Acharya Bhagwan Announces Appointment to the Position of 'Pravartak' "He who walks the Lord's path attains liberation"
आचार्य भगवन ने की प्रवर्तक पद की घोषणा प्रभु के मार्ग पर चलने वाला तिरता है

- आचार्य शिवमुनि

25 September 2026

आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. उपस्थित धर्म सभा के मध्य आज श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ की ओर से मेवाड़ प्रवर्तक श्री मदन मुनि जी म.सा. के स्थान पर महामंत्री श्री सौभाग्य मुनि ‘कुमुद’ के सुशिष्य उपप्रवर्तक श्री कोमल मुनि जी म.सा. को प्रवर्तक पद से अलंकृत किया।
आचार्य भगवन ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि हम सभी भगवान महावीर के तीर्थ में है तीर्थ का अर्थ है जो स्वयं तिरता है और दूसरों को भी तिराता है। साधु-साध्वी, श्रावक-श्राविका इन चारों को तीर्थ कहा गया है। जब हम भगवान की वाणी, उनका बताया हुआ धर्म, उनकी साधना को जब हम जीवन में ग्रहण करते हैं।
आचार्य भगवन यह भी फरमाया ऐसा नहीं कि पूर्व भव में हम साधु नहीं बने, कभी त्याग प्रत्याख्यान नहीं किया हो, तप नहीं किया हो परंतु एक ही कमी थी कि अपने स्वरूप का बोध नहीं था इसी कारण अनादिकाल से संसार में भटक रहे हैं। एक साधक को बोध हो कि मैं किसलिए साधना कर रहा हूं? अपने अस्तित्व का बोध होना जरूरी है। अस्तित्व का अर्थ है इस आकार में निराकार, शुद्ध सम्पन्न आत्मा। अपने पर अटल श्रद्धा हो कि मैं आत्मा हूं आत्मा ही रहूंगा।
आचार्य भगवन ने फरमाया कि जब किसी साधक या मुनि को किसी पर राग अथवा मोह हो जाए अथवा ऐसा भाव उमड़ जाए तो उस समय मुनि सोचे कि ना मैं उसका हूं और ना ही वह मेरा है राग को त्याग कर देता है ऐसा जीव सुखी हो जाता है।
आचार्य भगवन ने यह भी फरमाया कि व्यक्ति अपने कामर्ण शरीर की वृद्धि कर दुःखी होता है। सुखी होने के लिए पिण्ड को पराया जानना चाहिए, साहिष्णुता बढ़ाने के लिए जैन मुनि केश को लोच करते हैं और वे पैदल चलते हैं कष्टों को सहन करते हैं। श्रावक भी प्रतिमाधारी होते हैं वे कष्ट को सहन करते हैं और आत्मा में रमण करते हैं।
उन्होंने समाधि तंत्र की चर्चा में फरमाया कि समाधि तंत्र हमें समाधान देता है। जो भेदविज्ञानी होता वह यह जानता है कि आत्मा अलग है शरीर अलग है। भेदविज्ञानी परम आनन्द की अनुभूति करता है। भेदविज्ञानी दुष्कर, घोर तप की आराधना करते हुए भी किंचित मात्र भी कष्ट का अनुभव नहीं करता है। वह यह जानता है कि जड़ अर्थात शरीर परिवर्तनशील है शरीर का जन्म होता है, बालक से युवा, युवा से वृद्ध और वृद्ध से फिर धीरे-धीरे आयुष्य पूर्ण हो जाता है किंतु शरीर के भीतर विद्यमान आत्मा है उसका कभी परिवर्तन नहीं होता है।
प्रमुखमंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में तत्वार्थ सूत्र की चर्चा करते हुए फरमाया कि जब कर्त्ता भाव बीच में आता है तो वह स्वभाव में टिक नहीं पाता है। अहंकार बहुत बड़ी समस्या है इसके समाधान के लिए केवली भगवान ने प्रमाद का त्याग एवं उससे मुक्ति के लिए प्रायश्चित आदि आभ्यंतर तप बताएं हैं।
श्री शाश्वत मुनि जी म.सा. ने भजन के द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त की।
श्रावक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक मेहता ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की।

In the presence of the religious assembly, the enlightened spiritual master Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.Sa. conferred the title of ‘Pravartak’ upon Up-Pravartak Shri Komal Muni Ji M.Sa. on behalf of the Shri Vardhaman Sthanakvasi Jain Shraman Sangh. Shri Komal Muni Ji M.Sa. is the distinguished disciple of General Secretary Shri Saubhagya Muni ‘Kumud’ and succeeds the late Mewar Pravartak Shri Madan Muni Ji M.Sa. in this role.
In his address, Acharya Bhagwan stated that we all exist within the ‘Tirth’ (sacred order) of Lord Mahavir. The meaning of ‘Tirth’ is that which crosses over [the ocean of worldly existence] itself and helps others cross over as well. The four-fold community—monks, nuns, laymen, and laywomen—is collectively referred to as the ‘Tirth’. This significance is realized when we incorporate the Lord’s teachings, the Dharma he expounded, and his spiritual practices into our own lives.
Acharya Bhagwan further remarked that it is not as if we never became monks or never practiced renunciation, vows, or penance in our past lives; the singular shortcoming was a lack of self-realization—an ignorance of our true nature. It is for this reason that we have been wandering through the cycle of worldly existence since time immemorial. A spiritual seeker must possess the realization of the purpose behind their practice; understanding one’s own existence is essential. Existence here signifies the formless, pure, and perfect soul residing within this physical form. One must hold unwavering faith in the conviction: “I am the Soul, and I shall remain the Soul.”
Acharya Bhagwan stated that when a seeker or a monk experiences attachment (raag) or infatuation (moh) towards someone, or when such emotions arise, the monk should reflect: “Neither do I belong to them, nor do they belong to me.” A soul that renounces such attachment attains happiness. Acharya Bhagwan further stated that a person suffers by accumulating karmic matter (karmic body). To attain happiness, one must regard the physical body as distinct from the self; to cultivate endurance, Jain monks practice kesh-loch (ritual plucking of hair), travel on foot, and tolerate hardships. Similarly, lay followers (shravaks) who observe specific vows (pratimas) endure hardships and dwell in the contemplation of the soul.
While discussing the Samadhi Tantra, he explained that this scripture offers us solutions. One who possesses the wisdom of discernment (bhed-vigyan) understands that the soul and the body are separate entities. Such a person experiences supreme bliss. Even while undertaking arduous and severe penance, the discerning individual feels not the slightest distress. They understand that the inert body is subject to change—transitioning from childhood to youth, then to old age, until the lifespan concludes—whereas the soul residing within remains eternally changeless.
In his address, Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji M.S. discussed the Tattvartha Sutra, noting that when the sense of being the ‘doer’ (karta-bhav) intervenes, one cannot remain established in one’s true nature. Ego is a major issue; to resolve it, the Kevali (Omniscient Lord) has prescribed internal penances—such as renouncing negligence (pramad) and performing atonement (prayashchit)—to achieve liberation from it.
Shri Shashwat Muni Ji M.S. expressed his sentiments through a devotional song (bhajan).
Shri Ashok Mehta, National President of the Shravak Samiti, also expressed his sentiments.

For causes
that really matter