A true 'Mahatma' (Great Soul) is one whose life embodies truth
महात्मा वही है जिसके जीवन में सत्य है

- आचार्य शिवमुनि

2 October 2026

आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने उपस्थित धर्म सभा को संबोधित करते हुए फरमाया कि आज 2 अक्टूबर का दिन है, आज के दिन लालबहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जन्म जयंती है। दोनों महापुरुषों ने देशहित में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया।
उन्होंने फरमाया कि लाल बहादुर शास्त्री जिनका कद छोटा और सोच ऊंची थी। जब उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो उस समय उनकी धोती फटी हुई थी तो पत्नी ने कहा आप नई धोती खरीद लो, तो लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी पत्नी से कहा कि देश की जनता को पहनने को पूरे वस्त्र नहीं है और मैं नई धोती पहनकर प्रधानमंत्री पद की शपथ लूं यह संभव नहीं है। लालबहादुर शास्त्री जैसा ईमानदार व्यक्ति मिलना दुर्लभ है। भारत पाक युद्ध के दौरान भारत की विजय हुई तब उन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। क्योंकि भारत मूल कृषि पर आधारित है और किसान खेती कर देश की जनता के लिए अन्न उगाता है और जवान (फौजी) देश की रक्षा करता है।
आचार्य भगवन ने महात्मा गांधी के प्रसंगों में फरमाया कि महात्मा गांधी परिवार में रहते हुए भी महात्मा से संबोधित हुए, क्योंकि उनके जीवन में सत्य था। उन्होंने सत्य को भगवान माना। महात्मा गांधी का जीवन प्रयोगात्मक था। उन्होंने जो भी अपने जीवन में प्रयोग किया, जो भी घटना उनके जीवन में घटी वह अपनी आत्मकथा में लिखी।
आचार्य भगवन ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश की एकता अखण्डता के लिए महान बताया। जब देश अलग-अलग रियासतों में बंटा हुआ था, उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी सूझबूझ के बल पर सभी रियासतों को समाहित किया।
प्रमुख मंत्री श्री शिरीष मुनि जी ने अपने वक्तव्य में फरमाया कि जो समय बीत गया वह पुनः आने वाला नहीं है इसलिए भूतकाल और भविष्यकाल का चिंतन करना आर्त्त-रौद्र ध्यान है। वर्तमान में जो समय है श्वासोश्वास है उसमें समभाव से रहें। चाहे कैसा भी कर्म आया हो, कैसी भी घटना घटी हो उस समय अपने स्वभाव में हैं तो वह साधक शुक्ल ध्यान की स्थिति में होता है। वर्तमान समय में जीना ज्ञात-दृष्टा भाव हैं। जानना देखना आत्मा का गुण है। कोई तपस्वी उपवास, एकासन, आयंबिल आदि का प्रत्याख्यान लेते हैं। उस प्रत्याख्यान अर्थ ही है प्रतिक्षण अपने में स्थित रहना। अपने में ठहरने का पुरुषार्थ नहीं करेंगे तब तक मोक्ष प्राप्त नहीं किया जा सकता।
मधुर गायक श्री निशांत मुनि जी म.सा. ने ‘‘गुरु तेरे चरणों की शरण में जो आए’’ भजन की प्रस्तुति दी।
आज की सभा में मुंबई, चैन्नई, दिल्ली, नागपुर, मैसूर एवं खेरोदा श्री संघ आचार्य भगवन के दर्शनार्थ उपस्थित हुआ। प्रवर्तक श्री कोमल मुनि जी म.सा. को प्रवर्तक पद देने के उपरांत कृतज्ञता ज्ञापन हेतु खेरोदा श्रीसंघ उपस्थित हुआ। उन्होंने आचार्य भगवन को कृतज्ञता पत्र अर्पित किया।
इस अवसर पर दिल्ली के श्री एस.पी. जैन, चैन्नई से श्रीमती सुरज बाई बोहरा, खेरोदा से श्री सुनील कुकड़ा, सूरत से श्री जयंतीभाई कुकड़ा आदि ने अपनी भावनाएं व्यक्त की।
आचार्य भगवन के दर्शनार्थ श्री किशोर खबिया परिवार सहित उपस्थित हुए।

Addressing the assembled congregation, the enlightened spiritual master Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S. noted that today, October 2nd, marks the birth anniversaries of Lal Bahadur Shastri and Mahatma Gandhi. Both great men dedicated their entire lives to the service of the nation.
He spoke of Lal Bahadur Shastri, a man of humble stature but lofty vision. When Shastri was about to take the oath as Prime Minister, he was wearing a torn dhoti (loincloth). When his wife suggested he buy a new one, he replied that it was unthinkable for him to wear a new dhoti for the swearing-in ceremony while the people of the country lacked sufficient clothing. It is rare to find a person of such integrity as Lal Bahadur Shastri. Following India’s victory in the Indo-Pak war, he coined the slogan “Jai Jawan, Jai Kisan” (Hail the Soldier, Hail the Farmer). This was because India is fundamentally an agrarian nation; the farmer cultivates the land to produce food for the populace, while the soldier (Jawan) defends the country.
Speaking about Mahatma Gandhi, Acharya Bhagwan remarked that Gandhi earned the title of ‘Mahatma’ despite living a family life, simply because truth was the essence of his existence. He regarded truth as God. Mahatma Gandhi’s life was one of experimentation; he documented every experiment he conducted and every significant event he experienced in his autobiography.
Acharya Bhagwan also hailed Sardar Vallabhbhai Patel for his immense contribution to the nation’s unity and integrity. At a time when the country was fragmented into various princely states, Sardar Vallabhbhai Patel used his wisdom and foresight to successfully integrate them all into the nation.
In his address, Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji stated that time once passed never returns; therefore, dwelling on the past or the future constitutes Arta-Raudra Dhyan (distressed and agitated contemplation). One should remain in a state of equanimity within the present moment—in the very breath one takes. Regardless of the karma that manifests or the events that unfold, if a spiritual seeker remains anchored in their true nature during that time, they attain the state of Shukla Dhyan (pure contemplation). Living in the present moment embodies the attitude of the ‘Knower-Seer’ (Gyata-Drashta); knowing and seeing are inherent qualities of the soul. Ascetics undertake vows of fasting, Ekasan (eating once a day), Ayambil, and so forth; the true essence of such a vow is to remain established within one’s own self at every moment. Liberation (Moksha) cannot be attained without the conscious effort to abide within one’s own self.
Madhur Gayak Shri Nishant Muni Ji presented the devotional song (bhajan) titled “Guru Tere Charanon Ki Sharan Mein Jo Aaye” (Those who seek refuge at the feet of the Guru).
Representatives from the Shri Sanghs (congregations) of Mumbai, Chennai, Delhi, Nagpur, Mysore, and Kheroda were present at today’s gathering to seek the blessings (darshan) of Acharya Bhagwan. The Kheroda Shri Sangh attended to express their gratitude following the conferral of the title of Pravartak upon Shri Komal Muni Ji; they presented a letter of gratitude to Acharya Bhagwan.
On this occasion, Shri S.P. Jain (Delhi), Smt. Suraj Bai Bohra (Chennai), Shri Sunil Kukda (Kheroda), and Shri Jayantibhai Kukda (Surat), among others, expressed their sentiments.
Shri Kishore Khabiya was also present with his family to seek the blessings of Acharya Bhagwan.

For causes
that really matter