas) from outside Surat, in addition to locals, will gather to observe the festival’s rituals under the guidance of the Guru.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
