85th Shivacharya Prakashotsav Concludes I respect your faith and sentiments
85वां शिवाचार्य प्रकाशोत्सव सम्पन्न श्रद्धा, भावना का सम्मान करता हूं

- आचार्य शिवमुनि

18 September 2026

ध्यान योगी आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिव मुनि जी म.सा. का 18 सितम्बर 2026 को प्रकाशोत्सव का आयोजन श्री ऑल इण्डिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेन्स द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर देशभर से श्री ऑल इण्डिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेन्स के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। यह संस्था प्रतिवर्ष आचार्य भगवन के प्रकाशोत्सव पर वार्षिकोत्सव का आयोजन आचार्य भगवन के सान्निध्य में आयोजित करती है।
उपस्थित विशाल धर्म सभा में 85वें प्रकाशोत्सव पर आचार्य भगवन ने अपने मंगल उद्बोधन में फरमाया कि साधु-साध्वियों की जब-जब कोई भी आवश्यकता होती है जैन कॉन्फ्रेंस मातृ संस्था है वह हर समय आगे तैयार रहती है। चाहे कोई सम्मेलन हो, संगठन का कार्यक्रम हो। श्रावक समिति उसके सहयोग में खड़ी है दोनों ही संस्था अपने-अपने कार्यकाल में कार्य कर रही है। पूरे भारतवर्ष से लोग आए और अभिनन्दन किया। जब से अरिहंत परमात्मा की साधना मिली है तब से जन्मोत्सव मनाना नहीं चाहता। किंतु आप सभी के आग्रह, प्रेम, भावना, तपस्या के कारण मैं यहां बैठा हूं। जन्म दिन मनाने का मेरा मन नहीं था, किंतु आप लोगों की भावना, प्रेम, अधिकार, श्रद्धा है उसका मैं सम्मान करता हूं।
आचार्य भगवन ने आगे फरमाया कि हम सभी ने अनेक बार यात्रा की है। जो कार्य नहीं कर सके वह इस भव में कर सकते हैं। वह कार्य है क्षायिक समकीत की प्राप्ति। जो आत्म साक्षात्कार से होगी कि मैं मैं शरीर नहीं आत्मा हूं। आत्मा सत्य है, आत्मा है तो सबकुछ है। आत्मा को महत्त्व देना। आज तक हमने देह को महत्त्व दिया तो हम संसार में भटक रहे हैं। जिस तरह से चिकित्सक का ध्यान रोगी पर, परीक्षक का ध्यान परीक्षा पर ऐसे ही संसार के सभी कार्य करते हुए आत्मा केन्द्र बिन्दू में रहे।
आचार्य भगवन ने जैन कॉन्फ्रेन्स के कार्य की सराहना करते हुए फरमाया कि भामाशाह दान करते हैं वह पुण्य का कार्य है। जो दिया है वह निश्चित मिलने वाला है। धरती पर जो बोते हैं वह प्राप्त होता है। सादड़ी पुण्य भूमि है। सादड़ी में कॉन्फ्रेन्स कार्य कर रही है वह अनुमोदनीय है। समाज के लिए कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर आचार्य भगवन ने उत्तर भारत श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए द्रव्य, क्षेत्र, काल भाव के आगारों के साथ युवाचार्य प्रवर श्री महेन्द्र ऋषि जी म.सा. आदि ठाणा-4 का सन् 2027 का चातुर्मास के अरिहंत नगर दिल्ली में करने हेतु आज्ञा प्रदान की।
प्रमुख मंत्री श्री शिरीष मुनि जी म.सा., युवा मनीषी श्री शुभम मुनि जी म.सा., प्रवचन प्रभाकर श्री शमित मुनि जी म.सा., मधुर गायक श्री निशांत मुनि जी म.सा., श्री शाश्वत मुनि जी म.सा. ने शिवाचार्य प्रकाशोत्सव पर वक्तव्य एवं भजन के द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त की।
इस अवसर अल्पसंख्यक योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कांतिकुमार लोढ़ा, जैन कॉन्फ्रेन्स के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री नरेश बोहरा, ज्ञान प्रकाश योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश आनन्द प्रकाश जैन, राष्ट्रीय श्री अतुल जैन, राष्ट्रीय चेयरमेन श्री विजय जैन, श्री रवि बाफना, श्री रमेश भण्डारी आदि अनेक पदाधिकारीगण थे।
इस आयोजन में श्री ऑल इण्डिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेन्स द्वारा शिवाचार्य आत्म ध्यान साधना राष्ट्रीय सम्मान 2026 मालेगांव के श्री शशिकुमार ‘पिंटू’ कर्नावट को प्रदान किया गया। सेवा के क्षेत्र में श्री अशोक रांका जैन, श्री लक्ष्मीलाल वीरवाल जैन, संगठन के क्षेत्र में श्री रवीन्द्रनाथ जैन, दीर्घ समाज सेवी श्री हस्तीमल मुणोत जैन, शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती रूचिरा सुराणा जैन एवं उत्कृष्ट युवा श्री आशीष भंसाली जैन को प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री उपासकदशांग सूत्रम का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जैन कॉन्फ्रेन्स के डॉ. श्री अमितराय जैन ने किया।
विशेष – आचार्य भगवन के प्रकाशोत्सव पर श्री ऑल इण्डिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेन्स आत्म ध्यान राष्ट्रीय प्रसार योजना नई दिल्ली के तत्वावधान में लाईव ध्यान शिविर का आयोजन दिनांक 20 सितम्बर 2026 को अवध संगरीला के क्लब हॉल के ऊपर के हॉल होगा। ध्यान शिविर प्रातः 7 से 9 बजे तक दो घंटे का होगा। आत्म ध्यान धर्म यज्ञ में लाईव प्रसारण के माध्यम से देश-विदेश के साधक जुड़ कर इसका लाभ ले सकेंगे। इसका लाईव प्रसारण जूम के द्वारा किया जाएगा।

The Prakashotsav (celebration of the auspicious birth anniversary) of Dhyan Yogi Acharya Samrat Dr. Shri Shiv Muni Ji M.S. was organized on September 18, 2026, by the All India Shwetambar Sthanakvasi Jain Conference. Office-bearers of the organization from across the country attended the event in large numbers. The organization holds this annual celebration in the revered presence of the Acharya.
Addressing the vast religious gathering on the occasion of his 85th Prakashotsav, the Acharya stated that whenever the need arises for Sadhus and Sadhvis (monks and nuns), the Jain Conference—acting as the parent organization—is always ready to step forward, whether for a conference or an organizational program. The Shravak Samiti (lay followers’ committee) stands in support, and both organizations are actively fulfilling their respective roles. People arrived from all over India to offer their felicitations. He remarked, “Ever since I embraced the spiritual path of the Arihant (the Enlightened One), I have not wished to celebrate my birthday. However, I am here today because of your insistence, love, sentiments, and penance. I had no desire to celebrate my birthday, but I respect the sentiments, love, sense of belonging, and faith you hold.”
The Acharya further observed that we have all undertaken many journeys [across lifetimes]. There is a task we can accomplish in this very life that we could not achieve before: the attainment of Kshayik Samyakit (absolute, indestructible right faith). This is achieved through self-realization—understanding that “I am not the body; I am the soul.” The soul is the ultimate truth; if the soul exists, everything exists. We must prioritize the soul. Until now, we have prioritized the body, which is why we wander in the cycle of worldly existence. Just as a physician focuses on the patient and an examiner focuses on the examination, we should keep the soul at the center of all our worldly activities. Commending the work of the Jain Conference, Acharya Bhagwan remarked that the charity performed by Bhamashahs (philanthropists) is an act of merit (punya); what is given is certain to be received, just as one reaps what one sows in the earth. He described Sadri as a sacred land and praised the commendable work being carried out by the Conference there, emphasizing the importance of working for the welfare of the community.
On this occasion, acknowledging the sentiments of devotees from North India, Acharya Bhagwan granted permission—subject to the necessary conditions regarding Dravya (substance), Kshetra (place), Kaal (time), and Bhaav (intent)—for Yuvacharya Pravar Shri Mahendra Rishi Ji M.Sa. and his group of four monks to observe the Chaturmas (four-month monsoon retreat) of 2027 at Arihant Nagar, Delhi.
Prominent figures such as Pramukh Mantri Shri Shirish Muni Ji M.Sa., Yuva Manishi Shri Shubham Muni Ji M.Sa., Pravachan Prabhakar Shri Shamit Muni Ji M.Sa., Madhu Gayak Shri Nishant Muni Ji M.Sa., and Shri Shashwat Muni Ji M.Sa. expressed their sentiments through speeches and bhajans (devotional songs) during the Shivacharya Prakashotsav celebration.
Dignitaries present at the event included Shri Kantikumar Lodha (National President, Minority Scheme), Shri Naresh Bohra (National Vice-Chairman, Jain Conference), Shri Naresh Anand Prakash Jain (National President, Gyan Prakash Scheme), Shri Atul Jain, National Chairman Shri Vijay Jain, Shri Ravi Bafna, and Shri Ramesh Bhandari, among others.
During the event, the ‘Shivacharya Atma Dhyan Sadhana National Award 2026’ was conferred upon Shri Shashikumar ‘Pintu’ Karnavat of Malegaon by the All India Shwetambar Sthanakvasi Jain Conference. Awards were also presented to individuals for their contributions in various fields: Shri Ashok Ranka Jain and Shri Lakshmilal Veerwal Jain (Service); Shri Ravindranath Jain (Organization); Shri Hastimal Munot Jain (Long-standing Social Service); Smt. Ruchira Surana Jain (Education); and Shri Ashish Bhansali Jain (Outstanding Youth).
The Upasakdashang Sutram was also released on this occasion. The program was conducted by Dr. Amitray Jain of the Jain Conference.
Special Note: To mark the auspicious occasion of Acharya Bhagwan’s Prakashotsav (Illumination Festival), a live meditation camp is being organized on September 20, 2026. This event will take place in the hall above the Club Hall at Awadh Sangrila, under the aegis of the All India Shwetambar Sthanakvasi Jain Conference’s ‘Atma Dhyan’ (Self-Meditation) National Outreach Scheme, New Delhi. The meditation camp will last for two hours, from 7:00 AM to 9:00 AM. Spiritual seekers from across the country and abroad will be able to join and benefit from this ‘Atma Dhyan Dharma Yajna’ via a live broadcast. The event will be broadcast live on Zoom.

For causes
that really matter