



आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने के सान्निध्य में चल रहे ऑनलाईन आत्म ध्यान धर्म यज्ञ के दूसरे दिन ऑनलाईन से जुड़े शिविरार्थियों एवं आज सूरत व पुणे आई से महिला मण्डल, श्रावक-श्राविकाओं को सम्बोधित करते हुए अपने उद्बोधन में फरमाया कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें भगवान महावीर की ध्यान साधना मिली है। आज यहां महिला मण्डल संघ विभिन्न स्थानों से आए हैं आप सभी परस्पर क्षमाचायना के लिए आए हैं इन दिनों में सभी पूरे वर्षभर में मन, वचन, काया से की गई गलतियों के लिए क्षमायाचना करते हैं। क्षमाचायना से कार्मण शरीर हल्का होता है।
उन्होंने यह भी फरमाया कि कार्मण शरीर को हल्का करते हुए एक प्यास जगे कि मुझे सिद्धालय जाना है। लक्ष्य सिद्धशिला का हो तो आत्मा का कल्याण होगा। सीमंधर स्वामी भगवान की वाणी अमृत तुल्य है, जो आज पूरे विश्व में प्रसारित है। आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि आपको यहां प्रभु की वाणी प्राप्त हो रही है।
आचार्य भगवन ने फरमाया कि हम सभी समान आत्माएं हैं और आत्मा के भीतर आठ गुणों की सम्पदा है और आत्मा सत् चित् आनन्द यानि आनन्द से भरी हुई है। जब व्यक्ति व्यक्तित्व को देखता है, पुरुष-स्त्री के रंग रूप को देखते हैं तो वहां क्रिया-प्रतिक्रिया होगी यदि वह सभी में समान आत्मा देखता है तो वहां कर्म बंधन नहीं होता है।
इससे पूर्व श्रमण संघीय प्रमुख मंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि अपना क्या है और पराया क्या है? यह व्यक्ति जानता है। अपनी आत्मा है या देह इसका भी उसे बोध है। अपने पराये के भेद जिसे मालूम नहीं है वह समझदार नहीं हो सकता। आप और हम सभी भेद ज्ञान प्राप्त करें। शरीर और आत्मा दोनों अलग है। आत्मा शुद्ध है और शुद्ध ही रहेगी। अपने को अपना स्थान और पराये को पराये का स्थान देना चाहिए। पराया है हमारा मन, वचन और काया। अपनी केवल आत्मा ही है। मन का मौन हो जाता है तो ध्यान हो जाता है। जब मन में विचार नहीं है निर्विचार हैं तो शांति है उस समय शुक्ल ध्यान की अवस्था आ जाती है।
हिंसा करके आनन्द मनाना, झूठ बोलकर आनन्द मनाना, खूब परिग्रह इकट्ठा किया है वहां आर्त्त और रौद्र ध्यान है और ये चार गति चौरासी लाख जीवायोनि में भ्रमण कराते हैं। शुक्ल ध्यान से मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर श्री शाश्वत मुनि जी म.सा. ने भजन के द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त की।
संवत्वरी महापर्व के पश्चात् बड़ी संख्या में सूरत एवं अन्य स्थानों से संघरूप में श्रद्धालू आचार्य भगवन के दर्शनार्थ एवं क्षमापना हेतु आ रहे हैं। आज की सभा में महावीर भवन महिला मण्डल, शांति भवन महिला मण्डल, पुणे महिला मण्डल, अक्षर टाउन महिला मण्डल उपस्थित हुए।
Addressing the online participants and the members of the Mahila Mandal (Women’s Wing) and the lay community (Shravak-Shravikas) who had arrived from Surat and Pune, the enlightened spiritual master Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.S. spoke during the second day of the online ‘Atma Dhyan Dharma Yajna’ (Spiritual Meditation Ritual). He remarked that we are fortunate to have received the practice of meditation taught by Lord Mahavira. Today, Mahila Mandal groups from various locations have gathered here to seek mutual forgiveness; during this period, one seeks forgiveness for errors committed throughout the year through thought, speech, and action. Seeking forgiveness lightens the Karman Sharir (karmic body).
He further stated that while lightening the karmic body, a deep yearning should arise within to reach Siddhalaya (the abode of liberated souls). If the goal is Siddhashila (the realm of the liberated), the soul’s ultimate well-being is assured. The teachings of Lord Simandhar Swami are akin to nectar and are currently being disseminated across the entire world. You are all fortunate to receive the Lord’s teachings here.
Acharya Bhagavan explained that we are all equal souls; the soul possesses a wealth of eight inherent qualities and is characterized by Sat-Chit-Ananda—existence, consciousness, and bliss. When a person focuses on the external personality or the physical appearance of a man or woman, reactions and counter-reactions ensue; however, if one perceives the same soul in everyone, no karmic bondage is created.
Earlier, Shraman Sanghiy Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji M.S. stated in his address: “What is truly one’s own, and what is alien? A person knows this. One is aware of whether one is the soul or the body. One who does not understand the distinction between ‘self’ and ‘other’ cannot be considered wise. Let us all attain the knowledge of this distinction. The body and the soul are separate; the soul is pure and will remain pure. One should accord the ‘self’ its rightful place and the ‘other’ its rightful place. Our mind, speech, and body are the ‘other’ (distinct from the true self).” The soul alone is truly one’s own. When the mind falls silent, meditation occurs. When the mind is free of thoughts—in a state of thoughtlessness—peace prevails, and the state of Shukla Dhyan (Pure Meditation) is attained.
Deriving pleasure from violence or falsehood, or from the accumulation of vast possessions, leads to Arta Dhyan (distressed meditation) and Raudra Dhyan (wrathful meditation); these states cause the soul to wander through the four realms of existence and the 8.4 million life forms. Shukla Dhyan, however, paves the way for Moksha (liberation).
On this occasion, Shri Shashwat Muni Ji M.Sa. expressed his sentiments through a devotional song.
Following the great festival of Samvatsari, large numbers of devotees—organized in groups—are arriving from Surat and other places to seek the blessings and forgiveness of Acharya Bhagavan. Today’s gathering was attended by the Mahavir Bhavan Mahila Mandal, Shanti Bhavan Mahila Mandal, Pune Mahila Mandal, and Akshar Town Mahila Mandal.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
