


परम पूज्य ध्यान योगी आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिव मुनि जी म.सा. के मंगल आशीर्वाद से शिवाचार्य आत्म ध्यान फाउण्डेशन द्वारा नासिक ध्यान केन्द्र एवं कुप्पकलां ध्यान केन्द्र में आत्म ध्यान धर्म यज्ञ के अंतिम दसवें दिन आचार्य भगवन् ने उपस्थित धर्म सभा को आत्म ध्यान का प्रयोग करवाया। जिसका यू-ट्यूब के माध्यम से ध्यान केन्द्रों में सहभागी साधक एवं आत्मार्थियों ने लाभ लिया।
श्रमण संघीय प्रमुख मंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने उपस्थित धर्म सभा के मध्य अपने उद्बोधन में फरमाया कि हम सभी आत्मा की साधना में लीन हैं और आत्मा से परमात्मा बनने का पुरुषार्थ कर रहे हैं। आत्म दर्शन से हीन अज्ञानी व्यक्ति निद्रा अवस्था, उन्मत्त अवस्था को ही विभ्रम अवस्था मानता है। जिसके पास आत्म दर्शन नहीं है वह अज्ञानी व्यक्ति है। अज्ञानी व्यक्ति नींद में सोया हुआ अर्थात जब वह उन्मत्त होता है उस समय भी उसकी विभ्रम स्थिति होती है। इसके विपरीत आत्म दृष्टा साधक जो आत्मार्थी साधक है वह मोह मूढ व्यक्ति की सभी अवस्थाओं को विभ्रम रूप मानता है। उस व्यक्ति की सभी अवस्था चाहे वह जागृति में है चाहे वह सुप्त में है, चाहे वह अन्य क्रिया में लगा हुआ है, सभी अवस्थाओं को विभ्रम रूप मानता है। विभ्रम यानि विशेष रूप से भ्रमित होना। वह आत्मा के बारे में भ्रमित होने के कारण चौबीस घंटे हर क्रिया में बंधन बांध रहा हैं। बंधन चाहे पुण्य या पाप का है।
ज्ञानी व्यक्ति की दशा के बारे में फरमाया कि ज्ञानी व्यक्ति की दशा सतत जागृति की होती है। शरीर में आत्मा ही भ्रांति रखने वाला मूढ़ व्यक्ति सभी शास्त्रों का ज्ञाता होने पर, दिन-रात जागृत रहने पर भी वह कर्म बंधन से मुक्त नहीं होता। शरीर आत्मा का भेद नहीं जानता। शरीर आत्मा दोनों को एक मानता है उसे मूढ़ कहा गया है। वह 32 आगमों का ज्ञाता होने पर भी दिन रात जागृत रहते हुए जप, तप में लगा रहता है। फिर भी वह कर्म बंधन है उससे मुक्त नहीं है।
आत्मार्थी साधक शरीर पर रोग आने पर भी वह आत्म साधना में लीन रहता है। रोग आने पर भी समभाव में रहता हुआ कर्मों को आमंत्रित कर कर्मों को निर्जरित करता है। अंतिम समय समाधि मरण को प्राप्त कर मोक्ष को प्राप्त होता है।
इस अवसर पर मधुर गायक श्री निशांत मुनि जी म. सा. ने ‘‘सिद्धि सुख के मानसरोवर में जो हमें नहाना’’ भजन की प्रस्तुति के साथ संवर भावना के बारे में फरमाया।
विशेष: आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. आदि ठाणा-10 चातुर्मास पूर्णाहुति पर दिनांक 25 नवम्बर 2026 प्रातः 8 बजे आत्म भवन से चातुर्मासिक प्रथम विहार कर श्री तुलसी भाई चपलोत के निवास स्थान बंगला नम्बर 373 में पधारेंगे।
प्रतिवर्ष की तरह 21 दिसम्बर 2026 को विश्व ध्यान दिवस ध्यान गुरु आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. के सान्निध्य में दो घंटे का आत्म ध्यान धर्म यज्ञ प्रातः 7.30 से 9.30 बजे तक आयोजित होगा।
Under the auspicious blessings of the highly revered Dhyan Yogi Acharya Samrat Dr. Shri Shiv Muni Ji M.S., the Shivacharya Atma Dhyan Foundation organized the ‘Atma Dhyan Dharma Yajna’ (a spiritual endeavor focused on meditation upon the Self). On the tenth and final day of this event, held at the meditation centers in Nashik and Kuppkalan, Acharya Bhagwan guided the assembled gathering through the practice of ‘Atma Dhyan’ (meditation on the Self). Seekers and practitioners participating at these centers benefited from the session, which was also broadcast via YouTube.
In his address to the assembly, Shraman Sangh Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji M.S. stated that we are all engaged in the spiritual practice of the Self, striving to evolve from the ‘Atma’ (individual soul) to the ‘Paramatma’ (the Supreme Soul). An ignorant person, lacking the vision of the Self, exists in a state of delusion—akin to being asleep or in a state of intoxication (mental confusion). One who lacks the vision of the Self is considered ignorant. Such an individual, whether asleep or in a state of mental intoxication, remains in a condition of delusion. In contrast, a seeker who has attained the vision of the Self perceives all states of a person deluded by attachment (moha) as forms of confusion. Whether such a person is awake, asleep, or engaged in any other activity, the enlightened seeker recognizes all these states as manifestations of delusion—that is, a profound state of being misled. Because they are deluded regarding the true nature of the Self, they continue to accumulate karma (bonds) through every action, twenty-four hours a day—be it punya (meritorious karma) or papa (demeritorious karma).
Regarding the state of an enlightened person (jnani), he explained that they exist in a state of constant, unbroken awareness. A person who is deluded—believing the body and the soul to be one—remains bound by karma, even if they are well-versed in all the scriptures and remain awake day and night. Such a person fails to distinguish between the body and the soul; viewing them as identical, they are termed ‘mudha’ (deluded/ignorant). Even though one may be well-versed in the 32 Agamas (scriptures), one must remain constantly vigilant—day and night—engaged in japa (repetition of sacred mantras) and tapa (austerities). Yet, one remains bound by karma and is not yet liberated.
A spiritual seeker, dedicated to the pursuit of the soul, remains absorbed in their spiritual practice even when afflicted by physical illness. By maintaining equanimity during such illness, the seeker invites the shedding (nirjara) of karmic bonds. Ultimately, by attaining samadhi-marana (a conscious, composed departure from the body) at the end of life, the seeker attains moksha (liberation).
On this occasion, the Madhur Gayak Shri Nishant Muni Ji M. Sa. presented a bhajan (devotional song) titled “Siddhi Sukh Ke Manasarovar Mein Jo Hamein Nahana” and shared insights on samvara-bhavana (the practice of preventing the influx of new karma).
Note: Upon the conclusion of the Chaturmas (the four-month monsoon retreat), Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M. Sa.—accompanied by a group of ten monks (thana-10)—will depart from ‘Atma Bhavan’ on the morning of November 25, 2026, at 8:00 AM. They will proceed to the residence of Shri Tulsi Bhai Chaplot (Bungalow No. 373).
As is the annual tradition, ‘World Meditation Day’ will be observed on December 21, 2026. Under the guidance of the meditation master, Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M. Sa., a two-hour atma-dhyana (meditation on the soul) session—a spiritual yajna—will be held from 7:30 AM to 9:30 AM.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
