
आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में समाधि तंत्र की चर्चा करते हुए फरमाया कि आत्मा के शुद्ध स्वरूप को हृदयंगम करने से राग-द्वेष दूर होते हैं। शुद्धात्मा के न कोई शत्रु होता है न कोई मित्र होता है। उसे सत्य का बोध हो जाता है, वह सभी को समान दृष्टि से देखता है, सब जीव में समान आत्मा को ही देखता है।
उन्होंने यह भी फरमाया कि मोह और मिथ्यादर्शन शल्य के कारण जीव की चार गति चौरासी लाख जीवायोनि में यात्रा हो रही है। जिसने आत्मा का नहीं अपने व्यक्तित्व का पोषण किया है। जीव कहीं भी चला जाए, जीव तत्व वही है चाहे जीव तिर्यंच गति में हो, नरक में हो, नारकी में हो अपने कर्मों के अनुसार शरीर बदलता है पर आत्म तत्व वही है। इसे जानने के लिए जड़-जीव का भेद करना जरूरी है, जिस प्रकार कमल का फुल कीचड़ में खिलता है पर वह कीचड़ से उपर रहता है इसी प्रकार मनुष्य इस संसार में रहते हुए जिम्मेदारियांें को निभाते हुए उसमें आसक्त न हो कमल के फुल की भांति निर्लेप रहे तो वह अपनी भव भ्रमण की यात्रा को रोक सकता है।
उन्होंने अन्तरात्मा व बहिरात्मा की चर्चा करते हुए फरमाया कि बहिरात्मा वह जो बाहर की वस्तुओं को अपना मानता है, जिसे पुद्गलों पर विश्वास है उसे अपना समझता है, घर-परिवार, रिश्ते-नाते, समाज में आसक्त रहता है। अंतरात्मा वह है जो अपनी आत्मा पर श्रद्धा कर प्रतिपल आत्मा में रमण करता है, आत्मा का ही ध्यान करता है। यदि व्यक्ति बहिरात्मा का त्यागकर अंतरात्मा बनने का प्रयास करता है तो जीव का कल्याण हो सकता है।
प्रमुखमंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि इस जगत में जो दिखाई दे रहा है वह अनित्य है। अनित्य का चिंतन करेंगे तो कर्म बंधन नहीं होगा। परिवार, धन-सम्पति सब यहीं रह जाता है। जीव जाता है तो उसे कोई शरण नहीं देता। शरण लेनी है तो आत्मा की लेनी है। आत्मा का स्वभाव ही धर्म है। पर के स्वभाव को मानना ही मिथ्यात्व है। एक यात्री यात्रा कर रहा है जब वह विभाव में है तो वह कहीं भी चला जाएगा उसे शांति नहीं मिल सकती। वह सुख के लिए व्यक्ति स्थान, शरण बदल कर सुखी होना चाहते है पर सब अशरण है। सुख-शांति, मोक्ष ये आत्मा की शरण में जाने से ही मिलेगा।
सहमंत्री श्री शुभम मुनि जी म.सा. ने ‘‘अनंत शक्ति भण्डार है, यह चेतन हमारा, निज चेतन हमारा’’ भजन की प्रस्तुति दी।
ऑनलाईन के माध्यम से भीलवाड़ा से श्री शांतिलाल एवं श्रीमती सुमन ओस्तवाल ने 7 उपवास का प्रत्याख्यान लिया इसके अलावा ऑनलाईन एवं प्रत्यक्ष रूप से तपस्वियों ने उपवास, एकासन, आयंबिल का तप करने वाले तपस्वियों ने प्रत्याख्यान लिये।
आचार्य भगवन के दर्शनार्थ स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा चैन्नई, पुणे से गुरुभक्त दर्शन हेतु उपस्थित थे।
In his address, while discussing Samadhi Tantra (the science of spiritual absorption), Acharya Samrat Dr. Shri Shivmuni Ji M.Sa. stated that internalizing the pure nature of the soul dispels attachment and aversion. The pure soul has neither enemies nor friends. It attains the realization of truth, views everyone with equanimity, and perceives the same soul within all living beings.
He further explained that the soul’s journey through the four realms of existence and the 8.4 million life forms is driven by the thorns of delusion (moha) and false belief (mithya-darshan); one has nurtured one’s personality rather than the soul itself. Wherever the soul goes, its fundamental essence remains the same—whether in the animal realm (tiryanch gati) or in hell (naraka); while the body changes according to one’s karma, the soul-element remains constant. To realize this, it is essential to distinguish between the insentient (jada) and the sentient (jiva). Just as a lotus blooms in the mud yet remains above it, a human living in this world—while fulfilling responsibilities—can halt the cycle of worldly wandering (bhava-bhraman) if they remain unattached and untainted, like the lotus.
Discussing the concepts of the Bahiratma (extroverted soul) and Antaratma (introverted/realized soul), he stated that the Bahiratma identifies with external objects, places faith in material matter (pudgala), and remains attached to home, family, relationships, and society. In contrast, the Antaratma is one who has faith in their own soul, dwells within the soul at every moment, and meditates solely upon the soul. If an individual strives to renounce the Bahiratma state and become an Antaratma, the soul’s spiritual well-being (kalyan) can be attained.
In his address, Pramukh-Mantri Shri Shirish Muni Ji M.Sa. stated that everything visible in this world is impermanent. Contemplating this impermanence prevents the accumulation of karmic bonds. Family and material wealth are all left behind; when the soul departs, nothing offers it refuge. True refuge lies in the soul itself, for the very nature of the soul is Dharma (righteousness). Mistaking the nature of the external world for one’s own is Mithyatva (delusion). A traveler wandering in a state of delusion finds no peace, no matter where they go; they seek happiness by changing people, places, or shelters, yet none of these provide true refuge. Happiness, peace, and Moksha (liberation) are attained only by taking refuge in the soul.
Sahamantri Shri Shubham Muni Ji M.S. presented the devotional song: “Anant shakti bhandar hai, yeh chetan hamara, nij chetan hamara” (This conscious self of ours is a boundless reservoir of power).
Shri Shantilal and Smt. Suman Ostwal from Bhilwara took the vow of a seven-day fast (Upvas) via the online platform; additionally, other devotees—both online and in person—took vows to observe austerities such as Upvas (fasting), Ekasan (eating a single meal a day), and Ayambil (a specific dietary austerity).
Apart from local devotees, followers from Chennai and Pune were also present to seek the blessings and darshan of Acharya Bhagwan.
भारतीय धर्मों में मोक्ष की अवधारणा पर शोध करते हुए मैंने जाना कि सब धर्मों में कॉमन है – ध्यान । तीस वर्षों की मेरी ध्यान साधना का सार है- “ आत्म ध्यान ” । यह कम्प्यूटर के डिलीट बटन की तरह साधक के मन मानस से गैरजरूरी यादें, संस्मरण, नकारात्मकता डिलीट कर देता है। अंतर्मन शांत, शुद्ध और सात्विक हो जाने से आत्म ध्यान का साधक सकारात्मक सोचने लगता है।
WhatsApp us
